01 मार्च 2020

SSC CGL 2019 Tier-1 Admit Card जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

SSC CGL 2020 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2019 टियर I परीक्षा का आयोजन 2 से 11 मार्च, 2020 तक विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एसएससी ने विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट पर सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। किसी भी उम्मीदवार को एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे यहां परीक्षा और पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

Click Here For Download Admit card

SSCER

SSCNR

SSC CGL टीयर 1 परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा में करेगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग परीक्षा की योजना में बदलाव करने का अधिकार रखता है। पहले चरण की परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को दूसरे चरण की परीक्षा के अर्ह माना जाएगा। तीसरे चरण के लिए वे ही उम्मीदवार सफल होंगे जो वरीयता क्रम में टॉप के अंदर आते हैं।

SSC CGL Tier- 1
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग-50 अंक
सामान्य जागरूकता - 50 अंक
मात्रात्मक योग्यता - 50 अंक
अंग्रेजी समझ 50 अंक

टियर -1 पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप, बहुविकल्पीय प्रश्न ही होंगे। SSC CGL टियर 1 पेपर में प्रश्न अंग्रेजी की समझ को छोड़कर अंग्रेजी और हिंदी दोनों में सेट किए जाएंगे। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि उम्मीदवारों द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 की नकारात्मक अंकन होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cqArTp

Govt Jobs: इन विभागों में निकली हजारों नौकरियां, फटाफट करें अप्लाई

कांस्टेबल के 900 पदों सहित अन्य कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स व उनमें मांगी गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स के बारे में...

एयरलाइन अलाइड सर्विसेज
पद- सुपरवाइजर (सिक्योरिटी)
पद संख्या- कुल 51 पद
अंतिम तिथि- 4 मार्च, 2020
http://www.airindia.in/

नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड
पद- स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट आदि
पद संख्या- कुल 52 पद
अंतिम तिथि- 10 मार्च, 2020
nclcil.in

वेस्ट सेंट्रल रेलवे
पद- ट्रेड अप्रेंटिस
पद संख्या- कुल 570 पद
अंतिम तिथि- 15 मार्च, 2020
wcr.indianrailways.gov.in

आरआरसी, ईस्टर्न रेलवे
पद- एक्ट अप्रेंटिस
पद संख्या- कुल 2792 पद
अंतिम तिथि- 13 मार्च, 2020
www.rrcer.com

एपीएसएसबी
पद- फॉरेस्टर, कॉन्स्टेबल आदि
पद संख्या- कुल 944 पद
अंतिम तिथि- 7 मार्च, 2020
www.apssb.in

स्टेट हेल्थ सोसायटी, बिहार
पद- कोल्ड चेन टेक्नीशियन
पद संख्या- कुल 30 पद
अंतिम तिथि- 2 मार्च, 2020
www.statehealthsocietybihar.org

दिल्ली हाईकोर्ट
पद- जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट
पद संख्या- कुल 132 पद
अंतिम तिथि- 11 मार्च, 2020
http://delhihighcourt.nic.in/

एचएसएससी
पद- पीजीटी
पद संख्या- कुल 3864 पद
अंतिम तिथि- 2 मार्च, 2020
https://www.hssc.gov.in/

केपीएससी
पद- असिस्टेंट कंट्रोलर (एचके)
पद संख्या- कुल 48 पद
अंतिम तिथि- 6 मार्च, 2020
www.kpsc.kar.nic.in

एमपी हाईकोर्ट
पद- निजी सचिव आदि
पद संख्या- कुल 19 पद
अंतिम तिथि- 16 मार्च, 2020
https://mphc.gov.in/



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32EAlCR

पंजाब में अध्यापकों की होगी भर्ती, 2182 पदों के लिए मांगे आवेदन

पंजाब के नौजवानों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के अपने वादे के तहत अमरिंदर सिंह सरकार ने विभिन्न विषयों के मास्टर/मिस्ट्रैस कैडर के 2182 पदों के लिए आवेदन मांगें हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश देते हुए शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि सरहदी क्षेत्र में अध्यापकों की कमी को दूर करके लिए हिंदी, पंजाबी, गणित, सामाजिक शिक्षा, English और विज्ञान विषयों के अध्यापकों की भर्ती के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि बार्डर कैडर के अंतर्गत ङ्क्षहदी मास्टर/मिस्ट्रैस के 40 पद, पंजाबी विषय के 60 पद, गणित के 450 पद, सामाजिक शिक्षा के 52 पद, English विषय के 880 पद, विज्ञान मास्टर/मिस्ट्रैस कैडर के 700 पदों को भरने के लिए विभाग की वैबसाईट https://ift.tt/1fy6I9l पर ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 29 फरवरी से 18 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों की संबंधित शर्तें और नियम विभाग की वैबसाईट पर देखे जा सकते हैं। सिंगला ने बताया कि पिछले तीन सालों में अध्यापकों समेत तकरीबन 8 हजार पद भरे जा चुके हैं जिनमें विभिन्न विषयों के मास्टर /मिस्ट्रैस, मैरीटोरियस स्कूलों में भर्ती, ई.टी.टी. भर्ती का बैकलॉग, दिव्यांग व्यक्तियों और स्वतंत्रता संग्रामियों के वारिसों की भर्ती, सेंटर हैड और हैड टीचर, फिजिकल लैक्चरार, डी.पी.ई, प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक और ब्लॉक प्राईमरी शिक्षा अफसरों आदि के पद शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/386YmDO

Govt Jobs: 12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

CRPF Recruitment 2020- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हेड कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती LDCE के तहत निकाली गई है। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक निचे भी दिया गया है।

CRPF Recruitment 2020 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

रिक्तियों का विवरणः
हेड कॉन्स्टेबल (GD) - 1412 पद

महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन प्रक्रिया शुरू : 07 फरवरी, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2020
लिखित परीक्षा की तिथि : 17 अप्रैल, 2020

शैक्षणिक योग्यताः
मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कार्यानुभव होना भी जरुरी है।

आयु सीमाः
अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है।

आवेदन प्रक्रियाः
ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन को भरकर संबंधित कार्यालय में नियत तिथि तक जमा करवाएं।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। फाइनल मेरिट में कार्यानुभव के अंकों को भी जोड़ा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I6AiWW

Jobs 2020: गेल इंडिया लिमिटेड में स्नातक डिग्रीधारी युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

GAIL Recruitment 2020: गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गेल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में भर्ती के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है। निचे दिए गए लिंक की सहायता से भी सीधे नोटिफिकेशन तक पहुँच सकते हैं।

Click Here For Online Apply

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 है। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) के 15 पदों और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंशन) के 10 पदों कुल मिलाकर 25 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सैलरी, उम्रसीमा, चयन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

पात्रता
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का केमिकल/पेट्रोकेमिकल/केमिकल टेक्नोलॉजी/पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में 65 फीसदी अकों के साथ बीई पास होना जरूरी है।

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंस्ट्रूमेंटेशन/इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में 65 फीसदी अंकों के साथ बीई पीस होना जरूरी है। उम्मीदवारों के चयन में गेट स्कोर 2020 को प्राथमिकता दी जाएगी।

आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे GAIL Recruitment 2020 के लिंक पर क्लिक करें। GAIL Recruitment 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट अपने पास जरूर रखें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cjWZVF

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट 2020 जारी, यहां से करें चेक

IBPS RRB Office Assistant Final Result 2020: आईबीपीएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2020 के संबंध में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी हुई है।

IBPS RRB Office Assistant Final Result 2020 के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट मेंस एग्जाम 2020 का आयोजन 29 सितंबर 2019 को और ऑफिसर स्केल 1 पदों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए एग्जाम का आयोजन 22 सितंबर 2019 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। मालूम हो कि आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम 2020 का आयोजन 17, 18 और 25 अगस्त 2019 को किया गया था। आईबीपीएस ने रिजल्ट के साथ ही चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह है रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। ताजा जानकारी के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2020 के अंतर्गत ऑफिस असिस्टेंट के 3688 पदों, ऑफिसर स्केल ऑफिसर के 3315 पदों, ऑफिसर स्केल 1 के 1174 पदों और ऑफिसर स्केल 2 के 157 कुल मिलाकर 8000 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट को डाउनलो़ड कर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB Office Assistant Final Result 2020 ऐसे करें डाउनलोड
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट फाइनल रिजल्ट 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे IBPS RRB Office Assistant Final Result 2020 के लिंक पर क्लिक करें। IBPS RRB Office Assistant Final Result 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा। आगे की जरूरत के लिए उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T9g5pZ

UPPCL JE Answer Key 2020 जारी, ऐसे करें चेक

UPPCL JE Answer Key 2020: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने यूपीपीसीएल जेई आंसर की 2020 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीसीएल जेई भर्ती 2020 से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में एग्जाम के संबंध में सारी जानकारी दी हुई है।

UPPCL JE Answer Key 2020 के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि UPPCL JE Exam 2020 एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी 2020 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जूनियर इंजीनियर के 31 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को बता दें कि आंसर की का लिंक एक्टिवेट हो गया है। उम्मीदवार लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन सीबीटी टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. लेटेस्ट अपडेट के आते ही उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

UPPCL JE Answer Key 2020 ऐसे करें डाउनलोड
यूपीपीसीएल जेई आंसर की 2020 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे UPPCL JE Answer Key 2020 के लिंक पर क्लिक करें। UPPCL JE Answer Key 2020 लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। नये पेज पर मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आंसर की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। उम्मीदवार आंसर की प्रिंटआउट अपने पास रख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3afDnQI

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...