27 जून 2023

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

 

मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर में कई विभाग हैं, जिसमें से एक फील्ड पैथोलॉजी है। पैथोलॉजिस्ट बनने के लिए आवेदक का बैकग्राउंड 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में होना जरूरी है। मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच क्लीनिकल पैथोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुऐट डिप्लोमा करने की मांग तेजी से बढ़ी है। क्लीनिकल पैथोलॉजी में डिप्लोमा को एमबीबीएस डिग्री लेने के बाद स्पेशलाइजेशन के तौर पर किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के लिए स्टूडेंट्स को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। पैथोलॉजिस्ट का मुख्य काम अलग-अलग तरह की जांच करना होता है।

 

कोर्स

बीएससी इन पैथोलॉजी

बैचलर इन मेडिकल लैब टेक्नीशियन
डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी

 

यहां से कर सकते हैं कोर्स

मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
कालीकट यूनिवर्सिटी
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, नई दिल्ली
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

 

ऑप्शन

क्लीनिकल पैथोलॉजी
फोरेंसिक पैथोलॉजी
प्लांट पैथोलॉजी
सर्जिकल पैथोलॉजी

 

 

कांस्टेबल के 7411 पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने कांस्टेबल के 7411 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 10वीं और 12वीं पास हो। सभी पदों पर आयु सीमा भिन्न है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग को 500 रुपए जबकि एसटी, एससी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।

 

डेट रिमाइंडर

जेकेपीएससी 99 पद: प्रोफेसर आदि अंतिम तिथि : 9 जुलाई
चेन्नई कस्टम 17 पद: ड्राइवर आदि अंतिम तिथि: 30 जून
टीएचडीसी लिमिटेड 271 पद: जूनियर इंजीनियर
अंतिम तिथि: 30 जून
द्घ एनआइटी त्रिची 64 पद: फैकल्टी पद
अंतिम तिथि: 4 जुलाई
एनएचएम एमपी2877 पद: स्टाफ नर्स
अंतिम तिथि: 4 जुलाई

 

यूपीयूएमएस: 338 फैकल्टी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर समेत 338 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास एनएमसी या एमसीआइ के अनुसार एमएस/एमडी या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही 3 से 4 वर्ष का अनुभव हो। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।

 

31 जुलाई अंतिम तिथि : अभ्यर्थी

upums.ac.in पर 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी को 1000 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी आवेदकों के लिए 500 रुपए शुल्क तय किया गया है।


रजिस्ट्रार समेत अन्य कई पदों पर भर्ती

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर 40 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें संयुक्त रजिस्ट्रार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी समेत अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता भिन्न है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhrc.nic.in से फॉर्म भरकर 24 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

एमओईएस

 

11 जुलाई तक करें आवेदन

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) ने 17 विभिन्न वैज्ञानिक पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ने 60 फीसदी अंक के साथ संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री कर रखी हो। सभी पदों पर आयु सीमा भिन्न है। आवेदकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट moes.gov.in पर 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

 

career.png

1. पहला.....

1. पहला माइनिंग स्टार्टअप सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?
(अ) मुंबई (ब) लखनऊ (स) हैदराबाद (द) कोलकाता

 

2. हाल ही किस राज्य के मुख्यमंत्री को भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार दिया गया है?
(अ) बिहार (ब) उत्तर प्रदेश
(स) आंध्र प्रदेश (द) जम्मू कश्मीर

 

3. किस संस्थान ने बीमारी का पता लगाने के लिए सेंसर से लैस फेस मास्क बनाया?
(अ) आइआइटी मद्रास (ब) आइआइटी दिल्ली
(स) आइआइटी बॉम्बे (द) बिट्स पिलानी

 

4. इटालियन ओपन 2023 के विजेता कौन हैं?
(अ) होल्गर रूने (ब) नोवाक जोकोविच
(स) डेनियल मेदवेदेव (द) इनमें से कोई नहीं

 

5. नागौर जिले के बुटाटी गांव में किस संत का जन्म हुआ?
(अ) हरिदासजी (ब) रामदासजी
(स) नवलदासजी (द) चतुरदासजी

 

6. मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का कार्यालय कहां स्थित है?
(अ) ग्वालियर (ब) जबलपुर (स) भोपाल (द) इंदौर

career.png

यहां भी हैं सरकारी जॉब

AIIMS में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती, 45 साल वाले भी कर सकते हैं आवेदन
Teacher Govt Job: 4476 पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, पीएससी आयोजित करेगा परीक्षा
Sarkari Job: कई राज्यों के हेल्थ डिपार्टमेंट में 10 हजार से अधिक पद खाली, आज ही करें आवेदन
Career Course: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, लाखों रुपए मिलती है सैलरी
Aviation Ministry Jobs: उड्डयन मंत्रालय में 124 पदों पर भर्ती, UPSC ने मांगे आवेदन
courses: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार मौका, इन कोर्सेस में हैं काफी स्कोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YKpEmDk

AIIMS म बड पमन पर सरकर भरत 45 सल वल भ कर सकत ह आवदन

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर (aiims jodhpur) में पदस्थापना की जाएगी। 303 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए के कुछ पदों पर 45 साल की आयु वाले भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एम्स जोधपुर की आफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जा सकता है।

जोधपुर एम्स में 303 पदों पर मेडिकल स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। इनमें अस्पताल अटेंडेंट ग्रेड 3, नर्सिंग अर्दल, स्ट्रेचर बियरर्स, लैब तकनीशियन, फार्मा केमिस्ट, केमिकल परीक्षक, मेडिकल रिकार्ड तकनीशियन, रिकार्ड क्लर्क सहित ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जा रही है।

 

 

जूनियर मेडिकल रिकार्ड आफिसर (रिसेप्शनिस्ट)- 5 पद

5 पदों पर यह भर्ती हो रही है। इसमें 21 से 35 साल तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। योग्यता बीएससी मेडिकल रिकार्ड या 10+2 (साइंस) के साथ 6 माह का मेडिकल रिकार्ड में डिप्लोमा या सर्टीफिकेट कोर्स। इसके साथ ही दो साल का अनुभव।

 

लेब टेक्नीशियन-1 पद

इस पद के लिए 10+2 साइंस सब्जेक्ट के साथ। डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नालाजी, बीएससी इन मेडिकल लैब टेक्नालॉजी। आयु सीमा 21 से 30। एक पद अनारक्षित वर्ग के लिए है।

 

फार्मा केमिस्ट/केमिकल एग्जामिनर- 1 पद

21 से 27 साल तक के उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. डिप्लोमा इन फार्मेसी के साथअनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन करें।

 

फर्मासिस्ट ग्रेड-II- 27 पद

27पदों के लिए 21 से 27 साल के उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए योग्यता डिप्लोमा इन फार्मेसी के साथ ही अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर लें।

 

सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड-II -18 पद

सेनेटरी इंस्पेक्टर के 18 पदों के लिए 18 से 35 साल के उम्मीदवार होना चाहिए। 12 के साथ हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर कोर्स (1 साल) होना चाहिए। इसके साथ ही अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एम्स जोधपुर की ऑफिशियल वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

डार्क रूम असिस्टेंट-II- 5 पद

इन पदों के लिए रेडियोग्राफी में डिप्लोमा और एक साल का अनुभव जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 साल रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

डिजेक्शन हाल परिचारक - 8 पद

इन 8 पदों के लिए 10+2 या इसके समकक्ष और एक साल का अनुभव जरूरी है। या 10वीं पास के साथ तीन साल का अनुभव संबंधित विभाग में होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 साल रखी गई है।

 

मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन- 38 पद

मेडिकल रिकार्ड टेक्नीशियन/ रिकार्ड क्लर्क के 38 पदों पर आवेदन के लिए मेडिकल रिकार्ड में बीएससी या 10+2 (साइंस) के साथ मेडिकल रिकार्ड में 6 माह का डिप्लोमा या सर्टीफिकेट कोर्स, दो साल का अनुभव भी जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

 

असिस्टेंट लॉंड्री सुपरवाइजर -4 पद

12वीं पास इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ड्राय क्लीनिंग, लांड्री टेक्नालाजी में डिप्लोमा या सर्टीफिकेट भी जरूरी है। दो साल का अनुभव भी संबंधित फील्ड में जरूरी है। 18 से 30 साल के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

 

लैब अटेंडेंट ग्रेड II - 41 पद

एम्स जोधपुर में लैब अटेंडेंट ग्रेड- II के 41 पदों के लिए आवेदकों से कम से कम 10+2 साइंस के साथ मांगा गया है। जबकि लैब टेक्नालाजी में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव भी जरूरी है। इसमें आयु सीमा 18 से 27 रखी गई है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट के लिए आफिशियल वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

 

हॉस्पीटल अटेंडेंट ग्रेड III - 106 पद

एम्स जोधपुर में 106 पदों के लिए मेट्रीकुलेशन, के साथ हास्पीटल सर्विसेस कोर्स में सर्टिफिकेट और संबंधित काम का अनुभव भी जरूरी है। इसमें आयु सीमा 18 से 30 मांगी गई है। पदों के आरक्षण के लिए वेबसाइट का अवलोकन जरूर कर लें।

 

यह भी हैं पद

स्टोर अटेंडेंट ग्रेड II के लिए 8 पद
रूम अटेंडेंट का 1 पद
मेकेनिक (एयरकंडीशनिंग) के 6 पद
जूनियर वार्डन (हाउस कीपिंग) 10 पद
कोडिंग क्लर्क का 1 पद
सिक्योरिटी का 1 पद

डेढ़ लाख रुपए तक वेतन

चयन के बाद उम्मीदवार को हर माह 47 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक का वेतन दिया जाएगा। कई पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वालों की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 साल हो सकती है। आवेदन के साथ सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन हजार रुपए आवेदन के साथ शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और इडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 2400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिके जरूरी है।

 

ऐसे करें आवेदन

0-सबसे पहले एम्स जोधपुर की वेबसाइट पर जाएं।
0-यहां होम पेज पर भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
0-एप्लीकेशन फार्म पर क्लिक करने के बाद फार्म आ जाएगा।
0-इसमें सभी जानकारी भर दें। आवेदन शुल्क भरने के बाद जमा कर दें।
0-आवेदन जमा हो जाने के बाद उसकी रिसीप्ट का प्रिंट आउट ले लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fZcJYov

26 जून 2023

महज 3 हजर रपए म मल रह वव क यह 5ज फन

VIVO V27 5G को लॉन्च हुए काफी समय हो गया है। लेकिन, कंपनी पहली बार बार इस फोन पर भारी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको इस पर चल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। फोन ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म से ही ऑर्डर किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को आप Flipkart से आसानी से खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस फोन पर चल रहे सभी ऑफर्स के बारे में।

VIVO V27 5G की एमआरपी 36,999 रुपए है और 10 फीसदी डिस्काउंट के बाद आप इसे 32,999 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं. एचडीएफसी बैंक के्रडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1,250 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट पाया जा सकता है। यानी ये ऑफर आपके लिए काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नहीं है तो हम आपको एक नए ऑफर के बारे में बताने जा रहे हैं।

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर भी आपको सीधे 10 फीसदी की छूट मिलने वाली है। ऐसा ही ऑफर आपको डेबिट कार्ड पर भी मिल सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत यह फोन आपको काफी सस्ता मिल सकता है। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर वापस करते हैं तो आप इसे 30 हजार रुपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं। लेकिन, इस ऑफर के लिए आपको पुराना स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट को वापस करना होगा और यह पुराने फोन की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

बेहद शानदार हैं फीचर्स
इस फोन में 6.78 इंच फुल एचडी+AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। वहीं इस फोन में 50MO का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. इसमें 4600 एमएएच की बैटरी मिल रही है, यानी आपको बैटरी बैकअप के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। Mediatek Dimensity 7200 5G प्रोसेसर की वजह से स्पीड के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0nA4Rw5

Sarkari Job: कई रजय क हलथ डपरटमट म 10 हजर स अधक पद खल आज ह कर आवदन

 

देश के कई राज्यों में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी भर्ती निकली है। इसमें बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश भी शामिल है। बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में पड़े पैमाने पर रिक्त पदों को भरने की तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश भर में 4568 पदों पर यह भर्ती होगी। इसके लिए दो परीक्षा आयोजित करेंगे। इसमें तकनीकी चयन आयोग और बिहार कर्मचारी चयन आयोग शामिल हैं।


बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द से जल्द यह भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। इन पदों में फार्मासिस्ट के 1539 और एक्सरे टेक्नीशियन के 803 पद भी शामिल हैं। इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों के ऑपरेशन में सहयोग करने वाले शल्य कक्ष सहायक (ओटी असिस्टेंट) के 1096 पद भी शामिल हैं। इसीजी टेक्नीशियन के 163 पद और अन्य कार्य करने वाले 967 लिपिकों की भी भर्ती इसमें शामिल है। इस बड़ी भर्ती परीक्षा के लिए दो आयोगों को जिम्मा दिया गया है। यह दो विभाग हैं बिहार तकनीकी चयन ायोग (Bihar Technical Selection Commission, BTSC) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff Selection Commission, BSSC)।

 

किस विभाग में कितने पद

फार्मासिस्ट 1539
ओटी असिस्टेंट 1096
एक्सरे तकनीशियन 803
लिपिक 967
इसीजी तकनीशियन 163

 

 

3.png

झारखंड रूरल हेल्थ डिपार्टमेंट

झारखंड राज्य सरकार की रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने कंप्युनिटी हेल्थ आफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। 1400 पदों पर हो रही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यह पद एक साल के अनुबंध के आधार पर है। इसमें आवेदन के लिए अंतिम तारीख 8 जुलाई रखी गई है। इस पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नरसिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके साथ ही शैक्षणिक सत्र 2016-2020 का सर्टिफिकेट भी जरूरी है। गौरतलब है कि इन पदों पर चयन बीएससी नर्सिंग में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 21 साल है। इडब्ल्यूएस औ सामान्य वर्ग के लिए 35 साल आयु रखी है। जबकि बीसी-1 और बीसी 2 के उम्मीदवार 37 साल की आयु तक आवेदन कर पाएंगे।

 

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भी भर्ती

मध्यप्रदेश राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भी 1200 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याम विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के लिए यह भर्ती निकाली है। इस पद के लिए बायोलाजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स में 12वीं पास होना चाहिए। राज्य सरकार की ओर से संचालित सहायक नर्सिंग मिडवाइफ प्रशिक्षण केंद्र में महिला बहुउद्देश्यी कार्यकर्ता/सहायक नर्सिंग मिडवाइफ का दो साल का ट्रेनिंग कोर्स पास होना जरूरी है। नर्सेज का रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है।

 

संविदा स्टाफ नर्स के 2877 पदों पर भर्ती

MP NHM Staff Nurse Recruitment 2023. मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एक साल के कांट्रेक्ट पर 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली गई है। स्टाफ नर्स का अनुबंध 31 मार्च 2024 तक रहेगा। अगले वर्ष की वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृति के बाद इसे फिर से नवीनीकृत कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की ऑफिशियल वेबसाइट nhmmp.gov.in पर आवेदन से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। जबकि एमपी ऑनलाइन (mponline.gov.in/portal/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

मध्यप्रदेश में यह भी है भर्ती

govt job: नेशनल हेल्थ मिशन में 2877 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती, आवेदन के लिए लाइन खुली

 

यूपी के हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती

इधर, उत्तर प्रदेश के हेल्थ विभाग में यूपीएससी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। 394 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 14 जुलाई एप्लाई करने की अंतिम तारीख है। जबकि एप्लीकेशन फार्म की हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई है।

 

फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज – 41 रिक्तियां
भूविज्ञान और खनन विभाग – 1 रिक्तियां
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग – 174 रिक्तियां
आयुष (आयुर्वेद) विभाग – 127 रिक्तियां
आयुष (होम्योपैथी) विभाग – 23 रिक्तियां
यूपी आयुष (यूनानी) विभाग – 28 रिक्तियां



Career Course: हॉस्पिटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, लाखों रुपए मिलती है सैलरी
Aviation Ministry Jobs: उड्डयन मंत्रालय में 124 पदों पर भर्ती, UPSC ने मांगे आवेदन
Teacher Govt Job: 4476 पीजीटी शिक्षकों की बंपर भर्ती, पीएससी आयोजित करेगा परीक्षा

career_2.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8T4PqbZ

एक बर चरज करन क बद घट चलए इन समरटफन क कमत भ बहद कम

Smartphones With Best Battery Life Support : आजकल घर हो या बाहर, ऑफिस हो या मॉल मोबाइल से हमारे बहुत से काम बैठे बिठाए आसानी से हो जाते हैं, लेकिन दिक्तत तब आती है जब अचानक हमारे मोबाइल की बैटरी खत्म हो जाए और मोबाइल ऑफ हो जाए। इसलिए यहां हम आपको बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी तलाश कर रहे हैं लॉन्ग बैटरी लाइफ वाले मोबाइल की तो यहां आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। हालांकि, 30000 रुपए से कम कीमत वाले बहुत सारे वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन मौजूद हैं, लेकिन जब बैटरी लाइफ की बात आती है तो केवल चुनिंदा मॉडल ही बेहतर होते हैं। यहां हम पांच ऐसे डिवाइस के बारे में बतार रहे हैं, जिनकी कीमत 30000 रुपए से कम है, जिन्हें एक बार फुल चार्ज करने के बाद बिना टेंशन के घंटों इस्तेमाल कर सकते हैं।

1- सैमसंग गैलेक्सी एफ-54

अगर आप तलाश कर रहे है स्मार्ट बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन की तो 6000 एमएएच बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी एफ-54 स्पष्ट रूप से 2023 में विचार करने के लिए सबसे अच्छे बैटरी लाइफ स्मार्टफोन में से एक है। इसका बैटरी बैकअप इतना है कि यूजर्स के लिए एक बार चार्ज करने पर लगभग दो दिनों तक आसानी से चल सकता है। इसी तरह स्मार्टफोन में 108मेगापिक्सल कैमरा और 120 हर्टज डिस्प्ले जैसी सुविधाएं भी हैं, और यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ सक्षम एसओसी द्वारा संचालित है।

2- iQOO Neo 7 में मीडियम साइज की 5000 एमएएच की बैटरी है, जो इसे अपने आप में अलग बनाती है। इसमें 120 वाट का चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी बॉक्स में एक चार्जर शामिल कर रही है जो केवल 10 मिनट में 50 प्रतिशत बैटरी चार्ज कर सकता है। क्षमता से अधिक आकार की बैटरी, कुशल डाइमेंशन 8200 एसओसी के साथ मिलकर, उत्कृष्ट बैटरी बैकअप प्रदान करती है, और iQOO Neo 7 यूजर्स के लिए भी बिना किसी समस्या के आसानी से एक दिन से अधिक चल सकता है।

3- पोको एफ 5
पोको एफ 5 में 5000 एमएएच की बैटरी भी है और यह 67 वाट तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि यह सेगमेंट में सबसे तेज़ चार्जिंग वाला फोन नहीं है लेकिन नया स्नैपड्रैगन 7़ जेन 2 दक्षता के लिए अनुकूलित है, और यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है। बैटरी लाइफ के मामले में, पोको एफ 5 भारत में 30000 रुपये से कम कीमत वाले सबसे बेहतरीन फोन में से एक है।

4- वन प्लस नॉर्ड 2 टी-

वनप्लस नॉर्ड 2 टी में एवरेज 4500 एमएएच की बैटरी है, फोन आसानी से पूरे दिन चल सकता है, और यह 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। छवतक 2ज् 6.43.इंच 90 हर्टज स्क्रीन वाला एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है, जो छोटी बैटरी होने के बावजूद फोन को पूरे दिन की बैटरी लाइफ देने में मदद करता है। यदि आप अच्छी बैटरी लाइफ वाले कॉम्पैक्ट मिड.रेंज फोन की तलाश में हैं, तो वनप्लस नॉर्ड 2टी एक अच्छा स्मार्टफोन है।

5- रियल मी 11 प्रो प्लस

अगर आप अच्छी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो रियल मी 11 प्रो प्लस एक और बेहतरीन स्मार्टफोन है, जिसमें लेदर बैक पैनल, कव्र्ड डिस्प्ले और 5000 एमएएच की बैटरी है। 100 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी होने के बावजूद, वजन में हल्का है और प्रीमियम फॉर्म फैक्टर प्रदान करता है। रियल मी 11 प्रो प्लस आसानी से पूरे दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है और इसमें 200 मैगापिक्सल कैमरा, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HsuYoVa

पवर गरड करपरशन ऑफ इडय म नकल भरत 1 जलई स कर अपलई

सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है, पीजीसीआईएल में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान भी रखें कि इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्टे्रशन भी कराना होगा।

 

पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ( Power Grid Corporation of India Limited) पीजीसीआईएल द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस की भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कर सकेंगे, इस भर्ती में वही कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

 

यहां करना होगा रजिस्टे्रशन
पीजीसीआईएल में अप्रेेंटिस के पद पर अप्लाई करने से पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए आप इस लिंक https://apprenticeshipindia.gov.in/ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, ये रजिस्ट्रेशन एनएपीएस एचआर एग्जीक्यूटिव, सीएसआई एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव लॉ, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के लिए कराना होगा।

 

कैंडिडेट्स अप्रेंटिस की भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए पीजीसीआईएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर https://www.powergrid.in/ क्लिक कर सकते हैं, यहां उन्हें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा सहित फीस आदि की पूरी जानकारी मिल जाएगी। उसी के अनुसार पात्र होने पर आप आवेदन करें, अन्यथा आपका फार्म रिजेक्ट भी हो सकता है।

ऐसे होगा अप्रेंटिस के पद पर चयन
सबसे पहले कैंडिडेट्स को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शार्ट लिस्ट किया जाएगा, यानी जो कैंडिडेट्स शैक्षणिक योग्यता में कम पाए जाएंगे, उन्हें पहली बार में ही बाहर कर दिया जाएगा, इसके बाद जो योग्य होंगे उन्हें ई-मेल के माध्यम से सूचना देकर डॉक्युमेंट रजिस्ट्रेशन के लिए बुलाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :

इंजीनियर, सर्वेयर सहित मल्टी टास्किंग स्टॉफ की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

CRPF कांस्टेबल EXAM के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

हिंदी में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो करें ये कोर्स

इंडियन नेवी में एमआर की भर्ती, 26 जून से करें अप्लाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BKzu4Qr

बड कम क ह iPhone क यह शनदर फचर ऐस करत ह कम

Apple iPhone Feature : गूगल और ऐपल अपनी डिवाइस में एक से बढ़कर एक फीचर देेने की कोशिश करते हैं। ऐपल ने आइफोन यूजर्स के लिए कुछ समय पहले ही एक फीचर जारी किया है। इसका नाम है विजुअल लुकअप (iPhone Visual LookUp feature)। यह फीचर काफी हद तक गूगल के लेंस फीचर की तरह काम करता है, जो चर्चा में है। जानिए कैसे काम करता है विजुअल लुकअप फीचर...

कैसा है फीचर
यह फीचर आइफोन की कुछ विशेष ऐप के लिए काम करता है। इस फीचर की मदद से किसी तस्वीर में मौजूद चीजों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सकती है। जैसे-फोटो में कोई जानवर या कोई बिल्डिंग है तो उसके बारे में कई तरह की जानकारी मिलती है। इस तरह यह फीचर कई जरूरी जानकारी देता है।

किन डिवाइस पर काम करेगा?
ऐपल ने हाल में एक वीडियो जारी करके इस फीचर के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर आइफोन के कुछ खास वर्जन पर ही काम करेगा। जैसे- आइफोन के 15 या इससे ऊपर के वर्जन पर ही यह फीचर काम करेगा। इसके अलावा यह आइपैड प्रो थर्ड जेनरेशन पर उपलब्ध है।

कब जानकारी नहीं मिलेगी?
इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूजर को ध्यान रखने की जरूरत होगा कि अगर किसी तस्वीर में आइ आइकन के चारों तरह स्पार्कल सर्कल नहीं नजर आ रहा है तो यूजर को उस बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जाएगी।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?
इस फीचर का इस्तेमाल कुछ आइफोन की कुछ खास ऐप में किया जा सकेगा। जैसे- मेल, मैसेज, नोट्स ऐप। इन ऐप में आइफोन यूजर्स को उस इमेज पर टैप करके रखना होगा जिसमें मौजूद ऑब्जेक्ट के बारे में वो जानकारी हासिल करना चाहते हैं। इसके बार इंफो बटन नजर आएगा। यह आइ के रूप में नजर आएगा। यह एक सर्किल के अंदर नजर आएगा। इस पर टैप करने पर सफारी ओपन होगा और उस पिक्चर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश करेगा।

यह भी ध्यान रखें
सफारी में जब भी यूजर्स मेन्यू में से लुकअप बटन पर टैप करते हैं तो यह एक्टिव हो जाता है। मान लीजिए किसी तस्वीर में जानवर के शरीर के किसी हिस्से की फोटो है तो यूजर को उस हिस्से के बारे में काफी जानकारी दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BPa7SwV

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...