02 मई 2019

राजस्थान विश्वविद्यालयः 350 से ज्यादा नकल के मामले, 100 में पेपर रद्द

राजस्थान विश्वविद्यालय में इस वर्ष स्नातक व स्नातकोत्तर मुख्य परीक्षा में नकल के प्रकरण बड़ी संख्या में सामने आए हैं। विश्वविद्यालय व सम्बद्ध कॉलेजों में अभी तक हुई परीक्षा में ही नकल के 350 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि परीक्षाएं जून तक चलनी हैं।

नकल मामले में पकड़े गए विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं व नकल सामग्री की जांच विश्वविद्यालय की अनफेयर मीन्स (यूएम) कमेटी कर रही है। कमेटी ने अब तक 100 से विद्यार्थियों की जांच कर यूनिवर्सिटी को रिपोर्ट सौंप दी है। इनमें अधिकांश मामलों में विद्यार्थियों का संबंधित पेपर रद्द किया गया है। कई मामलों में पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी गई है। वहीं, 3-4 बच्चे निर्दोष पाए गए हैं। अभी 100 से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं की जांच चल रही है।

विश्वविद्यालय में नकल के अब तक 350 से अधिक प्रकरण सामने आ चुके हैं। अकेले कॉमर्स कॉलेज में ही आंतरिक उड़नदस्ते ने 70-80 मामले पकड़े हैं। चिमनपुरा, कालाडेरा सहित कई कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में बच्चे नकल करते पकड़े गए हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VCCQVj

01 मई 2019

Assam Rifles Tradesman Results 2019 जारी, सूची एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

Assam Rifles Tradesman Results 2019 : असम रायफल्स में कांस्टेबल टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी टेक्नीकल और ट्रेड्समैन के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर स्किल टेस्ट पात्रता सूची डाउनलोड कर सकते हैं। असम रायफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। कुल 2847 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। ट्रेड टेस्ट 28 मई से 7 जून 2019 तक आयोजित किए जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के पश्चात उक्त पदों पर चयन के लिए अंतिम वरीयता जारी की जाएगी।

असम रायफल्स द्वारा जारी ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के जरिए कुल 789 पदों को भरा जाएगा। असम रायफल्स की तरफ से ट्रेड्समैन और टेक्नीकल पदों पर भर्ती के लिए रैली का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। इस भर्ती में देश भर अलग -अलग राज्यों से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सभी पहले चरण की परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट की तिथि और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की पूरी जानकारी अच्छे से पढ़ें। ट्रेड टेस्ट की दिनांक के आगे सेंटर का नाम भी अंकित किया गया है।

असम रायफल्स ट्रेड्समैन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

How to Check Assam Rifles Tradesman Results 2019
अभ्यर्थी परिणाम सूची डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले असम रायफल्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आगे की टैब में अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन नंबर और यूजर आईडी सबमिट करने होंगे। डिटेल भरकर सबमिट करने के साथ ही परिणाम पीडीऍफ़ फॉर्मेट में दिखाई देंगे, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J7ebS8

Nagaland Board Result class 10th, 12th exam 2019 : 2 मई को होगा जारी, ऐसे कर सकेंगेे चेक

Nagaland Board Results 2019 : नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Nagaland Board of School Education) 2 मई, 2019 को नगालैंड बोर्ड क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड परीक्षा 2019 रिजल्ट (Nagaland Board Class 10 and Class 12 board examination 2019 results) जारी कर देगा। बोर्ड दोपहर में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी करेगा। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Nagaland HSLC, HSSLC results 2019 : ऐसे कर सकेंगे चेक
-आधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com पर लॉग इन करें

-'HSLC and HSSLC Result 2019' लिंक पर क्लिक करें

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगा रिजल्ट

-रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

Nagaland Class 10th, 12 results 2019 : एसएमएस (SMS) के जरिए भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
क्लास 10 का रिजल्ट एसएमएस (SMS) के जरिए स्टूडेंट्स भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को RESULT NBSE10 ROLL NUMBER टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा।

वहीं, क्लास 12 (Class 12) का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को NB12 ROLL NUMBER टाइप करके 560702 पर भेजना होगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wgq9wp

Reliance Jio ला रहा नया App, एक साथ उठा सकेंगे ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट्स की सुविधाएं

नई दिल्ली: रिलायंस जियो अब दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी एक सुपर ऐप पर काम कर रही है। जियो के इस ऐप पर 100 से अधिक सर्विसेज का फायदा उठाया जा सकेगा। कंपनी के इस कदम से दूसरी बड़ी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और अमेज़न ( Amazon ) को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: अमरीका में हुई 5G नेटवर्क की टेस्टिंग, 2 घंटे की HD मूवी को सिर्फ 10 सेकंड में कर सकेंगे डाउनलोड

इंडस्ट्री इंटेलीजेंस ग्रुप (IIG) के हेड प्रभु राम की माने तो देश में जियो की हर जगह मौजूदगी से रिलायंस पावरफुल पोजिशन में पहुंच गया है। इसकी वजह से कंपनी अपने सुपर ऐप के जरिए यूजर्स तक कई सर्विसेज ऑफर करने के अलावा ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन कनेक्ट हो सकता है। रिलायंस जियो का यह सुपर ऐप एक ही प्लेटफॉर्म पर ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट्स की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने Mi Wireless Handheld Sweeper को किया लॉन्च, एक बार के चार्ज पर करेगी 2 घंटे तक सफाई

हाल ही में अंबानी ने अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को भी जल्द लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसकी घोषणा उन्हेंने Vibrant Gujarat Summit 2019 में की थी। अंबानी ने कहा था कि रिलायंस गुजरात में अगले 10 साल में तीन लाख करोड़ रुपये निवेश करने की प्रतिबद्धता जतायी। उन्होंने कहा कि वह ऊर्जा, पेट्रोरसायन, नयी तकनीक से लेकर डिजिटल कारोबार सहित कई परियोजनाओं में यह निवेश करेंगे। साथ ही मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो का नेटवर्क 5 जी सेवाओं के लिए पुरी तरह से तैयार है। इसी तरह रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी और खुदरा कारोबार इकाई मिलकर एक नया मंच तैयार करेगी जिसकी मदद से खुदरा व्यापारियों, दुकानदारों और ग्राहकों को आपस में जोड़ेगा।

यह भी पढ़ें: Mi LED स्मार्ट बल्ब लॉन्च, 11 साल तक नहीं होगा खराब, मूड के हिसाब से बदलेगा कलर

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2VxQb1f

UPCATET 2019 admit card जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UPCTET 2019 admit card : नरेंद्र देवा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टैक्नोलॉजी (Narendra Deva University of Agriculture and Technology) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश संयुक्त एग्रीकल्चर एंड टैक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (Uttar Pradesh Combined Agriculture and Technology Entrance Test) (UPCATET) 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 16 से 18 मई, 2019 तक आयोजित होगी। रिजल्ट 31 मई, 2019 को जारी होगा। क्कष्ट्रञ्जश्वञ्ज रिजल्ट के आधार पर स्टूडेंट्स को काउंसेलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। काउंसेलिंग 3 जून, 2019 को आयोजित होगी। ऑनलाइन काउंसेलिंग के लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।

UPCATET admit card 2019 released : ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘admit card’ लिंक पर क्लिक करें

-लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा

-रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करते हुए लॉग इन करें

-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर डिस्पले होगा

नोट : हालांकि, लिंक अभी एक्टिवेट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि आज (1 मई, 2019) देर शाम तक लिंक को एक्टिवेट कर दिया जाएगा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन चयनित उम्मीदवारों को कृषि से संबंधित कोर्सेस में दाखिला देने किया जा रहा है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wg3QH7

Realme 3 का 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, कल होगी सेल

नई दिल्ली: Oppo के सब-ब्रैंड रियलमी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Realme 3 के नए 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन कंपनी के अधिकारिक साइट पर फर्स्ट एनिवर्सरी पेज पर 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया गया है। इस फोन को आज मध्यरात्रि यानी 2 मई से बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- घर बैठे बिना नंबर बदले Jio नेटवर्क से जुड़े, नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी रुपया

कीमत

Realme 3 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये, 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

यह भी पढ़ें- Oppo F11 Pro Avengers Edition की सेल शुरू, जानिए कीमत व ऑफर्स

फीचर्स

Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन Android Pie बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर वेरिएंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IOWg3a

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...