20 जुलाई 2022

नए अवतार में आया iQOO Neo 6 5G स्मार्टफोन, सिर्फ 12 मिनट में होगा 50 प्रतिशत चार्ज


स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन Neo 6 5G को अब नए अवतार में पेश किया है। अब यह फोन नए मैवरिक ऑरेंज कलर(Maverick Orange )वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में आपको सिर्फ एक ही वेरियंट मिलेगा जोकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में आया है। इस फोन की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है। इस फोन को 23 जुलाई से खरीदा जा सकेगा। कंपनी दावा है कि महज 12 मिनट की चार्जिंग में इस फोन को 50 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।


iQoo Neo 6 के फीचर्स:

iQoo Neo 6 में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस E4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया है जबकि फोन में 4 जीबी वर्चुअल रैम भी मिलेगा। इतना ही नहीं इसमें लिक्विड कूलिंग वेपर चेंबर भी है जिसकी मदद से फोन में हीटिंग की दिक्कत नहीं आएगी। यह फोन एंड्रॉयड 12 आधारित OriginOS Ocean पर काम करता है। फोन में डुअल सेल 4700mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की Flash चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि महज 12 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी। फोन का कुल वजन 190 ग्राम है।


कैमरा सेटअप:

फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरे का सेटअप दिया है जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL Plus GW1P सेंसर है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है। दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


कनेक्टिविटी फीचर्स :

iQoo Neo 6 के साथ 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.2, GPS/ A-GPS, NFC और USB टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wgj4kmA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...