10 दिसंबर 2021

Moto G51 5G: भारत में आज लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। मोटोरोला (Motorola) कंपनी की शुरुआत 1928 में अमरीका में हुई थी। 2011 में मोटोरोला 2 हिस्सों Motorola Mobility और Motorola Solutions में बंट गई। इसके बाद 2014 में Motorola Mobility को चाइनीज़ कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने खरीद लिया। हालांकि मोटोरोला सालों से अपने मोबाइल फोन्स के लिए जानी जाती है पर लेनोवो द्वारा खरीदे जाने के बाद से मोटोरोला ने मार्केट में समय-समय पर स्मार्टफोन्स लाना शुरू कर दिया। स्मार्टफोन्स की इसी लिस्ट में मोटोरोला ने अब एक नया नाम जोड़ा है। आज 10 दिसंबर 2021 को कंपनी ने नया स्मार्टफोन Moto G51 5G भारत में लॉन्च किया है। यह मोटोरोला की G सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।

moto_g51-5g.jpg

फीचर्स

कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। आइए एक नज़र डालते है मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Moto G51 5G के फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE/5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm SM4350-AC Snapdragon 480+ 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 50+8+2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन का 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी मॉडल उपलब्ध है।
  • इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलोमीटर सेंसर, गायरो सेंसर, कम्पास सेंसर और प्राॅक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 20W की फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है।
moto_g51_5g_launch.png

कीमत और सेल - Moto G51 5G की कीमत 14,999 रुपये है। ऐसे में यह स्मार्टफोन लोगों के लिए बजट फ्रेंडली रहेगा। इसकी सेल 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pLIAsJ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...