24 जून 2019

Exam Guide: इस ऑनलाइन टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
(अ) अरुण जेटली
(ब) रविशंकर प्रसाद
(स) जेपी नड्डा
(द) प्रकाश जावड़ेकर

प्रश्न (2) - भारत का पहला सौर रसोई वाला गांव बन गया है?
(अ) बिचून
(ब) लुनेठा
(स) बांचा
(द) कांचा

प्रश्न (3) - विराट कोहली ने कितनी पारियों में 11000 रन बनाकर सबके रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं?
(अ) 250 पारियां
(ब) 190 पारियां
(स) 185 पारियां
(द) 222 पारियां

प्रश्न (4) - पर्यावरण मंत्रालय ने किस वर्ष से केवल बीएस-6 वाहनों की बिक्री को हरी झंडी दे दी है?
(अ) 2020
(ब) 2022
(स) 2025
(द) 2021

प्रश्न (5) - राजस्थान का सर्वाधिक लू और आंधी वाला जिला कौन-सा है?
(अ) बीकानेर
(ब) नागौर
(स) सीकर
(द) श्रीगंगानगर

प्रश्न (6) - सबसे अधिक नदियां किस संभाग में पाई जाती है?
(अ) भरतपुर
(ब) कोटा
(स) जोधपुर
(द) जयपुर

प्रश्न (7) - ह्वेनसांग चीन के किस शासक का समकालीन था?
(अ) ताई सुगं
(ब) तुंग-कुआन
(स) कू येन-वू
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (8) - प्राचीन भारत का वह ग्रंथ जिसका 15 भारतीय एवं चालीस विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ?
(अ) हितोपदेश
(ब) पंचतंत्र
(स) कथासरित्सागर
(द) राजतरंगिणी

प्रश्न (9) - भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मूल अधिकार का प्रावधान है?
(अ) अनुच्छेद 19
(ब) अनुच्छेद 14
(स) अनुच्छेद 21
(द) अनुच्छेद 22

प्रश्न (10) - दूध की शुद्धता का मापन किस यन्त्र से किया जाता है?
(अ) टेकोमीटर
(ब) हाइग्रोमीटर
(स) फैदोमीटर
(द) लैक्टोमीटर

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (स), 3. (द), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (ब), 9. (अ), 10. (द)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WYtiAz

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...