
नई दिल्ली: Huawei ने चीन में अपने लेटेस्ट 2-in-1 Matebook E 2019 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया डिवाइस 4G LTE कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसकी सबसे अहम ख़ासियत यह है कि इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ और M Pen Lite Stylus दिया गया है। इसमें 12 इंच का स्क्रीन दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन ( 2160×1440 ) पिक्सल्स का है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन करीब (41,000 रुपये) है। वहीं, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 युआन करीब (51,500 रुपये) है। भारत में इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। तो आइए इन स्टेप्स के जरिए जानते हैं Matebook E 2019 के अन्य फीचर्स के बारे में।
यह भी पढ़ें: Reliance Jio के इन प्लान्स में मिलता है रोजाना 2GB डाटा, जानें बेस्ट प्लान के बारे में
1. Matebook E 2019 में 12इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
2. इसके स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2160×1440 और रेश्यो 3:2 है
3. इसका व्यूइंग एंगल 160 डिग्री का है।
4. यह 4G LTE सपोर्ट के साथ आता है।
5. इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
6. इसमें 36.3Wh बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
7. यह डेढ़ घंटे में बैटरी को 88% तक चार्ज कर देता है।
8. इसकी 50% बैटरी 10 घंटे तक का बैकअप देगी है।
9. इसमें डुअल स्पीकर दिया गया है।
10. यह SmartPA amplifier और Dolby Atmos के साथ आता है।
11. इसमें 13MP का बैक कैमरा दिया गया है।
12. सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मौजूद है।
13. इसमें Huawei Share 3.0 One Touch का फीचर है।
14. इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।
15. इसमें ब्लूटूथ 5.0 और डुअल बैन्ड वाई-फाई दिया गया है।
16. यह डिवाइस TUV Rheinland सर्टिफाइड है।
17. इसे चीन में बिक्री के लिए Vmall पर Tmall उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: अब PUBG गेम नेपाल में हुआ बैन, बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा था नकारात्मत प्रभाव
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2X3yPWX
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.