01 फ़रवरी 2022

boAt Immortal 700 गेमिंग हेडफोन भारत में लॉन्च, RGB लाइट से है लैस, कीमत 2500 रुपये से कम

भारत की जानी-मानी ऑडियो कंपनी बोट (Boat) ने शानदार गेमिंग हेडफोन Boat Immortal 700 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग हेडफोन को आकर्षक बनाने के लिए इसमें आरजीबी एलईडी लाइट लगाई है, जो पांच अलग-अलग मोड से लैस है। इस हेडफोन में क्लोस ईयरकप दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को नए गेमिंग हेडफोन में यूएसबी कनेक्टर मिलेगा।

 

 

 


Boat Immortal 700 हेडफोन की स्पेसिफिकेशन

Boat के नए गेमिंग हेडफोन में 50 एमएम के ऑडियो ड्राइवर्स हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। इसका वजन काफी कम है और इसका ओवर-द-ईयर डिजाइन है। इसके अलावा हेडफोन में पांच अलग-अलग मोड वाली आरजीबी एलईडी लाइट, 7.1 चैनल सराउंड ऑडियो और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Budget 2022: यूनियन बजट में E-Passport को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए कब शुरू होगी ये नई सेवा और क्या है इसमें खास

बोट के गेमिंग हेडफोन में मजबूत केबल के साथ यूएसबी कनेक्टर दिया गया है, जिससे इसे आसानी से डेस्कॉप और लैपटॉप से कनेक्ट किया जा सकता है। हेडफोन में क्लोस ईयरकप दिए गए हैं, जो बाहरी आवाज को आने से रोकते हैं।

Boat Immortal 700 हेडफोन की कीमत
बोट के नए गेमिंग हेडफोन की कीमत 2499 रुपये है। इस हेडफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

बोट ने कुछ दिन पहले Airdopes 111 को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस ईयरबड्स की कीमत 1499 रुपये है। यह ईयरफोन स्नोह व्हाइट, कार्बन ब्लैक, ब्लू और सेंड पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Airdopes 111 ईयरफोन में न्वाइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है।

इसके अलावा Boat Airdopes 111 में पावरफुल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में सात घंटे का प्लेबैक टाइम और चार्जिंग केस में 28 घंटे का बैकअप प्रदान करती है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ईयरफोन्स को गूगल असिस्टेंट और सिरी समेत इंस्टा वेक एन पेयर तकनीक का सपोर्ट मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NQCcDT0dR

12,000 रुपये से कम कीमत पर भारत में लॉन्च हो सकता है Jio का 5G फोन, मिल सकते हैं ये शानदार फीचर्स

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) भारतीय बाजार में अपना सस्ता 5जी फोन लाने की तैयारी कर रही है। इस अगामी डिवाइस की कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट सामने आई है, जिससे अपकमिंग 5जी स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं...


Jio Phone 5G की कीमत (संभावित) :

एंड्रॉइड सेंट्रल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो के 5जी स्मार्टफोन की कीमत 9,000 से 12,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है। बजट सेगमेंट में यह डिवाइस भारतीय बाजार में मौजूद अन्य फोन्स को कड़ी टक्कर देगा। फिलहाल, कंपनी की ओर से अभी तक 5जी फोन की लॉन्चिंग, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें : Budget 2022: यूनियन बजट में E-Passport को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए कब शुरू होगी ये नई सेवा और क्या है इसमें खास

Jio Phone 5G की स्पेसिफिकेशन (संभावित) :

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, जियो का 5जी स्मार्टफोन 6.5 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल होगा। यह फोन N3, N5, N28, N40 और N78 बैंड को सपोर्ट करेगा। इस डिवाइस में क्वालकॉम का Snapdragon 470 चिपसेट, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा सेक्शन :

कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर देगी। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी :

जियो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी दी जाएगी। इस फोन में एंड्रॉइड 11 और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और हेडफोन जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

Jio Phone Next:

बता दें कि जियो ने पिछले साल जियोफोन नेक्स्ट को पेश किया था। इस फोन की कीमत बजट रेंज में है। फीचर्स की बात करें तो जियोफोन नेक्स्ट में 5.45 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में JioPhone Next में Snapdragon 215 प्रोसेसर, 3,500mAh की बैटरी, 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WDtMa6fR8

Budget 2022: मोबाइल फोन और कैमरा होंगे सस्ते, जानिए क्या है सरकार का प्लान

मोबाइल फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। मोबाइल फोन सस्ते होने वाले हैं। दरअसल, बजट 2022 (Budget 2022) में मोबाइल, कैमरे और चार्जर पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी पर छूट दी जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही टीवी, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी पर छूट देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि मोबाइल फोन, चार्जर और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर लगने वाली आयात शुल्क पर कितनी छुट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Budget 2022: यूनियन बजट में E-Passport को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए कब शुरू होगी ये नई सेवा और क्या है इसमें खास

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने कहा कि उच्च वृद्धि वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के घरेलू निर्माण को सक्षम बनाने के लिए शुल्क में रियायतें दी जाएंगी। इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। वियरेबल उपकरण, ईयरफोन और ईयरबड्स जैसे उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट मीटर के घरेलू निर्माण की सुविधा के लिए सीमा शुल्क दरों को अंशांकित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा है कि मोबाइल फोन के चार्जर के ट्रांसफॉर्मर के पुर्जे, मोबाइल कैमरा मॉड्यूल के कैमरा लेंस और कुछ अन्य प्रोडक्ट्स पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी जाएंगी। इससे लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स भारत में ही बनेंगे।

कोरोना वायरस के कारण बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की कीमत
सरकार के मुताबिक, ग्लोबल लेवल पर चल रही चिप की कमी और अन्य कोरोना वायरस बढ़ते प्रसर के कारण स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की कीमतों में वृद्धि हुई थी।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने पिछले साल यानी 2021 में मोबाइल, चार्जर और केबल जैसे डिवाइस पर इंपोर्ट ड्यूटी 2.5 प्रतिशत की थी। इसके साथ ही चार्जर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूट को 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक कर दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8aIkq3e0x

Budget 2022: यूनियन बजट में E-Passport को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए कब शुरू होगी ये नई सेवा और क्या है इसमें खास

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी 1 फरवरी को बजट भाषण में ई-पासपोर्ट (E-Passport) को लेकर बड़ी घोषणा की है। ई-पासपोर्ट को 2022-23 में पेश किया जाएगा। इससे देश के नागरिकों को बहुत फायदा होगा। इस पासपोर्ट में माइक्रो-चिप लगाई जाएगी, जिसमें यात्रियों की पूरी जानकारी स्टोर होगी। इसके अलावा चिप में यात्रियों की बायोमेट्रिक जानकारी को भी जोड़ा जाएगा।


क्या है E-Passport :

ई-पासपोर्ट आम पासपोर्ट की तरह होगा। इसमें एक इलेक्ट्रॉनिक चिप लगी होगी, जैसी ड्राइविंग लाइसेंस में लगी होती है। इस चिप में नाम, जन्म तिथि, पता और अन्य विवरणों सहित आपके पासपोर्ट पर छपी सभी तरह की जानकारी स्टोर होगी। इससे किसी भी यात्री के विवरण को तेजी से सत्यापित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि ई-पासपोर्ट के आने से नकली पासपोर्ट के सर्कुलेशन को आसानी से रोका जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : सरकार जल्द लेकर आएगी One Digital ID, आधार कार्ड और पैन जैसे दस्तावेज एक साथ कर सकेंगे लिंक

वर्तमान में यात्रियों को औपचारिकताओं को पूरा करने में काफी समय लगता है, क्योंकि अधिकारी प्रत्येक पासपोर्ट पर भौतिक रूप से जानकारी की जांच करते हैं। ई-पासपोर्ट के आने से यह काम आसान हो जाएगा और इमिग्रेशन काउंटर पर यात्रियों का समय खराब नहीं होगा। इसके अलावा माइक्रोचिप में बायोमेट्रिक डिटेल को जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों की आसानी से पहचान की जा सकेगी। इसमें यात्रियों को पुरानी यात्राओं की जानकारी भी मौजूद होगी।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

मिलेगा एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम :

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय नागरिकों को उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ चिप-सक्षम ई-पासपोर्ट प्रदान करेगा। आवेदकों के व्यक्तिगत जानकारी को डिजिटल रूप में स्टोर किया जाएगा। सिक्योरिटी फीचर की बात करें तो ई-पासपोर्ट में खास सिस्टम दिया जाएगा, जो हैकर को चिप के साथ छेड़छाड़ करने से रोकेगा और उसकी पहचान करने में सक्षम होगा।

अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पासपोर्ट अप्लाई करने के समान होगी। देश के 36 पासपोर्ट कार्यालय ई-पासपोर्ट जारी करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सेवा का ट्रायल रन चल रहा है। उम्मीद है कि सरकार आने वाले दिनों में ई-पासपोर्ट से जुड़ी अन्य जानकारी साझा करेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A0ZSXIk9x

Vivo का यह शानदार स्मार्टफोन 9 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, तीन कैमरे के साथ मिल सकती है 5000 एमएएच की बैटरी

वीवो (Vivo) की नई T-सीरीज भारत में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत वीवो टी 1 5जी (Vivo T1 5G) स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। इसकी बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से की जाएगी। वहीं, यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद शाओमी, सैमसंग, एप्पल और ओप्पो जैसी कंपनियों के डिवाइसेज को कड़ी चुनौती देगा।


Vivo T1 5G की संभावित कीमत :
लीक्स की मानें तो वीवो का अपकमिंग वीवो टी 1 5जी मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। इस फोन की कीमत 25,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अगामी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें : सरकार जल्द लेकर आएगी One Digital ID, आधार कार्ड और पैन जैसे दस्तावेज एक साथ कर सकेंगे लिंक

Vivo T1 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन :
वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन 6.67 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इस फोन में Snapdragon 778G चिपसेट, 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

कैमरे की बात करें तो वीवो टी 1 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, कैमरा सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5000एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है।

बता दें कि कंपनी ने हाल ही में वीवो वाय 75 5जी स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन की कीमत 21,990 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y75 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आएगा।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

इसमें 6.58 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें वाटर-ड्रॉप नॉच डिजाइन वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wK6JQaF5o

Budget 2022: इस मोबाइल ऐप पर मिलेगी बजट की सारी जानकारी, जानें कहां से डाउनलोड

भारत सरकार (Indian Government) आज यानी 1 फरवरी को अपना 10वां बजट (Budget 2022) पेश करने वाली है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण इस बार का बजट पेपरलेस होगा। बजट के लिए कंद्रीय बजट ऐप (Union Budget) भी लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए लोग अपने फोन पर बजट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज इस खबर में हम आपको बजट मोबाइल ऐप के बारे में विस्तार से बताएंगे।


कंद्रीय बजट ऐप :

सरकार ने केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पेश किया है। इस ऐप पर आपको बजट से जुड़ी तमाम जानकारी मिलेगी। आप इस ऐप पर आसानी से बजट के डॉक्यूमेंट्स को देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को पिछले साल पेश किया गया था।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

यहां से डाउनलोड करें बजट मोबाइल ऐप:

आप सरकार के बजट मोबाइल ऐप को केंद्रीय वेब पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल ऐप को गूगल प्ले-स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि ऐप पर बजट के दस्तावेज उपलब्ध होंगे और इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : सरकार जल्द लेकर आएगी One Digital ID, आधार कार्ड और पैन जैसे दस्तावेज एक साथ कर सकेंगे लिंक

मोबाइल ऐप से संबंधित अन्य जानकारी :

बजट मोबाइल ऐप अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है। इसका इंटरफेस काफी सरल है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 3.8 अंक की रेटिंग मिली है। इस ऐप का साइज 26 एमबी है और इसे अब तक 10 हजार से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zrKM6PLg8

Budget 2022: क्या स्मार्टफोन होंगे महंगे, कब होगा 5G लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

अब से कुछ घंटों में कंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। इस बजट से हर वर्ग के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। इस ही बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन्स और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा प्रोडक्ट्स पर लगने वाले टैक्स में भी बदलाव किया जा सकता है।


हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 के बजट के लिए 5G एक बड़ा विषय हो सकता है। 5जी की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा ऐलान किए जाने की उम्मीद है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस नेटवर्क को मार्च के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक 5जी की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सरकार नए वित्तीय मानदंडों को लागू करने पर विचार कर सकती है ताकि 5जी नेटवर्क को लोगों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सकें। स्मार्टफोन की कीमतें समान बनी रह सकती हैं। महंगे फोन पर लगने वाले टैक्स को कम किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : 19 साल के इस लड़के से Elon Musk हुए तंग, Twitter अकाउंट डिलीट करने के लिए 5,000 डॉलर का दिया ऑफर

इस बजट में चिप की कमी पर ध्यान दिया जा सकता है। सेमीकंडक्टर चिप्स की स्थिर आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए सरकार टैक्स में बदलाव कर सकती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा स्मार्टफोन कंपनियां मेक इन इंडिया के तहत स्मार्टफोन का निर्माण करें। इससे बढ़ती बेरोजगारी को रोकने में भी मदद मिलेगी।

कोरोना वायरस के कारण वर्क फ्रॉम होम गैजेट्स जैसे टैबलेट और लैपटॉप की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इन डिवाइसेज पर लगने वाले टैक्स को कम कर सकती है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इन डिवाइसेज को खरीद सकें। इसके अलावा Cryptocurrency को लेकर भी बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : सरकार जल्द लेकर आएगी One Digital ID, आधार कार्ड और पैन जैसे दस्तावेज एक साथ कर सकेंगे लिंक

टेक इंडस्ट्री के विशेषज्ञों ने बजट 2022 को लेकर दिया बड़ा बयान :
नेटएप के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष पुनीत गुप्ता का बजट को लेकर कहना है कि केंद्रीय बजट को व्यवसायों के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बुद्धिमान स्वचालन, ब्लॉकचेन, संवर्धित / आभासी वास्तविकता आदि जैसी उभरती गहरी तकनीकों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए धन आवंटित करते हुए देखना बहुत अच्छा होगा। इससे देश के नागरिकों को बहुत फायदा होगा।

टीसीएल इंडिया के मार्केटिंग प्रमुख विजय कुमार मिक्कीलिनेनी का कहना है कि इंपोर्ट टैक्स में कमी एक ऐसी चीज है जिसकी हम उम्मीद कर रहे हैं, इससे हमें चीन, मैक्सिको, थाईलैंड और अन्य देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में सहायता मिलेगी। पिछले दो वर्षों में, पीएलआई योजनाओं ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश को गति प्रदान की है। हमें भारत को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला परिदृश्य में एकीकृत करना होगा, यह हासिल करने के लिए कि टैक्स प्रतिस्पर्धी बाजारों के बराबर या उससे कम होना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0ZbGVagR8

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...