02 मार्च 2020

गर्मी से मिलेगी राहत, यहां AC और रेफ्रिजिरेटर्स पर मिल रहा 40% का डिस्काउंट

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट पर इन दिनों 'वॉव सैलरी डेज' ( Wow Salary Days ) सेल का आगाज हो चुका है जो कल यानी तीन मार्च तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, पीसी, कैमरा, साउंडबार, ब्लूटूथ स्पीकर्स और रेफ्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। इस सेल में एप्लायंसेज पर 60 प्रतिशत तक, AC और रेफ्रिजिरेटर्स पर 40 प्रतिशत , स्मार्ट टीवी मॉडलों की रेंज पर 50 प्रतिशत तक और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसमें Samsung, Whirlpool, LG, Sony, Fujifilm, Panasonic, Sanyo और TCL जैसी कई बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

 

oneplus-tv-with-display-on.jpg

अगर OnePlus 55-inch QLED TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस सेल के दौरान आपको खरीदने करने पर SBI कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर 5,000 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। OnePlus TV में 55 इंच का 4K QLED डिस्प्ले दिया गया है, जो क्वॉन्टम डॉट टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके स्क्रीन का रिजॉल्यूशन (1920x1080) पिक्सल और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95.7% का है। इसमें Dolby Vision औरHDR10+ का सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए इस टीवी में 8 स्पीकर्स दिए गए हैं, जिनमें 6 फ्रंट और 2 बैक में हैं। इस टीवी के यूजर्स को स्मार्टफोन की तरह ही तीन साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट मिलता रहेगा। यूजर्स को इस टीवी में वूट, नेटफ्लिक्स, इरोस नाव, सन एनएक्सटी जैसे डिजिटल कंटेंट की सुविधा मिलेगी।

 

mitv.jpg

Mi LED TV 4A Pro को सेल के दौरान 12,499 रुपए में खरीद सकते हैं। MI LED TV 4A Pro स्मार्ट टीवी की खासियत है कि इसमें YouTube, गूगल असिस्टेंट और Chromebook जैसे फीचर दिए गए है। साथ ही 700 से ज्यादा कंटेंट को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा एचडी डिस्प्ले और 20W स्पीकर भी मिलेगा। इसमें 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्ट टीवी में 2.4GHz Wi-Fi, 2 USB 2.0 ports और 3 HDMI ports और 1 Ethernet port दिया गया है।

ac---in-the.jpg

Whirlpool 0.8 Ton 3 Star Inverter Split AC को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी असल कीमत 37,000 रुपये रखी गयी है यानी इस एसी पर आपको 14,001 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बिना ब्याज वाली ईएमआई के तहत एसी को मात्र 1,083 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी की ओर से 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VIb09A

दो सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno 3 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 सीरीज को आज भारत में लॉन्च करेगा। इससे पहले फोन से जुड़े फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। बता दें कि चीन में Oppo Reno 3 और Reno 3 Pro को डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। माना जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन को कुछ अलग फीचर्स के साथ उतारा जाएगा और डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अगर ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है कि फोन के साथ कस्टमर्स को कम्प्लीट डैमेज प्रोटेक्शन प्राप्त होगा। साथ ही HDFC Bank, ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट पर यूजर्स को 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा RBL Bank और YES BANK के क्रेडिट कार्ड पर भी 10 फीसदी का लाभ मिलेगा।

Oppo Reno 3 Pro specifications

ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में 5G की जगह LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है जिसका रिजॉल्यूशन 1080*2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर काम करेगा। इस फोन को भारत में प्रीमियम कीमत में बेचा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें पहला 64-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 13-मेगापिक्सल का टेलेफोटो सेंसर, तीसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और चौथा 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा दिया जा रहा है, जिसमें पहला 44-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल का इंन डिस्प्ले कैमरा होगा। इसके साथ ही ये दुनिया का पहला फोन हो जाएगा, जिसमें 44-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। इसके मदद से यूजर्स ड्यूल लेंस बोकेह के जरिए शानदार इमेजेज कैप्चर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो रेनो 3 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x3mV7V

दो सेल्फी कैमरे के साथ Oppo Reno 3 Pro आज भारत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो अपने नए लेटेस्ट स्मार्टफोन रेनो 3 सीरीज को आज भारत में लॉन्च करेगा। इससे पहले फोन से जुड़े फीचर्स लगातार लीक हो रहे हैं। बता दें कि चीन में Oppo Reno 3 और Reno 3 Pro को डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। माना जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन को कुछ अलग फीचर्स के साथ उतारा जाएगा और डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अगर ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है कि फोन के साथ कस्टमर्स को कम्प्लीट डैमेज प्रोटेक्शन प्राप्त होगा। साथ ही HDFC Bank, ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पेमेंट पर यूजर्स को 10 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा RBL Bank और YES BANK के क्रेडिट कार्ड पर भी 10 फीसदी का लाभ मिलेगा।

Oppo Reno 3 Pro specifications

ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में 5G की जगह LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है जिसका रिजॉल्यूशन 1080*2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर काम करेगा। इस फोन को भारत में प्रीमियम कीमत में बेचा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें पहला 64-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 13-मेगापिक्सल का टेलेफोटो सेंसर, तीसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और चौथा 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस कैमरा दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में डुअल कैमरा दिया जा रहा है, जिसमें पहला 44-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल का इंन डिस्प्ले कैमरा होगा। इसके साथ ही ये दुनिया का पहला फोन हो जाएगा, जिसमें 44-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है। इसके मदद से यूजर्स ड्यूल लेंस बोकेह के जरिए शानदार इमेजेज कैप्चर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो रेनो 3 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x3mV7V

सरकारी नौकरी: विभिन्न केटेगरी के 21248 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार द्वारा विभिन्न केटेगरी के कुल 21248 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) ने जूनियर इंजीनियर के 1054 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी सैलरी भी शानदार है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की तरफ से जूनियर इंजीनियर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई हैं। इसके तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, मेकैनिकल इंजीनियर और सिविल इंजीनियर समेत 1054 पदों पर क्वॉलीफाइड कैंडीडेट्स की नियुक्ति की जाएगी। RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन जॉब्स से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडीडेट्स इन 1054 पदों पर 04 मार्च 2020 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

2. GSECL Recruitment 2020 : गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (Gujarat State Electricity Corpn. Ltd.) ने विद्युत सहायक के 177 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा का होना आवश्यक है। नौकरी का स्थान वदोडरा होगा। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2020 है। गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड (GSECL) की इस वैकेंसी के लिए आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है।

3. Railway Jobs 2020 (10वीं पास के लिए रेलवे में बंपर भर्ती: 2792 Posts): भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2792 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। Railway Recruitment Cell (RRC) ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के लिए 13 मार्च, 2020 तक अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच की आयु वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

4. Staff Selection Commission Recruitment 2020 (1355 Posts): कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 1355 पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2020 है।

5. BSF Recruitment 2020 (317 Posts): बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के वाटर वींग के 317 पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्र की सीमा 20 साल से 28 साल रखी गई है. चयनित उम्मीदवारों का पे स्केल 35,400 से 1,12,400 रुपये होगा. इस वैकेंसी के लिए 15 मार्च तक अप्लाई किया जा सकता है।

6. LIC Recruitment 2020 : लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने असिस्टेंट इंजीनियर, असिस्टेंट आर्किटेक्ट और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर समेत अन्य के कुल 218 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2020 है।

7. NIELIT Recruitment 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (National Institute of Electronics & Information Technology) ने 495 पदों पर साइंटिस्ट की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मार्च है. नोटिफिकेशन के मुताबिक Scientist - ‘B’ Group ‘A’ और Scientific/Technical Assistant - ‘A’ Group ‘B’के पद पर भर्ती निकाली गई है।

8. Indian Oil Recruitment 2020: सरकारी नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए इंडियन ऑयल (IOCL) ने 500 पदों पर आवेदन मांगे हैं।इस वैकेंसी के तहत ऑप्रेंटिस के टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके उम्र की सीमा 18 वर्ष से 24 वर्ष तक रखा गया है।


9. JPSC PCS Recruitment 2020 (267 Posts): झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (Combined Civil Services Examination) के लिए नोटिफिकेशन निकाला है। चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केल 9300 से 34800 रुपये प्रति महीना होगा।


10. HSSC Recruitment 2020 (5001 Posts): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (Haryana Staff Selection Commission) ने 5001 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इसमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के पद पर 3864 वैकेंसी शामिल हैं ।

11. State Health Society Bihar Recruitment 2020
राज्य स्वास्थ्य सोसायटी, बिहार ने 660 पदों पर वेकंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। काउंसिलर, डिस्ट्रिक्ट अर्बन हेल्थ कंसल्टेंट, डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी मोबिलाइजर, ऑडियोमीट्रिक असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 17 मार्च, 2020

12. CRPF Recruitment 2020- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने हेड कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी के 1412 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती LDCE के तहत निकाली गई है। उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता संबंधित सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 मार्च, 2020

13. Security Guard Bharti 2020: महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम (MSSC) ने राज्य में 7000 सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र आवश्यक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 फरवरी, 2020 से 10 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IbW6Ri

01 मार्च 2020

NHAI recruitment : 170 पदों के लिए निकली भर्ती, सैलेरी 2.09 लाख रुपए

NHAI recruitment : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) के अधीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) (NHAI) ने 170 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रबंधन (manager) पद को छोड़कर सभी पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाएंगे। डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए 84 पद पदोन्नति द्वारा और 40 पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनएचएआइ (NHAI) की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चालू है और उम्मीदवार 11 मार्च (शाम 6 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआटउ संबंधित दस्तावेज के साथ 26 मार्च, शाम 6 बजे तक इस पते पर जमा करवा सकते हैं : National Highways Authority of India, Plot No: G – 5&6, Sector – 10, Dwarka, New Delhi – 110075.

NHAI recruitment : वेकेंसी डिटेल्स
कुल पद : 170

-मैनेजर (तकनीकी) : 46

-डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) : 124

NHAI recruitment : पात्रता मानदंड
-शिक्षा : उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल कर रखी हो।

-कार्य अनुभव : प्रबंधन के पद के लिए, आवेदकों को राजमार्गों, सड़कों और पुलों से संबंधित बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के कार्यान्वयन में तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। डिप्टी जनरल मैनेजर के पद के लिए छह साल का अनुभव आवश्यक है।

-उम्र सीमा : दोनों पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 56 साल रखी गई है।

NHAI recruitment : सैलेरी
जिन उम्मीदवारों का चयन मैनेजर पद के लिए होगा, उन्हें 67 हजार 700 से 2 लाख 8 हजार 700 रुपए सैलेरी के रूप में मिलेंगे। डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 78 हजार 800 से 2 लाख 9 हजार 200 रुपए के पे स्केल में रखा जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I7snc5

AAI सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने हाल ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर साइंस/ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी कई डिसिप्लिन शामिल हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर, भरकर व सत्यापित दस्तावेजों को संलग्न कर भेज सकते हैं। कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 26 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी, 2020 के अनुसार की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि : 04 मार्च, 2020

योग्यता : AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से इंजीनियरिंग में चार वर्षीय रेगुलर फुल टाइम डिग्री प्राप्त हो। साथ ही संबंधित स्ट्रीम में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है।

चयन : डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के अलावा साक्षात्कार में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://www.aai.aero/sites/default/files/examdashboard_advertisement/apprenticeship.pdf

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) सहित कई सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन करने हेतु नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। आप भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ भर्तियों की डिटेल्स व उनमें मांगी गई एजुकेशनल क्वालिफिकेशन्स के बारे में...

एचएमटी मशीन टूल्स लिमिटेड, बेंग्लुरू
पद : जॉइंट जनरल मैनेजर, मेडिकल ऑफिसर, डिप्टी इंजीनियर और ऑफिसर व अन्य पद (28 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 10 मार्च, 2020

इंडियन म्यूजियम, कोलकाता
पद : यंग प्रोफेशनल्स (14 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 16 मार्च, 2020

नाल्को, (नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी) ओडिशा
पद : मैनेजमेंट ट्रेनी व असिस्टेंट मैनेजर (फाइनेंस) (12 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 18 मार्च, 2020

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मेघालय
पद : टेक्नीकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैबोरेट्री अटेंडेंट (24 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 04 अप्रेल, 2020

गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड), नई दिल्ली
पद : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन) (25 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मार्च, 2020

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
पद : ट्रेनी हिन्दी ऑफिसर और ट्रेनी पब्लिकेशन ऑफिसर (05 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 04 मार्च, 2020

हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन
पद : तहसील वेलफेयर ऑफिसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व अन्य (07 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मार्च, 2020

यूपीएससी
पद : जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, रीजनल होम इकोनॉमिस्ट, साइंटिस्ट-बी व अन्य (41 पद)
आवेदन की अंतिम तिथि : 12 मार्च, 2020



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PBPNu6

सरकारी नौकरी: 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें अप्लाई

KPSC Recruitment 2020: कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) ने जूनियर असिस्टेंट / SDA (RPC & HK) के पद पर भर्ती के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 अप्रैल 2020 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन और अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन प्रक्रिया शुरू : 9 मार्च 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 9 अप्रैल 2020 है
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 13 अप्रैल 2020

रिक्ति विवरण
आरपीसी - 1080 पद
एचके - 199 पोस्ट

पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को 12 वीं पास होने के साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा और आईटीआई होना चाहिए।

आयु सीमा
18 से 35 वर्ष (आयु सीमा में छूट आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार प्रदान की जाएगी)

आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार 9 अप्रैल 2020 या उससे पहले ऑनलाइन माध्यम से उक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रूपए
ओबीसी (2 ए / 2 बी / 3 ए और 3 बी): के लिए आवेदन शुल्क 300 रूपए
भूतपूर्व सैनिक के लिए आवेदन शुल्क 50 रूपए
35 रूपए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त चार्ज भी भुगतान करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PRQzUj

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...