28 फ़रवरी 2020

5 कैमरे के साथ Vivo Z6 5G स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल कंपनी वीवो के Vivo Z6 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। लेटेस्ट डिवाइस को क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है और इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी दी गई है। Vivo Z6 5G की शुरुआती कीमत 2,198 युआन (करीब 22,000 रुपये) रखी है और फोन 29 फरवरी से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को इंटरस्टेलर सिल्वर और आइस एज कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को भारत में 5G या 4G सपोर्ट के साथ कब तक पेश करेगी।

Vivo Z6 5G कीमत

फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में उतारा है, जिसमें पहला 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और दूसरा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,198 युआन (करीब 22,000 रुपये) और 2,598 युआन (करीब 26,000 रुपये) रखी गयी है। जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

Vivo Z6 5G स्पेसिफिकेशन

Vivo Z6 5G स्मार्टफोन 6.57 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 व स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.74 है। फोन का रिजॉल्यूशन 1080x2080 पिक्सल है। वीवो ज़ेड6 5जी में स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड FuntouchOS पर रन करता है। स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी दी गयी है, जिसकी मदद से हैवी गेमिंग के दौरान आप स्मार्टफोन गर्म नहीं होगा।

Vivo Z6 5G कैमरा

Vivo Z6 5G के रियर में चार कैमरा दिया जाएगा। इसमें पहला कैमरा 48 मैगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन के बैक में कैमरा मॉड्यूल के पास फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

Vivo Z6 5G बैटरी और अन्य फीचर्स

पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 35 मिनट में 70 फीसदी फुल चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी और चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T8odXy

ट्रेड डील से ज्यादा इस गैजेट की हो रही चर्चा, PM मोदी क्यों करते हैं इसका इस्तेमाल

नई दिल्ली: दुनियाभर में भारत और अमेरिका के बीच भले ही कोई ट्रेड डील नहीं हुई है, लेकिन इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद खास गैजेट लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसे पीएम मोदी ने डील को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया। पीएम मोदा को जब कोई बात सोशल मीडिया पर कहनी होती है या फिर किसी मीटिंग के लिए तैयारी करनी होती है तो वो अपने इसी गैजेट की मदद से अपनी बात लोगों तक रखने की कोशिश करते है। चलिए आज हम पीएम मोदी के उसी गैजेट के बारे में बताते है जिसे वो खुद से कभी दूर नहीं करते हैं।

iphone

हैदराबाद हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पसंदीदा गैजेट iPad के साथ देखे गए। ये वहीं गैजेट है जिसकी मदद से वो समय-समय पर भारतीयों से ट्विटर के जरिए संवाद करते है और अपनी बात लोगों तक पहुंचाते हैं। पीएम मोदी सिर्फ आईपैड ही नहीं बल्कि Apple का iPhone भी इस्तेमाल करते है, जिससे वो अक्सर सेल्फी देते नजर आए हैं। हालांकि वो आईफोन का कौन सा मॉडल यूज करते है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।

iPad

बता दें कि पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए 7th जेनेरेशन iPad की भारत में कीमत 29,900 रुपये से शुरू होती है। इस iPad में 10.2 इंच की रेटिना डिस्प्ले दी गई है और इसमें आप फुल साइज कीबोर्ड अटैच कर सकते हैं। इस आईपैड में A10 Fusion चिप का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो मेमोरी वेरिएंट्स शामिल हैं जिनमें 32GB और 128GB है।

गौरतलब है कि पहली बार केंद्र की सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री पीएम मोदी जोर-शोर से डिजिटल इंडिया का प्रचार कर रहे हैं ताकि आने वाले दिनों में देश को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जा सके। हालांकि पीएम मोदी अपने इस अभियान में काफी हद तक सफल होते भी दिखाई दिए, क्योंकि आज ज्याजातर लोग डिजिटल पेमेंट करना और ऑनलाइन चीजों की खरीदारी करना पसंद करते है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I0ot4I

SSC CHSL Admit Card: 16 मार्च से आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

SSC CHSL Admit Card 2020: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल Tier-I कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 16 से 27 मार्च 2020 तक होगा। एडमिट कार्ड मार्च की शुरुआत में ही जारी किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 28 जून की तिथि तय की गई है।

SSC CHSL एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, ओरिजनल वैलिड फोटो आईडी प्रूफ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना होगा। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल में इस बार 4893 भर्तियां निकाली थीं। सीएचएसएल 2019 में लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट/जूनियर पासपोर्ट सहायक के 1269, पोस्टल/शार्टिंग असिस्टेंट के 3598 तथा डाटा इंट्री आपरेटर के 26 पद घोषित किए गए हैं। यह रिक्त पद 26 मंत्रालयों और विभागों के हैं। इन 4893 पदों में 2354 पद अनारक्षित हैं जबकि 630 पद एससी, 386 एसटी तथा 1014 पद ओबीसी और 509 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित किए गए हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा-2019 के लिए दिसंबर माह में नोटिफिकेशन जारी किया था।

योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोग कंप्यूटर बेस्ड रिटन एग्जामिनेशन (टियर-1), डि्क्रिरप्टिव पेपर (टियर-2) और टाइपिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट (टियर-3) परीक्षा का आयोजन करेगा। परीक्षा के प्रत्येक चरण में उम्मीदवारों का उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

एग्जाम पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। पेपर के चार भाग होंगे। पहले भाग में इंग्लिश लैंग्वेज (बेसिक नॉलेज), दूसरे भाग में जनरल इंटेलिजेंस, तीसरे भाग में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक स्किल) और चौथे भाग में जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 200 अंकों के लिए प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग से 25-25 प्रश्न 50-50 अंकों के लिए होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज के प्रश्नों को छोड़कर सभी प्रश्न इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंकों की कटौती की जाएगी

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ThMHwA

अब मिनटों में बदलें Aadhaar पर अपने घर का पता, फॉलो करें ये स्टेप

नई दिल्ली: देश में हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना जरूरी है, लेकिन कई बार Aadhaar Card पर घर का पता गलत होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल से ही आधार पर घर का पता बदल सकते हैं और इसके लिए ज्यादा परेशान भी नहीं होना पड़ेगा। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)

Smartphone में डाउनलोड करें mAadhaar App

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Google Play Store में जाकर mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा। ये ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके बाद mAadhaar App को ओपन करेंगे तो कुछ स्क्रॉल्स दिखाए देंगे, जिसे आपको skip करते हुए आगे बढ़ना है और फिर आपको स्क्रीन पर Welcome to mAadhaar लिखा दिखाई देगा। इसके नीचे आपको आपनी भाषा को चुनना होगा और फिर Continue पर क्लिक करना है।

mAadhaar App में ऐसे बदलें पता

इस प्रक्रिया के दौरान आपसे आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर मांगा जाएगा, जिसे एंटर करके Next पर टैप करना होगा। इस दौरान आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे एंटर करके Submit करके Register my Aadhaar पर टैप करना होगा, जिसके बाद अपने ऐप में आधार को रजिस्टर कर सकेंगे। फिर यहां आपको 4 डिजिट का पिन एंटर करना होगा और उसे कंफर्म करने के लिए दो बार एंटर करें और अपना आधार नंबर एंटर करें और फिर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा जिसे एंटर करके उसे Verify करें।

इस दौरान आपको स्क्रीन के सबसे ऊपर आधार कार्ड दिखाई देगा और नीचे कुछ विकल्प दिखाई देंगे, जहां आपको एड्रेस अपडेट करने के लिए नीचे चार विकल्प Services, My Aadhaar Enrolment centre और More में से Services पर क्लिक करना होगा, जिसमें से Update Address Online में जाकर अपना आधार नंबर एंटर करके Security captcha डालना होगा और फिर Request OTP पर टैप कर दें। इसके बाद एक बार फिर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP आएगा और इसे एंटर करके Verify करें। इस पूरी प्रक्रिया के बाक आपसे पूछा जाएगा कि आप कैसे अपना एड्रेस अपडेट कराना चाहते हैं, जहां आपको via Address Proof और via Secret Code का ऑप्शन मिलेगा, जहां via Address Proof पर क्लिक करें।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T83KCc

Samsung Galaxy S20 सीरीज की भारत में बुकिंग शुरू, 5000 रुपये का मिलेगा डिस्काउंट

नई दिल्ली: सैमसंग अपने Samsung Galaxy S20 सीरीज को जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के साथ ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा है। कंपनी की तरफ से Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra खरीदने पर 5000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। भारत में फोन की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गयी है और फोन की शिपमेंट 6 मार्च से होगी। इतना ही नहीं Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक नए Galaxy Buds+ को सिर्फ 1,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं Galaxy S20 की बुकिंग करने वाले यूजर्स Galaxy Buds+ के लिए केवल 2,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि Samsung Galaxy Buds+ की कीमत भारत में 11,999 रुपये रखी गयी है। साथ ही अगर ग्राहक Samsung Care+ को 1,999 रुपये में खरीद सकते है, जबकि इसकी असल कीमत 3,999 रुपये है।

Samsung Galaxy S20 सीरीज पर मिलेगा डबल डेटा का बेनिफिट

स्मार्टफोन खरीदने वाले Reliance Jio यूजर्स को 4,999 रुपये वाले अनुअल प्लान पर डबल डेटा बेनिफिट्स और एक्सट्रा एक साल की अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी। वहीं Airtel प्रीपेड यूजर्स को 298 और 398 रुपये के रिचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। इसका लाभ एयरटेल यूजर्स को शुरू के 10 रिचार्ज पर ही मिलेगा। इसके अलावा Vodafone-Idia यूजर्स को 399 रुपये वाले प्लान के पहले 6 रिचार्ज पर डबल डेटा ऑफर का लाभ और चार महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

Samsung Galaxy S20 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S20 Ultra को 12GB रैम और 16GB रैम के साथ उतारा गया है। इसके साथ तीन स्टोरेज ऑप्शन्स 128GB, 256GB और 512GB दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने 12GB रैम व 128GB स्टोरेज को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया है, जिसकी कीमत 92,999 रुपये रखी गयी है। फोन को सिर्फ कॉस्मिक ग्रे कलर में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy S20 Ultra में 6.9 इंच वाले डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ये QHD+ रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में Exynos 990 ऑक्टाकोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्सिबल वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Samsung Galaxy S20 Ultra के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 108-मेगापिक्सल का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन), दूसरा 48-मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा OIS फीचर के साथ, तीसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और चौथा एक VGA डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। बता दें कि फोन का रियर कैमरा 100x स्पेस जूम सपोर्ट के साथ आता है और फ्रंट में 40-मेगापिक्सल का इंन डिस्प्ले कैमरा दिया दिया है। भारत में Samsung Galaxy S20 की शुरुआती कीमत 66,999 रुपये और Samsung Galaxy S20 Plus की कीमत 73,999 रुपये रखी गयी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38cIQqc

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...