01 मई 2019

12वीं पास के लिए हैं ये सरकारी नौकरियां, ऐसे करें ट्राय

12th Pass Sarkari Naukri 2019 : देश भर में बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वारा केंद्र और राज्य सरकारें समय -समय पर खोलती है। लेकिन विभागों में रिक्तियों की संख्या और बेरोजगारी का ग्राफ देखें तो जमीन आसमान का अंतर होता है। उदहारण के लिए हाल ही आयोजित रेलवे भर्ती की बात करें तो आवेदन संख्या करोड़ में पहुँच गई थी। राज्यों में भी बेरोजगारी का हाल सरकारी नौकरी के लिए निकली रिक्तियों पर आए आवेदनों से ही पता चलता है। राजस्थान, बिहार, यूपी और एमपी जैसे राज्यों में साधारण सी भर्ती के लिए भी लाखों की संख्या में आवेदन आ जाते हैं। बढ़ते कॉम्पीटीशन को देखते हुए युवाओं के लिए कुछ गवर्नमेंट जॉब्स ऐसी भी है जिनमें बहुत कम लोग आवेदन करते हैं। कॉम्पीटीशन जितना कम होता है नौकरी में सफलता के लिए उम्मीदें उतनी ही ज्यादा बन जाती है। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ जॉब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें कॉम्पीटीशन बहुत कम है।

स्टेनोग्राफर जॉब्स
दसवीं के बाद से ही आईटीआई या ने किसी इंस्टिट्यूट के जरिए कोर्स किया जा सकता है। स्टेनोग्राफर जॉब्स के लिए लिखने की गति सबसे ज्यादा जरुरी है। किसी भी विभाग में रिक्तियों के लिए चयन स्टेनो की स्पीड पर निर्भर करता है। बहुत सी स्टेनो की नौकरियों में लिखित परीक्षा भी नहीं ली जाती। स्टेनो के लिए सबसे बेहतरीन जॉब्स की बात करें तो विधानसभा और लोकसभा रिपोर्टर की जॉब्स है। एसएससी द्वारा जारी स्टेनो की भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजन भी किया जाता है।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में जॉब्स
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए Librarian and Information Assistant ग्रेड के अनुसार बहुत सी नौकरियां है। 12वीं के बाद विद्यार्थी डिप्लोमा कोर्स करके भी नौकरी के लिए पदों के अनुरूप आवेदन कर सकते हैं। सभी सरकारी विभागों में लाइब्रेरियन की जरुरत होती है और रिक्तियों के अनुसार भर्ती निकाली जाती है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए युवा के पास स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री करने का भी अवसर होता है।

Typing Govt Jobs 2019

सरकारी नौकरी में बाबू से लेकर अधिकारी तक को कंप्यूटर आधारित कार्य करना होता है। लेकिन कुछ पदों पर भर्ती के लिए बकायदा टाइपिंग टेस्ट भी आयोजित किया जाता है और उसके लिए शब्द प्रति मिनट की गति भी निर्धारित होती है। मंत्रालयिक जॉब्स और अन्य सरकारी विभागों में लिपिक के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाता है। केंद्रीय पुलिस बलों में हेड कांस्टेबल मंत्रालयिक के पदों पर भर्ती के लिए भी टाइपिंग गति परीक्षा ली जाती है। टाइपिंग गति और लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन होता है लेकिन टाइपिंग गति से संबंधित भर्ती में आवेदन संख्या अन्य भर्ती की तुलना में बहुत कम होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZOWdty

अमरीका में हुई 5G नेटवर्क की टेस्टिंग, 2 घंटे की HD मूवी को सिर्फ 10 सेकंड में कर सकेंगे डाउनलोड

नई दिल्ली: इस साल 5G सर्विस को लॉन्च करने को लेकर दुनिया भर में तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में अमरीका कि टैलीकम्युनिकेशन नैटवर्क निर्माता कंपनी AT&T ने 5G नेटवर्क का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस टेस्टिंग के दौरान इंटरनेट की स्पीड 2Gbps दर्ज की गई है। इस 5G सर्विस कि टेस्टिंग अमरीका स्थित अटलांटा में की गई है। टेस्टिंग के बाद कंपनी ने दावा किया है कि 5G सर्विस के यूजर्स दो घंटे की HD मूवी को केवल 10 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: किसी जमाने में हर घर की पसंद हुआ करता था ये मोबाइल, अब बंद हो रही कंपनी

आपको बता दें 5G नेटवर्क की टेस्टिंग के लिए Netgear कंपनी के द्वारा बनाया गए मोबाइल राउटर का इस्तेमाल किया गया है। इस टेस्टिंग में बेहतरीन परफोर्मेंस देखने को मिली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंटरनेट के जरिए होने वाले काम को अब कम से कम समय में पूरा किया जा सकता है। इससे पहले अमरीका की टेलीकॉम कंपनी Verizon ने भी 5G नेटवर्क कि इंडोर टेस्टिंग कि थी जिस दौरान सिग्नल काफी तेजी से डाउन हो गया था।

यह भी पढ़ें: Oppo F11 Pro Avengers Edition की सेल शुरू, जानिए कीमत व ऑफर्स

सबसे पहले मोबाइल फोन में 3G नेटवर्क के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग की शुरुआत हुई है। इसके बाद ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और वायरलेस नेटवर्क के विस्तार के साथ फोर्थ जेनेरेशन 4G नेटवर्क आया। इस नेटवर्क के जरिए स्मार्टफोन और टैबलेट में बिना किसी दिक्कत के वीडियो भी देखा जाने लगा। अभी मौजूद 4G नेटवर्क पर औसतन स्पीड 45 mbps दर्ज की गई है। लेकिन 5G नेटवर्क के आने के बाद इंटरनेट की स्पीड को 1,000 mbps तक पहुंचाया जा सकेगा। मतलब यूजर्स 4G के मुकाबले 5G पर 10 गुना ज्यादा तेज डाटा डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: घर बैठे बिना नंबर बदले Jio नेटवर्क से जुड़े, नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी रुपया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GMjQdE

ICSE, ISC results 7 मई को होगा जारी, जानें कब और कैसे चेक कर सकेंगे

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for the Indian School Certificate Examinations), नई दिल्ली क्लास 10, 12 परीक्षा (Class 10, 12 examination) का परिणाम 7 मई, 2019 को घोषित करेगा। जो स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकेंगे। स्टूडेंट्स एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकेंगे। इसके लिए उन्हें ICSE या ISC काइप कर अपना अपना सात अंकों का आईडी कोड लिखकर 09248082883 पर भेजना होगा।

ICSE Class 10 examinations की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी, जबकि ISC Class 12 examinations 4 फरवरी को शुरू हुए थे। इस साल से हो स्टूडेंट्स काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for the Indian School Certificate Examinations) पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें परीक्षा को पास करने के लिए दूसरा मौका दिया जाएगा। ष्टढ्ढस्ष्टश्व के सचिव गैरी एराथून ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ढ्ढस्ष्ट के जो उम्मीदवार चौथे विषय को पास करने में विफल रहते हैं, उनके लिए कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, ढ्ढष्टस्श्व के उम्मीदवार जो पांचवे विषय में अनउत्तीर्ण रहते हैं, तो उनके लिए भी इसी साल कम्पार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

CISE, ISC 2019 results : ऐसे कर सकते हैं चेक
-आधिकारिक वेबसाइट www. CISCE .org पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक करें

-अपना यूनिक आईडी नंबर और दिया गया कैप्चा डालें

-स्क्रीन पर रिजल्ट डिस्पले हो जाएगा

-रिजल्ट को चेक कर उसे डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PHGiJ2

Exam Guide: इन सवालों की मदद से करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत निम्न में से कितने स्थान पर है?
(अ) 138वें
(ब) 140वें
(स) 126वें
(द) 132वें

प्रश्न (2) - हाल ही किस यूनिवर्सिटी द्वारा किये गये शोध में एक ऐसे तत्व के बारे में पता चला है जो एक ही समय पर कठोर एवं तरल दोनों है?
(अ) यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो
(ब) यूनिवर्सिटी ऑफ डेलमोंट
(स) यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन
(द) यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग

प्रश्न (3) - दिल्ली मेट्रो को किस राज्य में स्थित रीवा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना से बिजली मिलनी शुरू हो गई है?
(अ) बिहार
(ब) ओडिशा
(स) मध्यप्रदेश
(द) गुजरात

प्रश्न (4) - विश्वभर में किस दिन अंतरराष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है?
(अ) 5 मई
(ब) 12 अप्रेल
(स) 8 मई
(द) 10 अप्रेल

प्रश्न (5) - राजस्थान में ‘आपणी योजना’ का सम्बंध किससे है?
(अ) पीने का मीठा पानी
(ब) कृषि सुधार कार्यक्रम
(स) समाज सुधार योजना
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (6) - उज्जैन का प्राचीन नाम था-
(अ) अवन्तिका
(ब) तक्षशिला
(स) इन्द्रप्रस्थ
(द) पाटलिपुत्र

प्रश्न (7) - ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं?
(अ) 12
(ब) 15
(स) 7
(द) 10

प्रश्न (8) - जवाहरलाल नेहरू बन्दरगाह कहां स्थित है?
(अ) चेन्नई
(ब) मुम्बई
(स) कोलकाता
(द) पारादीप

प्रश्न (9) - अंगूर में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल
(ब) लैक्टिक अम्ल
(स) सैलिसिलिक अम्ल
(द) टार्टरिक अम्ल

प्रश्न (10) - फेडरल रिजर्व निम्नलिखित में से किस देश का एक वित्तीय संगठन है?
(अ) यू. एस. ए.
(ब) ब्रिटेन
(स) जर्मनी
(द) तुर्की

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (द), 3. (स), 4. (ब), 5. (अ), 6. (अ), 7. (द), 8. (ब), 9. (द), 10. (अ)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V72It7

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम जल्द होंगे जारी, यहां पढ़ें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट इसी महीने जारी किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो वाणिज्य और विज्ञान वर्ग के परिणाम के बाद कला वर्ग के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। आरबीएसई बारहवीं रिजल्ट 2019 इसी महीने 25 मई तक जारी किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स www.rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा कॉपी जांचने का कार्य लगभग 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। परिणाम में देरी लोकसभा चुनाव के चलते हो सकती है, लेकिन जो कॉपियों बची हैं विभाग द्वारा उनका भी मूल्यांकन जल्द कर लिया जाएगा। कॉपी जांचने की प्रक्रिया के बाद बोर्ड द्वारा 12वीं का फाइनल रिजल्ट तैयार कर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। RBSE 12th Arts Result 2019 को लेकर अभी तक बोर्ड ने कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।

आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट कैसे करें चेक
बोर्ड द्वारा नतीजे जारी किए जाने के बाद विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://bit.ly/1Q1dVx2 पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट पर क्लिक करें। रिजल्ट पर क्लिक करने के बाद नई टैब में भेजा जाएगा, जहां RBSE 12th Arts Result 2019 का लिंक पर क्लीक करना होगा। आगे की टैब में रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा। जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GYJNrP

रिसर्च सहायक पदों के लिए निकली भर्ती, प्रतिमाह मिलेंगे 1.17 लाख रुपए

tnpsc recruitment 2019 : तमिल नाडु लोक सेवा आयोग (Tamil Nadu Public Service Commission) (TNPSC) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर Institute of Veterinary prevention medicine , Ranipet में रिसर्च सहायक (research assistant) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है और 29 मई, 2019 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आयोग ने कुल 26 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों का चयन 30 जून, 2019 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो हिस्सों में बांटी जाएगी। पेपर 1 - पीजी स्तर का होगा जिसमें विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि पेपर 2 स्नातक स्तर की परीक्षा होगाी। पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, जबकि पेपर दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा।

TNPSC recruitment 2019 : पात्रता मानदंड
उम्र सीमा : सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 30 साल रखी गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई उम्र सीमा नहीं रखी गई है।

शैक्षिक योग्यता : आवेदक Micro-biology, Pathology, Parasitology, Dairy Microbiology और Animal Biotechnology में MVSc होने चाहिएं। उम्मीदवारों ने ॥स्ष्ट द्ग3ड्डद्व परीक्षा में भाषा के पेपर में से एक के रूप में तमिल उत्तीर्ण कर रखी हो।

TNPSC recruitment 2019 : ऐसे करें अप्लाई
-आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर ‘apply online’ लिंक पर क्लिक करें

-लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा

-‘one-time registration’ लिंक पर क्लिक करें

-जिस पद के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं, उसके लिए रजिस्टर करें

-रजिस्टे्रशन नंबर का इस्तेमाल कर लॉग इन करें

-फॉर्म भरें, इमेज अपलोड करें

-फीस का भुगतान करें

TNPSC recruitment 2019 : फीस
उम्मीदवारों को 150 रुपए की गैर-वापसी योग्य फीस का भुगतान करना होगा

TNPSC recruitment 2019 : सैलेरी
उम्मीदवारों को 55 हजार से 1 लाख 75 हजार 700 रुपए के Pay Band पर नौकरी पर रखा जाएगा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2J7Tp4I

अब WhatsApp से खरीदें बाइक का इंश्योरेंस, इस नंबर पर करें मिस्ड कॉल

नई दिल्ली: अगर आपने अपने बाइक का अभी तक इंश्योरेंस नहीं कराया है तो आज ही करा लीजिए क्योंकि यह सुविधा अब आपके व्हाट्सऐप ( WhatsApp ) पर मौजूद है। सुनने में जरा अजीब लगेगा। लेकिन भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस ये सुविधा अब आपको देने जा रही है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि अब लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Whatsapp के जरिए बीमा बेचा जाएगा। इसके लिए कंपनी ने वेब एग्रीगेटर विशफिन इंश्योरेंस के साथ साझेदारी की है।

यह भी पढ़ें- Oppo F11 Pro Avengers Edition की सेल शुरू, जानिए कीमत व ऑफर्स

एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी के इस प्रोजेक्ट का नाम 'बाय टू-व्हीलर इंश्योरेंस' है। कंपनी का मानना है कि इसके जरिए आसानी से लोगों तक पहुंचा जा सकता है। अगर आप भी अपने बाइल का इंश्योरेंस कराना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 8527844822 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अलावा wishpolicy.com/minsure लिंक पर जाकर वहां अपना व्हाट्सऐप नंबर डालें, जिसके बाद कंपनी आपको खुद Whatsapp के जरिए संपर्क करेगी और इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी देगी।

यह भी पढ़ें- घर बैठे बिना नंबर बदले Jio नेटवर्क से जुड़े, नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी रुपया

इस दौरान कंपनी आपसे पूछेगी कि आपकी बाइक किस कंपनी की है, उसका मॉडल नंबर क्या है और वो कितनी सीसी की है। इस सभी सवालों का जवाब देने के बाद आप Whatsapp के जरिए ही इंश्योरेंस खरीद सकेंगे। यानी अब आपको इंश्योरेंस के लिए कही जाने की जरूर नहीं है और न ही किसी दूसरे ऐप के जरिए अपने बाइक का इंश्योरेंस करना पड़ेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PDeeq9

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...