02 अगस्त 2022

Samsung से लेकर oneplus के ये शानदार फ़ोन इस महीने होंगे लॉन्च, पहली बार आएगा 200MP कैमरे वाला फोन

अगर आप इन दिनों एक नया स्मार्टफोन खरीदने की की सोच रहे हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस महीने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इस महीने Samsung से लेकर Oneplus अपने अपने शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही हैं। यानी अगस्त का यह महीने कई नए फोन लेकर आ रहा है। आइए एक नजर डालते हैं अगस्त 2022 में लॉन्च होने वाले नए स्मार्टफोन और उनके फीचर्स पर...

OnePlus 10T

नया OnePlus 10T स्मार्टफोन 3 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 4800mAh की बैटरी मिल सकती है जो 150W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में 4,700mAh की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

iQoo 9T 5G

iQoo 9 सीरीज में iQoo 9T भी जल्द भारत में एंट्री करने वाला है। इस फोन को कल यानी 2 अगस्त को ही लॉन्च किया जा रहा है। iQoo 9T 5G एक गेमिंग फोन होने वाला है, इसमें डुअल-टोन फिनिश वाली ग्लास बॉडी मिलेगी। फोन में 50-मेगापिक्सेल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो वीवो की V1+ इमेजिंग चिप और 40x डिजिटल जूम के साथ आएगा। फोन में सैमसंग का GN5 प्रायमरी सेंसर भी मिलने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार इस फोन में गेमिंग फीचर्स मोशन एस्टिमेशन मोशन कंपेंसेशन (MEMC) का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

 

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4

सैमसंग के इन प्रीमियम सीरीज फोन को 10 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। सैमसंग के यह फोन प्रीमियम डिजाइन और पॉवरफुल फीचर्स के साथ आने वाले हैं। इन फोन को लेटेस्ट क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा से लेस किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इन फोन को मल्टीपल कलर वेरियंट में लॉन्च किया जाएगा, साथ ही कंपनी फोल्डिंग डिस्प्ले वाले फ्रेम में भी बदलाव कर सकती है। कंपनी इन फोन सैमसंग S-Pen का सपोर्ट भी दे सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yb0PAx1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...