24 जून 2022

2 साल की वारंटी के साथ POCO F4 5G स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, जानिये कीमत

 

दो साल की वारंटी के साथ नया POCO F4 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह एक मिड रेंज 5G स्मार्टफोन है जोकि तीन स्टोरेज वेरियंट में आया है। आपको बता दें कि यह फोन 4K और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को भी सपोर्ट करता है। इस फोन का डिजाइन और इसका डिस्प्ले यूजर्स को पसंद आ सकता है। इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया है जोकि मल्टीटास्किंग के दौरान काफी अच्छा साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में...

POCO F4 5G की कीमत और ऑफर्स

POCO F4 5G के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। लॉचिंग ऑफर के तहत फोन को 2,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

POCO F4 5G की स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस ई4 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1300 निट्स है। डिस्प्ले के साथ डॉल्बी विजन और एचडीआर 10प्लस का भी सपोर्ट है। फोन की डिस्प्ले आई केयर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। पोको एफ4 5जी में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है जिसे 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एडर्नो 650 जीपीयू मिलेगा। इस फोन में MIUI 13 मिलेगा जो कि एंड्रॉयड 12 पर आधारित है।

POCO F4 5G का कैमरा

अब बात कैमरे की करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। रियर कैमरे से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में पोट्रेट, एचडीआर, ब्यूटी, वीलॉग और मूवी इफेक्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।

POCO F4 5G की बैटरी

POCO F4 5G में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके साथ 67 वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि 11 मिनट में इस चार्जर से 50 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज हो जाएगी और 37 मिनट में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में टाईप-सी पोर्ट, 4जी और 5जी के अलावा जीपीएस और नाविक का सपोर्ट है। 5जी के लिए 10 बैंड का सपोर्ट है। फोन में हेडफोन जैक नहीं है, लेकिन इसके लिए एक कंवर्टर मिलेगा। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wqekLR9

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...