22 फ़रवरी 2022

WhatsApp पर Block करने वाले यूजर को भेजना चाहते हैं मैसेज, अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। ऐप पर कई सारे फीचर्स मौजूद हैं, जो यूजर्स के अनुभव को बेहतर बना रहे हैं। इतना ही नहीं ऐप पर अतिरिक्त सुरक्षा के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन और हाइडिंग स्टेटस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां तक कि आप किसी को ब्लॉक करके व्हाट्सएप पर मैसेज करने से भी रोक सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप की एक ऐसी ट्रिक (WhatsApp Tricks) है, जिसकी मदद से आप ब्लॉक करने वाले यूजर को मैसेज भेज सकते हैं। हम आपको इस खबर में इस ट्रिक के बारे में विस्तार से बताएंगे।

ये भी पढ़ें: केवल 7499 रुपये में लॉन्च हुआ TECNO का यह शानदार स्मार्टफोन, 3GB वर्चुअल रैम और 5000mAh की बैटरी से है लैस

WhatsApp पर ब्लॉक होने के बाद कैसे करें बात:
1. व्हाट्सएप ओपन करें।
2. व्हाट्सएप सेटिंग में जाकर डिलीट अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें।
3. इसके बाद ऐप फोन से अनइंस्टॉल हो जाएगा।
4. अब व्हाट्सएप को दोबारा इंस्टॉल करें।
5. नंबर एंटर करके आगे बढ़ें।
6. अब आप यहां से उस यूजर को मैसेज भेज पाएंगे, जिसने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया था।

ये भी पढ़ें: Instagram स्टोरी के लिए इन आसान तरीकों से बनाएं फोटो कोलाज, आ जाएगी Likes की बाढ़

दूसरा तरीका:
1. ब्लॉक करने वाले यूजर को मैसेज भेजने के लिए आपको अपने और उसके कॉमन दोस्त या परिवार के सदस्य की सहायता लेनी होगी।
2. आपको अपने कॉमन दोस्त या परिवार के सदस्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहना होगा, जिसमें वह खुद के साथ-साथ आपको और उस यूजर को भी जोड़ेगा, जिसने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया है।
3. अब आपका कॉमन दोस्त उस ग्रुप को छोड़ देगा। अब इस ग्रुप में केवल आप और वो यूजर रह जाएंगे, जिसने आपको ब्लॉक किया है।
4. यहां अब आप ब्लॉक करने वाले यूजर को मैसेज भेज सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eRFrumJ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...