30 अक्टूबर 2021

Honor X30i: हॉनर का नया 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी हॉनर (Honor) पिछले कुछ सालों में अपने नए स्मार्टफोन्स समय-समय पर लॉन्च करके आगे बढ़ी है। आज हॉनर एशिया में एक उभरता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। हाल ही में हॉनर ने अपना नया 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor X30i है। यह हॉनर की X सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है।

honor_x30i.jpg

Honor X30i के फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है हॉनर के इस नए स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/CDMA/HSPA/CDMA2000/LTE/5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 (Magic UI 5.0) ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 810 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 48+2+2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हैं।
  • इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी, 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी के 3 मॉडल्स उपलब्ध हैं।
  • इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलोमीटर सेंसर, जायरो सेंसर, कम्पास सेंसर और प्राॅक्सिमिटी सेंसर भी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 4000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 22.5W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
screenshot_2021-10-30honor_x30i_launched.png

यह भी पढ़े - Honor X30 Max: हॉनर का नया 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता

Honor X30i के 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,399 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 16,300 रुपये 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,699 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 19,900 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,899 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 22,200 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल 5 नवंबर से चीन में शुरू होगी पर यह चीन में अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ms2t7S

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...