14 सितंबर 2021

Xiaomi Smart Glasses: शाओमी ने की स्मार्ट ग्लासेस की घोषणा, जानिए डिटेल्स

नई दिल्ली। चाइनीज़ कंपनी शाओमी (Xiaomi) वर्तमान में दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड है। कुछ समय पहले ही शाओमी ने यह मुकाम हासिल किया है। पर शाओमी अब सिर्फ स्मार्टफोन मार्केट तक ही सीमित नहीं रहा है। आज शाओमी स्मार्टफोन्स के साथ टीवी, पावर बैंक, ईयरफोन्स, स्मार्टवाॅच, ब्लूटूथ स्पीकर्स आदि गैजेट्स भी बनाकर मार्केट में बड़े पैमाने पर बेच रहा है। इसी लिस्ट में अब शाओमी ने एक नया गैजेट जोड़ लिया है। आज 14 सितम्बर 2021 को शाओमी ने स्मार्ट ग्लासेस की घोषणा की है। यह घोषणा शाओमी ने चीन में की। Xiaomi Smart Glasses नाम के ये स्मार्ट ग्लासेस कंपनी के पहले स्मार्ट ग्लासेस होंगे। इस बारे में शाओमी ने एक यूट्यूब वीडियो भी पोस्ट किया।

यह भी पढ़े - Xiaomi बना दुनिया का नंबर वन स्मार्टफोन

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है शाओमी ( Xiaomi i ) के स्मार्ट ग्लासेस के फीचर्स पर।

  • ये स्मार्ट ग्लासेस एक इंडिपेंडेंट स्मार्ट वियरेबल है, ना कि सैकंडरी स्मार्टफोन डिस्प्ले।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस का वज़न सिर्फ 51 ग्राम है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके उसके नाॅटिफिकेशन्स भी अपनी आंखों के बिल्कुल सामने देखे जा सकते हैं।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में एडवांस्ड माइक्रो एलईडी वेवगाइड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस से कॉल की और ली भी जा सकती है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में ऑडियो को टेक्स्ट में भी बदला जा सकता है और वो भी ट्रांसलेशन के साथ।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में नैविगेशन फीचर भी है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में क्वाॅड-कोर ARM प्रोसेसर है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में टच पैड है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में वाई-फाई और ब्लूटूथ माॅड्यूल भी हैं।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में चार्जेबल बैट्री है।
  • इन स्मार्ट ग्लासेस में फोटो ट्रांसलेशन भी है।
imgonline-com-ua-converto07oig53xgms.jpg

लॉन्च डेट और कीमत

इन स्मार्ट ग्लासेस की ऑफिशियल लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े - Xiaomi 12 में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कमरे हो सकते हैं, जानिए डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C9zUBb

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...