नई दिल्ली। वर्तमान दौर टेक्नोलॉजी का दौर है। दुनियाभर में नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ नए-नए गैजेट्स बन और लॉन्च रहे हैं। इन गैजेट्स से इंसान की ज़िंदगी काफी आसान हो गई है। इंसान अपनी ज़रूरत के गैजेट्स का इस्तेमाल करके अपना काम आसानी से कर सकते हैं। टेक्नोलॉजी के विकास से आज के समय में एंटरटेनमेंट के साधन भी बढ़ गए हैं। आज आप घर बैठे ही दुनियाभर के टीवी सीरियल और फिल्में देख सकते हैं। इसके लिए कई ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं। साथ ही इस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के स्मार्ट मीडिया स्ट्रीमिंग गैजेट्स भी उपलब्ध हैं। इसी लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है। हाल ही में भारत में और दुनियाभर के कई देशों में Amazon Fire TV Stick 4K Max लॉन्च हो गया है। नई टेक्नोलॉजी के साथ इस स्मार्ट मीडिया स्ट्रीमिंग गैजेट से एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा।
यह भी पढ़े - OTT in India: भारत मे ओटीटी मीडिया सर्विसेज़ की बढ़ती लोकप्रियता
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है Amazon Fire TV Stick 4K Max के फीचर्स पर।
- इसमें MediaTek MT8696 SoC क्वाॅड-कोर प्रोसेसर है।
- Amazon Fire TV Stick 4K Max पिछले वर्ज़न Amazon Fire TV Stick 4K से 40% ज़्यादा पावरफुल है।
- इसमें 2 जीबी रैम है।
- इसमें 4K पिक्चर क्वालिटी मिलती है।
- इसमें Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी भी है जिससे स्ट्रीमिंग और भी स्मूथ बनती है। इसके साथ ही यह Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac नेटवर्क भी सपोर्ट करता है।
- यह ब्लूटूथ 5.0 भी सपोर्ट करता है जिससे इसे ब्लूटूथ स्पीकर्स, हेडफोन्स और वीडियो-गेम कंट्रोलर्स के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है।
- इसमें डाॅल्बी विज़न (Dolby Vision) भी सपोर्टेबल है।
- इसमें HDR10 और HDR10+ फॉर्मेट भी सपोर्टेबल हैं।
- इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए डाॅल्बी एटमाॅस (Dolby Atmos) भी उपलब्ध है।
- इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, अमेज़न म्यूज़िक और इंस्टाल्ड ऐप्स के लिए अलग से 4 बटन भी हैं।
- इसमें लाइव व्यू फीचर भी है जिससे यूज़र्स को सिक्योरिटी कैमरा और वीडियो डोरबैल की पिक्चर-इन-पिक्चर (Picture-In-Picture) फीड अपने टीवी पर चलाने की सुविधा मिलती है। ऐसा कोई और कंटेंट के स्क्रीन पर चलने के साथ भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़े - ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बढ़ रहा है रीजनल कंटेंट का दबदबा
कीमत और सेल
Amazon Fire TV Stick 4K Max की कीमत 6,499 रुपये है। इसे अमेज़न की वेबसाइट से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है, साथ ही अमेज़न के कियोस्क से भी इन्हें प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 7 अक्तूबर 2021 से इनकी शिपमेंट शुरू होगी और तब से इसे डायरेक्ट खरीदा जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BXfFGL
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.