03 दिसंबर 2020

लॉन्च से पहले ही हिट हुआ मेड इन इंडिया गेम FAU-G, 24 घंटे में हुए इतने लाख प्री-रजिस्ट्रेशन, PUBG को मिलेगी टक्कर

PUBG Mobile को टक्कर देने के लिए इसी वर्ष मेड इन इंडिया मोबाइल गेम FAU-G की घोषणा की गई थी। पिछले माह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने इस मल्टी प्लेयर गेम का टीजर भी जारी किया था। इसके टीजर के बाद से ही प्लेयर्स को इस गेम का इंतजार है। पहले यह गेम अक्टूबर माह में ही लॉन्च होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी लॉन्चिंग आगे खिसक गई। नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में FAU-G गेम गूगल प्ले स्टोर पर लाइव हो गया और इसके प्री—रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए। मात्र 24 घंटे में ही लाखों यूजर्स ने इस गेम के लिए प्री—रजिस्ट्रेशन कराए।

24 घंटे में हुए इतने लाख प्री—रजिस्ट्रेशन
FAU-G गेम को कंपनी ने 30 नवंबर को गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव किया। इसके बाद से प्री-रजिस्ट्रेशन चल रहा है। इस गेम ने मात्र 24 घंटे में गूगल प्ले-स्टोर पर 10 लाख प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। FAU-G गेम को डेवलप करने वाली कंपनी nCore गेम्स ने इसकी जानकारी दी है। प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि iOS यूजर के लिए प्री—रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे।

लॉन्चिंग की डेट का खुलासा नहीं
बता दें कि FAU-G का पूरा नाम फियरलेस एंड यूनाइटेड गॉर्ड्स है। FAU-G गेम एक मेड इन इंडिया गेम है, जिसे भारतीय गेम डेवलपर कंपनी nCore गेम्स ने तैयार किया है। फिलहाल इसके प्री—रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस गेम की लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—PUBG की लॉन्चिंग से पहले गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव हुआ मेड इन इंडिया गेम FAU-G, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

faug_2.png

ऐसे करें प्री-रजिस्ट्रेशन
FAUG गेम के प्री रजिस्ट्रेशन के लिए एंड्रॉयड यूजर्स को nCore के ट्वीटर हैंडल पर जाना होगा। यहां यूजर्स को रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को Google Play Store से भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। गूगल प्ले स्टोर से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए यूजर्स को प्ले स्टोर पर जाकर FauG सर्च करना होगा। इसके बाद उनको वहां प्री रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा।

यह भी पढ़ें—लॉन्च की खबरों के बीच PUBG Mobile India की साइट पर दिखा डाउनलोड लिंक, यहां जानें पूरी सच्चाई

टीजर में बताया कैसा होगा पहला एपिसोड
इस मल्टीप्लेयर FAU-G गेम में प्लेयर्स भारतीय सेना के अवतार में होंगे। पिछले दिनों इसका टीजर भी जारी किया गया था। टीजर के अनुसार, FAU-G गेम का पहला एपिसोड गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। टीजर में गलवान घाटी में निहत्थे भारतीय सैनिकों को चीनी सैनिकों से लड़ते हुए दिखाया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3g4sjtR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...