17 जून 2020

Tecno Spark Power 2 आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। Tecno आज भारत में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark Power 2 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर होगी। वहीं Flipkart पर जारी किए टीजर पेज में Tecno Spark Power 2 कीमत का भी खुलासा किया गया है। इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 9,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Tecno Spark Power 2 कलरफुल वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। फोन में स्टीरियो साउंड स्पीकर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। टीजर में ये जानकारी दी गयी हैSpark Power 2 में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि सिंगल चार्ज में 4 दिनों का बैकअप प्रदान कर सकती है।

Samsung Galaxy S20+ 5G, Galaxy S20+ और Samsung Galaxy Buds+ लॉन्च

इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट उपलब्ध होगा और कंपनी का दावा है कि यह 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का यूजेस दे सकता है। साथ ही फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें क्ववाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध होगा। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। हालांकि अभी इसके अधिक फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है और इसके लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ecDYF2

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...