10 जून 2020

Jio का Best Prepaid Plan, अनलिमिडेट डेटा व कॉल्स का मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : कोरोनावायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच रिलायंस जियो के कुछ ऐसे प्री-पेड प्लान ( Jio Plans 2020 ) के बारे में बताते हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग और एसएमएस का लाभ ( Jio Yearly Plan Benefits ) मिलेगा।

Jio Rs 2,121 Plan

Jio के इस प्लान में यूजर्स को 336 दिनों की वैधता के साथ रोजाना 1.5GB डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल और दूसरे नेटवर्क के लिए 12, 000 मिनट्स मिलेंगे। साथ ही 100 मैसेज के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

Jio Rs 4,999 Plan

इस रीचार्ज प्लान में यूजर्स को 360 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस पैक में कुल 350GB डेटा के साथ जियो टू जियो ऑनलिमिटेड कॉल और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 12,000 मिनट्स मिलेगा। वहीं हर दिन 100 मैसेज और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

Jio Rs 1,299 Plan

इस प्लान यूजर्सको कुल 24जीबी डेटा के साथ 336 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा प्लान में जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल, नॉन-जियो नेटवर्क के लिए 12,000 मिनट्स और हर दिन 100 मैसेज मिलेगा। अन्य प्लान की तरह इसमें भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A01e के Specifications का खुलासा

Jio Rs 599 Plan

इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 2जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉल, नॉन-जियो नेटवर्क के लिए 3,000 मिनट्स और हर दिन 100 मैसेज मिलेगा। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसके साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलेगा।

JIO 999 Prepaid Plan

इसमें तीन महीने यानी कुल 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो Jio टू Jio नंबर और लैंडलाइन नंबर पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। वहीं अन्य नेटवर्ट्स पर कॉल के लिए 3000 मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 64kbps की स्पीड के साथ हर दिन 3GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही प्रतिदिन 100 मैसेज भी मिलेगा।

JIO 349 Prepaid Plan

जियो 349 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा जियो टू जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 मिनट्स और हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेगा। बता दें कि जियो के ये प्लान वर्क फॉर्म होम के लिए बेस्ट है, जिसमें आपको लंबी वैधता के साथ जबरदस्त डेटा का लाभ मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MKUvUD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...