24 फ़रवरी 2020

Indian Navy MR Result 2020 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, ऐसे करें चेक

Indian Navy MR Result 2020 : भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने नाविक पदों के लिए मैट्रिक भर्ती (एमआर) परिणाम 2020 (Indian Navy Matric Recruitment (MR) Result 2020) घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय नौसेना ने हाइजीनिस्ट, स्टीवर्ड और शेफ के लिए मेरिट सूची जारी की है। एमआर 04/2020 बैच के लिए मेरिट सूची 18 अप्रेल, 2020 तक उपलब्ध रहेगी।

भारतीय नौसेना एमआर 2020 लिखित परीक्षा (Indian Navy MR 2020 written examination) में सफल सभी उम्मीदवारों को अब मेडिकल परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। भारतीय नौसेना एमआर 2020 चिकित्सा परीक्षा (Indian Navy MR 2020 medical examination) की तारीख और स्थल जल्द ही नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। चुने गए सभी उम्मीदवारों को आईएनएस चिल्का में 14 सप्ताह के बुनियादी प्रशिक्षण से गुजरना होगा। इसके बाद विभिन्न नौसेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में आवंटित ट्रेड में व्यापारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवा की आवश्यकता के अनुसार शाखा/ट्रेड आवंटित किया जाएगा।

Indian Navy MR Result 2020 : ऐसे चेक करें रिजल्ट
-Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करें

-होमपेज खुलने पर "Merit List for MR 04/2020 Batches have been uploaded" लिंक पर क्लिक करें

-Hygienist, Steward, and Chef की पीडीएफ फाइल खुलेगी

-स्क्रीन पर डिस्पले हो जाएगी भारतीय नौसेना मेरिट सूची (Indian Navy merit list)

-लिस्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

Indian Navy MR Result 2020 : सीधे लिंक
-Indian Navy MR Result 2020 : शेफ मेरिट सूची के लिए यहां क्लिक करें

-Indian Navy MR Result 2020 : स्टीवर्ड मेरिट सूची के लिए यहां क्लिक करें

-Indian Navy MR Result 2020 : हाइजीनिस्ट मेरिट सूची के लिए यहां क्लिक करें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a2eTtU

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...