14 अक्तूबर 2019

Google Doodle: जानें कैसे हुई वीडियो और फिल्मों की खोज

नई दिल्ली: गूगल ने आज अपना डूडल विज्ञानिक जोसेफ एंटोइन फर्डिनेंड प्लेटू ( Joseph Antoine Ferdinand Plateau ) के याद में बनाया है। ये बेल्जियम के भौतिक वैज्ञानिक थें, जिन्होंने सबसे पहले फोटो को प्रदर्शित किया था। इनके 218 वें जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया गया है। इनका जन्म 14 अक्टूबर 1801 को हुआ था और इन्होंने 15 सितंबर 1883 को दुनिया से अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें: Vodafone ने 69 रुपये का प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, डाटा के अलावा मिलेगी ये बड़ी सुविधाएं

जोसेफ का आविष्कार फेनाकिस्टिस्कोप और स्ट्रोबोस्कोपिक पर केंद्रित था

जोसेफ को 19वीं सदी में महान वैज्ञानिक रूप में तब देखा जाने लगा जब उन्होंने फेनाकिस्टिस्कोप नामक एक उपकरण को बनाया जिसकी वजह से सिनेमा का जन्म हुआ। इन्होंने अपने शोध के जरिए दुनिया को बताया कि हमारी आखों के रेटिना पर कोई प्रतिबिंब या तस्वीर कैसे बनती है और वह कितनी देर तक टिकी रहती हैं। इतना ही नहीं आखें कैसे उसका कलर और गहराई समझ पाती हैं। उन्होंने 1832 में इन प्रयोग के माध्यम से एक स्ट्रोबोस्कोपिक उपकरण बनाया जिसमें दो Disk विपरीत दिशाओं में घूमती थीं। इनमें पहली Disk में एक सर्कल में छोटी विंडो थीं और दूसरी Disk में एक सीरिज में एक मुव करती हुई तस्वीरें थीं।

यह भी पढ़ें: बजट रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 Lite जल्द हो सकता है लॉन्च, 48MP कैमरा और 4500mAh बैटरी से होगा लैस

जोसेफ की आखों की रोशनी चली गई थी

इसके बाद जोसेफ ने फिनेकिस्टिस्कोप का आविष्कार किया था जिससे सिनेमा और वीडियो का जन्म हुआ था। गूगल ने आज इसी आधार पर Disk की डिजाइन वाला डूडल जोसेफ एंटोइन के नाम पर समर्पित किया है। बता दें जोसेफ ने अपनी आखों की रोशनी खो दी थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में अपना काम जारी रखा जिसमें उनके बेटे और दामाद ने इनकी मदद की।

यह भी पढ़ें: Weekly Recap: यहां जानें Jio के नए नियम से लेकर दिवाली सेल के सारे डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OL1fnD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...