04 सितंबर 2019

Sarkari Naukri : मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, जल्द की जाएगी पुलिस में 50 हजार पदों पर भर्ती, यहां पढ़ें

Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर जल्द ही भर्ती होनी वाली है।भर्ती को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस में जल्द ही 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। इस भर्ती के संबंघ में उन्होंने कालपी में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल का उद्घाटन दौरान यह बात कही। उत्तर प्रदेश पुलिस में यह भर्ती कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और अन्य के पदों पर भी की जाएगी।

पिछले दो-ढाई वर्ष के दौरान सरकार ने 75,000 से भी अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की है। मुख्यमंत्री ने नौकरियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाई गई लगाम पर भी खुलकर बात कही। लगभग 50,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया अभी भी चल रही है, लेकिन कोई भी यह नहीं कह सकता कि पुलिस भर्ती के नाम पर किसी ने उससे पैसे मांगे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुलिस विभाग को हाईटेक बनाने का प्रयास कर रही है। जनसमस्याओं के निस्तारण व लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए पुलिस को अभी और भी बदलाव लाने की जरूरत है। हम जनता की सुरक्षा व सुविधा के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की छवि में काफी बदलाव आया है, लेकिन जिनका दृष्टिकोण ही सीमित है, उन्हें यह नहीं दिखता। यूपी पुलिस भर्ती के लिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वर्ष के आखिर तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lt0H2w

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...