नई दिल्ली: Lenovo K10 Note, K10 Note और Lenovo Z6 Pro को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Lenovo K10 Note के 4GB रैम और 64GB रैम वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है। Lenovo A6 Note को सिर्फ 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 7,999 रुपये है। ये दोनों हैंडसेट 11 सितंबर को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फ्लैगशिप Lenovo Z6 Pro को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Flipkart के जरिए 16 सितंबर से होगी।
Lenovo K10 Note specification
इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन होगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। फोन 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,050 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए लेनोवो के10 नोट के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन को नाइट ब्लैक और स्टारडस्ट ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें- 48MP कैमरे के साथ Honor 20s और Honor Play 3 लॉन्च, शुरुआती कीमत 10,000 रुपये
Lenovo A6 Note specification
स्मार्टफोन 6.09 इंच के एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और वाटरड्रॉप नॉच के साथ है। ये 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड ZUI 11 पर रन करता है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी होगी जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। सिक्योरिटी के लिए रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।
Lenovo Z6 Pro specification
इस स्मार्टफोन नेम 6.39-इंच AMOLED डिस्प्ले दी है, जिसका रिजॉल्यूशन (2,340 x 1,080 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन Qualcomm Snapdragon 855 SoC दिया गया है और ये Android 9 Pie पर बेस्ड ZUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करता है। फोन में 4,000mAh की पावरफुल बैटरी दी है जो 27W फास्ट चार्च को सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ है। फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल, तीसरा 8 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZAxWL6
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.