05 सितंबर 2019

Flipkart Mobile Bonanza सेल: Asus Zenfone 5Z पर मिल रहा 5,000 रुपये का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Mobile Bonanza Sale का आयोजन किया गया है। कंपनी की यह सेल 5 सितंबर यानी आज से शुरू हुई है, जो 9 सितंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन्स पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही ग्राहक मात्र 99 रुपये में कम्पलीट मोबाइल प्रोटेक्शन का लाभ भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए Google क्यों ऑक्टोपस वाला Doodle बना कर रहा Teachers' Day सेलिब्रेट

Asus Zenfone 5Z कीमत और ऑफर्स

यहां Asus Zenfone 5Z को 5,000 रुपये के छूट के साथ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कीमत 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई और 17,900 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Vivo Carnival सेल का आखिरी दिन, जानें ऑफर्स

Asus Zenfone 5Z स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल HD+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले दी गयी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। बात करें कैमरे की तो इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा मिलता जो सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। इस फोन में फेस अनलॉकिंग और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें: 17 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया स्मार्ट TV



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZPZWWm

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...