05 सितंबर 2019

17 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Xiaomi का नया स्मार्ट TV

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Xiaomi इस महीने भारत में अपना नया स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने Mi India के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के दी है। इस ट्वीट में कहा गया है कि कंपनी 17 सितंबर को अपना नया स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च करेगी। इसके साथ एक तस्वीर को भी शेयर किया गया है जिससे यह जानकारी मिलती है कि कंपनी अपने ने Mi Tv को लॉन्च करेगी।

इस ट्वीट के जरिए #Smarterliving 2020 को प्रमोट किया जा रहा है। हालांकि इसके अलावा आने वाले प्रोडक्ट के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही इस टीवी के लॉन्चिंग ईवेंट का आयोजन कब और कहां किया जाएगा इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है। यह कंपनी का अगला 4K LED TV हो सकता है।

हाल ही में Redmi ने अपने पहले स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने 70 इंच स्क्रीन वाले टीवी को पेश किया है। रेडमी टीवी की कीमत 3799 चीनी युआन करीब ( 38,000 रुपये ) है। फिलहाल इस टीवी को चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन Mi ब्रांड के टीवी भारत में पहले से मौजूद हैं जिसको देखते हुए यह कहा जा सकता है कि रेडमी के इस टीवी को भी भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे भी भारत शाओमी के लिए पहले से ही एक बड़ा बाज़ार है।

70 इंच स्क्रीन वाला यह टीवी बेजल्स डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें Dolby Atoms ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। टीवी में क्वॉर्ड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और16 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, वाई-फाई डुअल बैंड, ब्लूटूथ 4.1 और AV इनपुट शामिल है। वहीं, यूजर्स इस टीवी को IOT कंट्रोल पेज के साथ दूसरे शाओमी स्मार्ट डिवाइसेज से कनेक्ट भी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZGgqV1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...