03 जुलाई 2019

32MP इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे के साथ Vivo Z1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली: vivo z1 pro को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके पहले सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर किया जाएगा।

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर रन करता है।बता दें कि Vivo, PUBG Mobile Open Club championship 2019 का आधिकारिक टाइटल स्पोंसर है। इसी के साथ भारतीय टीम के सभी 16 सदस्य यह गेम Vivo Z1 Pro पर खेल रहे हैं।PUBG ही नहीं किसी भी हैवी गेम खेल सकते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध

Vivo Z5x

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080X2340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कंपनी के खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम FunTouch OS पर काम करता है। इसमें 4 जीबी व 6 जीबी रैम के साथ है और इसमें 64जीबी और 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Z5x में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NsPqne

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...