07 जून 2019

Exam Guide: इस मॉक टेस्ट पेपर से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) कमाई के मामले में किस इंडियन कंपनी को पछाडक़र देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है?
(अ) टाटा मोटर्स लिमिटेड
(ब) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
(स) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
(द) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

प्रश्न (2) - किस देश में ब्रेग्जिट को लेकर संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ की नेता एंड्रिया लेडसम ने इस्तीफा दे दिया है?
(अ) जर्मनी
(ब) ब्रिटेन
(स) फ्रांस
(द) चीन

प्रश्न (3) - हाल ही दक्षिण कोरिया की खिलाफ मैच में किस भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी ने अपने 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिये है?
(अ) गुरजीत कौर
(ब) रानी रामपाल
(स) सुमन बाला
(द) सुनीता लाकरा

प्रश्न (4) - इसरो ने पीएसएलवी-सी46 के जरिए किस रडार सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है?
(अ) रीसैट -2बी
(ब) रीसैट -2बीआर2
(स) रीसैट 2ए
(द) रीसैट -1ए

प्रश्न (5) - राजस्थान का सबसे शुष्क स्थान कौन-सा है?
(अ) झालावाड़
(ब) बीकानेर
(स) फलोदी
(द) माउंट आबू

प्रश्न (6) - बुद्ध का किसके सिक्कों पर अंकन हुआ है?
(अ) विम कडफिसेस
(ब) कनिष्क
(स) नहपाण
(द) बुध गुप्त

प्रश्न (7) - कलिंग नरेश खारवेल निम्न में से किस वंश से संबंधित थे?
(अ) हर्यंक
(ब) कदंब
(स) कलिंग
(द) चेदि

प्रश्न (8) - निम्नलिखित में से कौन-सा विषय समवर्ती सूची का है?
(अ) आपराधिक मामले
(ब) पुलिस
(स) रेडियो एवं दूरदर्शन
(द) वैदेशिक मामले

प्रश्न (9) - हमारे संविधान के किस भाग में तीन सोपानों में पंचायतें बनाने की परिकल्पना की गई है?
(अ) भाग 10
(ब) भाग 9
(स) भाग 11
(द) भाग 12

प्रश्न (10) - पश्चिमी एशिया का स्विट्जरलैंड किस देश को कहा जाता है?
(अ) मिस्र
(ब) जॉर्डन
(स) कुवैत
(द) लेबनान

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (ब), 3. (द), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (ब), 10. (द)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MvECEk

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...