24 मई 2019

हाईकोर्ट का बड़ा फैसलाः नई भर्ती के बावजूद पुरानी भर्ती की प्रतीक्षा सूची से दिलाई नियुक्ति

पशुधन सहायकों की पिछली भर्ती की प्रतीक्षा सूची में शामिल याचिकाकर्ताओं को हाईकोर्ट ने 4 सप्ताह में नियुक्ति देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने को इस भर्ती के लिए अड़चन नहीं माना है, क्योंकि नई भर्ती में पुरानी के पद शामिल नहीं थे। न्यायालय ने विनोद कुमार गुप्ता व अन्य की याचिका मंजूर करते हुए यह आदेश दिया।

प्रार्थीपक्ष की ओर से अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि याचिकाकर्ताओं का पशुधन सहायक भर्ती 2016 की प्रतीक्षा सूची में नाम था और कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस सूची में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की सिफारिश कर दी। इसी बीच 26 अप्रैल, 2018 को कार्मिक विभाग ने एक परिपत्र जारी किया, जिसमें कहा गया कि नई भर्ती के तहत परीक्षा होने पर पुरानी भर्ती के पद समाप्त माने जाएंगे। इसके आधार पर याचिकाकर्ताओं को नियुक्ति से इनकार कर दिया। प्रार्थीपक्ष ने इसे चुनौती देते हुए कहा कि पुरानी भर्ती की परीक्षा सूची नई भर्ती के बाद जारी की गई और पुरानी के पदों को नई भर्ती में शामिल नहीं किया गया है। इस कारण याचिकाकर्ताओं को नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।

सरकारी पक्ष की ओर से महाधिवक्ता एम एस सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि नई भर्ती का विज्ञापन जारी हो चुका है, इस कारण पुरानी के तहत नियुक्ति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने भर्ती नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कार्मिक विभाग का 26 अप्रैल 2018 का परिपत्र उन भर्तियों पर लागू नहीं होगा, जहां पूर्व की भर्ती के लिए विज्ञापित पद नए विज्ञापन में शामिल नहीं हों।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wcX89F

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...