29 मार्च 2019

Xiaomi के नए Mi Men’s Sports Shoes 2 की सेल 4 अप्रैल से होगी शुरू, जानें कीमत

नई दिल्ली: Mi Men’s Sports Shoes 2 की कीमत की बात करें तो इसे ग्राहक 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस 'स्मार्ट' जूते को ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Sports Bluetooth EarPhone की कीमत 1,499 रुपये है। वहीं, कंपनी ने अभी तक Mi 2-in-1 USB Cable की कीमत की जानकारी नहीं दी है। लगता है कि इनकी सेल ओपन होने के दौरान ही इसकी कीमत का खुलासा हो सकेगा। इन तीनों ही डिवाइस को सेल के लिए 4 अप्रैल से एक्सक्लूसिव तौर पर mi.com पर उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: भारत में मात्र 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ SmartLite LED TV, जानें खूबियां

कंपनी की माने तो इस स्मार्ट जूते को बनाने में 5 अलग-अलग मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से यह जूता शॉक प्रूफ, ड्यूरेबल और स्लिप-रेसिसटेंट है। इसके अलावा इस जूते को 5-in-1 यूनि मोल्डिंग तकनीक से बनाया गया है। इसे तैयार करने के लिए टीपीयू मिडसोल बैलेंसिंग पैच, कुशन पैच, सिंथेटिक रबर ऑउटसोल, वैक्यूम प्रेस मिडसोल और पीयू सपॉर्टिंग लेयर का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं यह जूता अल्ट्रा कम्फर्टेबल हैं। इसे बनाने के लिए ब्रीथेबल मेश फेब्रिक का उपयोग किया गया है, जिसकी वजह से इसे धोना काफी आसान है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi का ये सुपर चार्जर महज 17 मिनट में फुल चार्ज कर देगा आपका स्मार्टफोन

Mi 2-in-1 USB Cable के फीचर्स और कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इससे पर्दा अब 4 अप्रैल को ही सेल के दौरान उठाया जाएगा। कंपनी ने हाल में नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में Redmi Note 7 और Note 7 Pro के साथ ही अपने ब्लूटूथ इयरफोन को पेश किया था। इस इयरफोन के फीचर की भी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Mi 9X की जानकारी आई सामने, स्मार्टफोन में होगा 48MP का कैमरा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TIJbJI

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...