02 मार्च 2019

RSMSSB Junior Instructor Exam Date जारी, परीक्षा 4 दिन अलग -अलग पारी में होगी आयोजित : यहां पढ़ें

RSMSSB Junior Instructor Exam 2019 : कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग राजस्थान के लिए कनिष्ठ अनुदेशक के विभिन्न संवर्ग (इलेक्ट्रीशियन/ फिटर/वेल्डर इत्यादि) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि उद्योग विभाग के लिए आर्थिक अन्वेषक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने 13 मार्च से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये थे।

उक्त पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 23 से 26 मार्च 2019 की अवधि में आयोजि की जाने वाली सीधी भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है।

RSMSSB Junior Instructor Exam के विस्तृत विज्ञापन के लिए यहां क्लिक करें

कनिष्ठ अनुदेशक (फिटर) की परीक्षा 23 मार्च को, कनिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रीशियन) की परीक्षा 24 मार्च 2019 को, कनिष्ठ अनुदेशक (कोपा) की परीक्षा 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। कनिष्ठ अनुदेशक (वेल्डर) की परीक्षा 26 मार्च को आयोजित की जाएगी। आर्थिक अन्वेषक (उद्योग विभाग) की परीक्षा 25 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सभी का समय अलग -अलग है। अतः अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन जरूर देखें।

कनिष्ठ अनुदेशक और आर्थिक अन्वेषक भर्ती परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ किसी भी प्रकार से नक़ल की सामग्री न लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ वैद्य फोटो आईडी कार्ड लेकर पहुंचे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IImqFA

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...