03 मार्च 2019

Govt Jobs: 2006 पदों पर निकली सरकारी भर्तियां, 6 मार्च से आवेदन शुरू

राज्य में स्थापित होने वाले पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए तेजी से कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी ला रही है। राज्य सरकार ने इस बाबत जूनियर स्टॉफ नर्सों के 550 पदों के लिए विज्ञापन दिया है। ये पद इससे पहले घोषित किए गए 1,235 पदों से अतिरिक्त हैं।

मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर राज्य के पास चार मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें से दो कश्मीर घाटी और दो जम्मू संभाग में हैं। नए मेडिकल कॉलेज डोडा, कठुआ, अनंतनाग, बारामुला और राजौरी जिले में स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य में एमबीबीएस कोर्स में सीटों की संख्या 500 तक बढ़ जाएगी।

550 जूनियर स्टॉफ नर्सों के अलावा, सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने अन्य 221 पदों के लिए भी विज्ञापन दिया है। बोर्ड के पीआरओ मलिक सुहैल ने कहा कि राज्य में अन्य सरकारी नौकरियों के लिए निकाले गए इन 221 पदों में से 183 जुनियर असिस्टेंट्स, 38 जुनियर स्केल स्टेनोग्राफर्स के पद निकाले गए हैं।

सुहैल के अनुसार, उम्मीदवार बोर्ड के पोर्टल पर 6 मार्च से ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। इस बीच, पांच नए कालेजों के शैक्षणिक विभाग के लिए चयन प्रक्रिया पहले ही राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा शुरू किया जा चुका है, जोकि जम्मू एवं कश्मीर में सभी सरकारी नौकरियों में उम्मीदवारों के चयन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tOyquR

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...