06 फ़रवरी 2019

RSMSSB Women Supervisor Answer key 2018 और मास्टर प्रश्न पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान अधीनस्थ सेवा और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने Women Supervisor Answer Key 2018 और मास्टर प्रश्न पत्र जारी कर दिए है। महिला सुपरवाइजर परीक्षा 6 जनवरी, 2019 को आयोजित की गई थी। दोनों, मास्टर पेपर और महिला सुपरवाइजर उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न, गलत उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित प्रारूप में आयोग को अपनी आपत्ति नियत समय तक प्रस्तुत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 6 फरवरी, 2019 से 8 फरवरी, 2019 की मध्यरात्रि तक 3 दिवस में अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी। आपत्ति दर्ज करवाने के लिए तय शुल्क और तथ्य पेश करने होंगे।

Rajasthan Women Supervisor Answer key 2018 जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें प्रश्न पत्र के विभिन्न सेट अच्छे से जांचने चाहिए। मास्टर प्रश्न पत्र में प्रश्नों का क्रम परीक्षार्थी को दिए गए प्रश्न पत्र से भिन्न हो सकता है। उत्तर कुंजी में अंकित उत्तर मास्टर प्रश्न पत्र में प्रश्न क्रम के अनुसार हैं और उम्मीदवारों को उसी के अनुसार कुंजी की जांच करनी चाहिए।

उम्मीदवारों को आपत्ति के लिए 100 रुपये जमा करने होंगे। वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें SSO Rajasthan Portal की आवश्यकता होगी।आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को मानक, प्रामाणिक पाठ पुस्तकों से प्रमाण अपलोड करने की आवश्यकता होगी। पुस्तक का नाम, लेखक का नाम, प्रकाशक का नाम, प्रकाशन वर्ष और पृष्ठ संख्या भी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TAedEr

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

Tecno Spark 20 हुआ भारत में लॉन्च, मिलेंगे बढ़िया फीचर्स और होगा बजट में फिट

दुनियाभर में स्मार्टफोन यूज़र्स की संख्या बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन मार्केट भी बढ़ा है। आज दुनियाभर में कई स्मार्टफोन कंपनियाँ हैं जिनमें चाइ...