RBSE Class 10th Sample Paper Exam 2019 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली दसवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए समय बहुत ही कम है लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई के साथ - साथ आंकलन भी करें तो अच्छा रहता है। ऐसे में बच्चों की परीक्षा तैयारी के लिए कुछ सैंपल के तौर पर प्रश्न लेकर आएं है जिनके द्वारा बच्चे स्वयं की परीक्षा की तैयारी आंकलन कर सकेंगे। इन प्रश्नों को अलग एक नोट बुक में हल कर सकते हैं। इस भाग में प्रश्न थोड़े बड़े हैं जिनके जवाब कुछ 50 से 350 शब्दों में दिया जा सकता हैं। पहले के भाग के लिए खबर में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
Q. (1) आप अपने ग्राम / मोहल्ले में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु क्या -क्या उपाय करोगे ? कोई तीन लिखिए
Q. (2) विवर्तनिक शक्तियां किसे कहते हैं ? किन्ही दो आंतरिक विवर्तनिक शक्तियों का वर्णन कीजिए ?
Q. (3) ब्रह्माण्ड की उत्पति के बिगबैंग सिद्धांत का संक्षेप में वर्णन कीजिए ?
Q. (4) जून 2016 में भारत ने एक साथ कितने उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े ?
Q. (5) एलियन क्या है ?
Q. (6) भारत की अंतरिक्ष एजेंसी का नाम लिखिए
Q. (7) क़ानूनी रूप से 100 ml रक्त में एल्कोहल की अधिकतम कितनी मात्रा निर्धारित है ?
Q. (8) हैडलाइट पर पिले रंग के पेपर या टेप को क्यों चिपकाया जाता है ?
Q. (9) वाहनों की बैटरी में किस प्रकार की विद्युत धरा प्रवाहित होती है ?
Q. (10) मैंडल ने अपने प्रयोग के लिए मटर का पौधा ही क्यों चुना? व्यक्ष्य कीजिए
Q. (11) संयुग्मी लम्बे (TT) एवं संयुग्मी बौने (tt) में एक संकर संकरण कराने पर प्राप्त परिणामों पर आधारित आनुवंशिकता के नियमों में से किसी एक नियम को समझाइए।
Q. (12) कीटों में डंक मरने पर त्वचा पर जलन क्यों होती है ?
Q. (13) उदार में अम्लता बढ़ने पर राहत पाने के लिए दुर्बल क्षारकों का उपयोग क्यों किया जाता है ?
Q. (14) जैव विविधता के ह्वास के लिये उत्तरदायी किन्ही चार कारणों की विवेचना कीजिए
Q. (15) संकटग्रस्त प्रजातियों को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रिय स्तर पर किए गए दो - दो प्रयासों को समझाइए
Q. (16) जठररस में उपस्थित एंजाइम के नाम एवं उनके कार्य लिखिए
Q. (17) भोजन का सर्वाधिक पाचन एवं अवशोषण, पाचनतंत्र के जिस भाग में होता है उसका नाम लिखिए।
Q. (18) उत्सर्जन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए
Q. (19) मानव में मूत्र निर्माण की प्रक्रिया समझाए
Q. (20) त्वचा द्वारा उत्सर्जित होने वाले दो उत्सर्जी पदार्थों के नाम लिखिए
Q. (21) रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की व्याख्या करने वाले तीन बिंदु लिखिए
Q. (22) रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल को सौर मंडल का प्रतिरूप क्यों माना जाता है
Q. (23) रदरफोर्ड मॉडल की दो कमियां लिखिए
Q. (24) मानव नेत्र की संरचना का नामांकित चित्र बनाइये
Q. (25) निकट दृष्टि, दूरदृष्टि एवं जरादृष्टि दोष के कारण लिखिए एवं इन दोषों को दूर करने के उपाय लिखिए।
Q. (26) जब एक विम्ब अवतलदर्पण की वक्रता त्रिज्या एवं फोकस के बीच में रखा जाता तो किरण चित्र द्वारा प्रतिबिम्ब की स्थिति दर्शाइए।
Q. (27) प्रकाश के अपवर्तन की परिभाषा लिखिए
Q. (28) अपवर्तन के नियम लिखिए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BpTkEU
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.