27 अक्टूबर 2018

दिवाली पर BSNL का ऑफर, इन प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा टॉक टाइम

नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन को खास बनाने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी bsnl ने नए लिमिटेड पीरियड ऑफर्स की घोषणा की है। इसके तहत यूजर्स को मिल रहे प्लान्स पर पहले से ज्यादा टॉक टाइम का फायदा मिलेगा। कंपनी का यह ऑफर 25 अक्टूबर से 11 नवंबर तक पेन इंडिया में लागू रहेगा। इस ऑफर के जरिए कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल से मुकाबला करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Amazon सेल: Samsung Galaxy S9 Plus पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट

बीएसएनएल के ऑफर के तहत 180 रुपये वाले प्लान पर अब 190 रुपये का टॉक-टाइम मिलेगा। 410 रुपये वाले प्लान पर 440 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, 510 रुपये के प्लान पर यूजर्स को 555 रुपये के टॉक टाइम का लाभ मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर केवल टॉक टाइम पर दिया जा रहा है और मोबाइल डेटा और एसएमएस इसमें शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: 149 वाले प्लान पर Jio दे रहा 100% का कैशबैक

हाल में ही बीएसएनएल ने प्री-पेड यूजर्स के लिए दो प्लान पेश किया है जिसमें 1,699 रुपये और 2,099 रुपये वाला प्लान शामिल है। कंपनी के 1,699 रुपये वाले पैक में यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके खत्म होने के बाद डेटा की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। साथ ही इसमें अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल और हर दिन 100 मैसेज भी मिलेगा। साथ ही 365 दिनों के लिए hello tune भी फ्री में मिलेगा।

यह भी पढ़ें: आज दुकानों पर बिकेगा Vivo V9 Pro, मिल रहा जबरदस्त कैशबैक

अब बात करते हैं कंपनी के 2,099 रुपये वाले प्लान की तो इसमें हर दिन ग्राहकों को 4GB डाटा मिलेगा, जिसके खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80 Kbps हो जाएगी। इसमें भी अनलिमिटेड लोकल, STD और नेशनल रोमिंग कॉल और हर दिन 100 मैसेज मिलेगा। साथ ही 365 दिनों के लिए फ्री hello tune का भी लाभ मिलेगा। फिलहाल ये दोनों प्लान शुरू नहीं हुए हैं, लेकिन इसकी सेवा 29 अक्टूबर 2018 से शुरू हो जाएगी। इसका लाभ देशभर के यूजर्स उठा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Jk91Aj

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...