23 अप्रैल 2022

ये हैं बिना बिजली से चलने वाले Water Purifier, कीमत 3000 से भी कम

साफ़ पानी पीना न सिर्फ हमारी जरूरत है बल्कि यह हमारा अधिकार भी है। इस समय मार्केट में वाटर प्यूरीफायर की एक बड़ी रेंज आपको देखने को मिल जायेगी, जैसी आपका बजट और जरूरत वैसा मॉडल आप चुन सकते हैं। अगर आपके यहां अक्सर बिजली का आना-जाना लगा रहता है और आपका बजट भी का है तो इस रिपोर्ट में हम आपको बिना बिजली से चलने वाले कुछ खास और शानदार वाटर प्यूरीफायर के बारे में जनाकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं और आपको हर समय एक दम शुद्ध पानी भी देंगे। आइये जानते हैं।

 

Prestige Non-Electric Water Purifier

 

Prestige Clean Home वॉटर प्यूरीफ़ायर PSWP 3.0 आपके घर के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा। यह वॉटर प्यूरीफ़ायर 18 लीटर की कैपेसिटी के साथ उपलब्ध है और इसमें 9 लीटर फिल्टर्ड पानी को आसानी से स्टोर किया जा सकता है। इस मॉडल में हाई-क्वालिटी ABS फ़ूड ग्रेड प्लास्टिक से बना हुआ मिलेगा, जिसे यूज़ करना सेफ है। यह प्रोडक्ट बिना बिजली और किसी केमिकल के इस्तेमाल के पानी में से बैक्टीरिया, वायरस, प्रोटोजोआ और सिस्ट को हटाता है। यह आपको 3 स्टेज प्यूरीफिकेशन के साथ आता है और इसमें लगा फ़िल्टर एक बार में 1500 लीटर पानी साफ़ कर सकता। अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 1,990 रुपये है।

Kent Non-Electric Water Purifier

 

बिना बिजली से चलने वाले वाटर प्यूरीफायर सेगमेंट में आप Kent का गोल्ड स्मार्ट 7- लिटर नॉन-इलेक्ट्रिक UF वाटर प्यूरीफायर खरीद सकते हैं। यह मॉडल आपको हाई-क्वालिटी अनब्रेकेबल ABS फ़ूड ग्रेड से बना हुआ है। इसमें UF टेक्नोलॉजी भी मिल जाती है। यह 20 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है जिसमें 7 लीटर अनफ़िल्टर्ड पानी और नीचे के टैंक में 13 लीटर फिल्टर्ड पानी आपको मिल जाता है। यह प्रोडक्ट आपको 3 स्टेज प्यूरीफिकेशन मिलता है। इसमें लगा मेम्ब्रेन 4000 लीटर तक पानी साफ़ करने की क्षमता रखता है। यह पारदर्शक टैंक के साथ आता है जिसे आप यह देख पायेंगे कि टैंक में कितना पानी है। यह वाटर प्यूरीफायर पानी साफ़ करने के लिए किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करता । इस मॉडल की कीमत कम और ज्यादा होती रहती है। अमेजन इंडिया पर आप इसे 3000 रुपये से कम कीमत खरीद सकते हैं, साथ ही कंपनी आपको 1 साल की वारंटी भी देती है।

Tata Swach Non-Electric Water Purifier

 

TATA स्वच्छ नॉन वाटर प्यूरीफायर भी एक अच्छा ऑप्शन है जोकि 18 लीटर क्षमता के साथ आता है। यह ABS फ़ूड ग्रेड प्लास्टिक से बना हुआ है। इसमें लगी UFH कार्ट्रिज 6000 लीटर तक पानी साफ़ करने में सक्षम है। यह बिना बिजली के पानी को साफ़ करता है, साथ ही यह किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं करता। इसमें भी ट्रांसपेरेंट टैंक मिलता है। इसके ऊपर और नीचे के पार्ट को अलग करके खुद ही घर में क्लीन भी कर सकते हैं। इस मॉडल की कीमत अमेजन इंडिया पर कीमत2,549 रुपये है और इस पर 6 महीने की वारंटी भी मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a5OmtCZ

स्मार्टफोन रॉकेट की तरह होगा चार्ज, Realme GT 2 भारत में हुआ लॉन्च

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Realme GT 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन का डिजाइन और इसके फीचर्स ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किये हैं। इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। खा सबात यह है कि इस फोन में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन को फोटोग्राफी के हिसाब से भी डिजाइन किया है। आइये जानते हैं नए Realme GT 2 की कीमत के बारे में।

डिस्प्ले और फीचर्स

 

Realme GT 2 में 6.62 इंच की E4 एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन पंच-होल कैमरा कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन का बॉडी टू स्क्रीन रेश्यो 92.6 फीसदी है। फोन के डिस्प्ले की सुरक्षा देने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आता है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है जोकि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। फोन में 2 मेगापिकस्ल मैक्रो लेंस मिलता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

Realme GT को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। जबकि इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। इस फोन को पेपर ग्रीन, पेपर व्हाइट और स्टेनलेस ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। ऑफर्स की बात करें तो इस फोन को क्रेडिट कार्ड और EMI ऑप्शन पर 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन की बिक्री 28 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। इसे Realme वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k8m3v1N

22 अप्रैल 2022

टॉयलट सीट से 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं स्मार्टफोन पर, अब आ रहा है एंटीबैक्टीरियल वाला स्मार्टफोन

अगर आप हर समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि एक स्मार्टफोन पर एक टॉयलट सीट से 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। एक स्टडी में इस बात का दावा भी किया गया है। इतना ही नहीं डेलॉयट की एक रिपोर्ट में भी यह पाया गया था कि आपका स्मार्टफोन टॉयलेट सीट की तुलना में कहीं ज्यादा गंदा होता है रिपोर्ट में यह पाया गया कि टॉयलेट सीट्स में बैक्टीरिया की 3 स्पीसीज (प्रजातियां) पाई गईं, वहीं मोबाइल में बैक्टीरिया की एवरेज 10 से 12 स्पीसीज मिलीं जोकि काफी घातक बैक्टीरिया हैं। अब Infinix India के सीईओ, अनीश कपूर ने एक ट्वीट शेयर करते हुए भी इसी बात का खुलासा किया है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब Infinix जल्द ही अपना किफायती स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है जोकि इंडस्ट्री का पहला एंटीबैक्टीरियल बैक पैनल वाला स्मार्टफोन होगा। Infinix India के CEO, अनीश कपूर ने एक ट्वीट करते हुए इस बात को शेयर किया कि कंपनी एक नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जो एंटीबैक्टीरियल बैक पैनल के साथ आएगा। यह इंडस्ट्री का ऐसा पहला फोन होगा। इस फोन के रियर पैनल पर सिल्वर ऑयन का स्प्रे किया गया है जो इसे एंटीबैक्टीरियल बनाता है। ट्विटर पर अनीश ने फोन की तस्वीर भी शेयर की है। ट्वीट में यह भी लिखा है कि स्मार्टफोन पर एक टॉयलट सीट से 10 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं।

 

टीजर पोस्टर के मुताबिक नए स्मार्टफोन के रियर पैनल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इतना ही नहीं रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। माना जा रहा है कि कंपनी का यह डिवाइस अप्रैल के आखिरी तक लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने इस एंटीबैक्टीरियल बैक पैनल वाले फोन को किफायती दाम में उतार सकती है ।

 

हो सकती हैं ये बीमारियां

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमारे स्मार्टफोन पर एक E.coli बैक्टीरिया होता है जिससे फूड पॉइजनिंग और डायरिया जैसी बीमारियां होने की संभावना रहती है, इतना ही नहीं कुछ कीटाणु आपकी स्किन पर इन्फेक्शन भी कर सकते हैं। फोन पर मिलने वाले MRSA से आपको खतरनाक इन्फेक्शन हो सकता है और आपके फोन पर Influenza भी पाया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Vyr9Dvu

वेपर कूलिंग चैंबर के साथ Samsung Galaxy M53 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, यह नया डिवाइस 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इतना ही नहीं इसमें वेपर कूलिंग चैंबर की सुविधा मिलेगी जोकि इसे हीट होने से बचा लेगी। इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर लगाया गया है जोकि बेहतर परफॉरमेंस का भरोसा देता है। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और यह काफी अच्छा नज़र आता है। आइये जानते हैं और क्या कुछ नया और खास है नए Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में।

डिस्प्ले और फीचर्स

नए Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का sAMOLED+ FHD+ डिस्प्ले लगा है जोकि 420 nits ब्राईटनेस के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 900प्रोसेसर दिया है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। इस नए स्मार्टफोन में 108MP+8MP UW+2MP Depth+2MP Macro कैमरा सेटअप देखने को मिलता है साथ ही यह फोन 32MP कैमरा से भी लैस है।

 

कीमत और उपलब्धता

 

नए Galaxy M53 5G को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23999 रुपये है जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25999 रुपये है। अगर आप ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को आप Deep Ocean Blue और Mystique Green कलर में खरीद सकते हैं। फोन की बिक्री 29 अप्रैल को दिन के 12 बजे Samsung Online Store, Amazon .और लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर होगी। मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन अपने फीचर्स की वजह से ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है। खास बात यह है कि फोन में हाई क्वालिटी का मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है जोकि लम्बे समय तक आपका साथ देता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qAEjyPW

वेपर कूलिंग चैंबर के साथ Samsung Galaxy M53 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

 

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, यह नया डिवाइस 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इतना ही नहीं इसमें वेपर कूलिंग चैंबर की सुविधा मिलेगी जोकि इसे हीट होने से बचा लेगी। इतना ही नहीं इस फोन में पावरफुल प्रोसेसर लगाया गया है जोकि बेहतर परफॉरमेंस का भरोसा देता है। फोन का डिजाइन प्रीमियम है और यह काफी अच्छा नज़र आता है। आइये जानते हैं और क्या कुछ नया और खास है नए Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में।

डिस्प्ले और फीचर्स

नए Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच का sAMOLED+ FHD+ डिस्प्ले लगा है जोकि 420 nits ब्राईटनेस के साथ आता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 900प्रोसेसर दिया है। पावर के लिए इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। इस नए स्मार्टफोन में 108MP+8MP UW+2MP Depth+2MP Macro कैमरा सेटअप देखने को मिलता है साथ ही यह फोन 32MP कैमरा से भी लैस है।

 

कीमत और उपलब्धता

 

नए Galaxy M53 5G को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23999 रुपये है जबकि 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25999 रुपये है। अगर आप ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को आप Deep Ocean Blue और Mystique Green कलर में खरीद सकते हैं। फोन की बिक्री 29 अप्रैल को दिन के 12 बजे Samsung Online Store, Amazon .और लीडिंग रिटेल स्टोर्स पर होगी। मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन अपने फीचर्स की वजह से ग्राहकों को काफी पसंद आ सकता है। खास बात यह है कि फोन में हाई क्वालिटी का मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है जोकि लम्बे समय तक आपका साथ देता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qAEjyPW

Police Recruitment 2022: 8वीं पास के लिए पुलिस विभाग में नौकरी, जल्दी करें आवेदन

Police Recruitment 2022 : पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। इसके लिए कोलकाता पुलिस विभाग ने सिविक वालंटियर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 26 अप्रैल 2022 तक नवीनतम पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि और समय के बाद कोई आवेदन प्राप्त नहीं होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kolkatapolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम तिथि पास में आ रही है ऐसे में जल्दी आवेदन करें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवश्यक दिशा निर्देश ध्यान से पढ़े लें।

30 पदों पर होगी भर्ती
इच्छुक उम्मीदवार कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (https://ift.tt/OcStLHi) से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं या कोलकाता पुलिस के संबंधित कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 30 खाली पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ift.tt/kszLbl6 पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल, 2022

वैकेंसी डिटेल
जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिए कुल 30 पद भरे जाएंगे।


यह भी पढ़ें- दिल्ली परिवहन विभाग में निकली है बंपर भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



योग्यता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा
कोलकाता पुलिस के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 को 20 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- SBI में सीनियर एग्जीक्यूटिव, मैनेजर और अन्य पदों भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल



ऐसे करें कोलकाता पुलिस के लिए आवेदन
आवेदक कोलकाता पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट (https://ift.tt/OcStLHi) से निर्धारित "आवेदन पत्र" डाउनलोड करेंगे या कोलकाता पुलिस के संबंधित कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को निर्धारित दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को पुलिस उपायुक्त, केंद्रीय डिवीजन, कोलकाता पुलिस के कार्यालय 138, एस.एन. बनर्जी रोड, कोलकाता- 700013 में व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा 26 अप्रैल 2022 तक जमा करना आवश्यक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YqTWuJb

24 घंटे म्यूजिक का मिलेगा नॉन-स्टॉप मज़ा, Inbase ने उतारे नए Urban X2i नेकबैंड

 

इनबेस (Inbase) ने भारत में अपने नए Urban X2i नेकबैंड को लॉन्च कर दिया है और इसमें आप 24 घंटे म्यूजिक का मज़ा ले सकते हैं। स्टाइलिश डिजाइन के साथ इनमें हेतर ऑडियो क्वालिटी का भी दावा किया जा रह है और यह 200 घंटे तक का स्टैण्डबाय टाईम प्रदान करेगा। ये आपको शानदार ऑडियो परफोर्मेन्स के साथ साथ 24 घंटे तक नॉनस्टॉप कॉल्स और म्युज़िक का अनुभव पा सकेंगे। इनबेस Urban X2i की कीमत 2999 रुपये रखी है । आप इसे ब्लैक और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाईट और अग्रणी रीटेल स्टोर्स पर मिलेगा और इस पर एक साल की वारंटी दी जा रही रही है।

 

वॉटर और स्वेट रेज़िस्टेन्ट

 

यह प्रॉडक्ट कंपनी का नया ऑडियो इनोवेशन है, जो प्रीमियम मटीरियल और लाईटवेट ABS के साथ बना है, यह बेहतर गुणवत्ता के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स भी देगा। Urban X2i वॉटर और स्वेट रेज़िस्टेन्ट है, और इतना आरामदायक है कि आप 24/7 इसे आसानी से पहन सकते हैं। इसकी एडजस्टेबल केबल और कॉलर डिज़ाइन बॉडी के चलते आप दिन भर बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स

 

Urban X2i के कंट्रोल पैनल बटन के साथ आप वॉल्युम एडजस्ट कर सकते हैं, ट्रैक चेंज कर सकते हैं, कॉल सुन सकते हैं या अपने वॉइस असिस्टेन्ट को बुला सकते हैं। इसके अलावा यह ईयरबड मैटल बॉडी में डिज़ाइन किया गया है, इसमें मौजूद मैगनेट्स की मदद से आप जब चाहे प्ले या पॉज़ कर सकते हैं। 10 MM के रग्ड टाइटेनियम ड्राइवर्स के साथ यह शानदार साउण्ड क्लेरिटी और डीप बास देता है। म्युज़िक हो, मुवीज़ या वीडियो कॉल Urban X2i के आपको साफ आवाज़ का बेहतरीन अनुभव देगा। नए ब्लूटुथ V5.0 के साथ आप 10 मीटर तक स्टेबल कनेक्शन पा सकते हैं।

माइक्रो SD कार्ड की सुविधा

 

बिल्ट-इन TF कार्ड इसका अनूठा फीचर है जो किसी ओर वायरलैस नेकबैंड कैटेगरी में नहीं आता है। आप इसे अपने माइक्रो SD कार्ड के साथ प्लग-इन कर जब चाहें अपनी पसंदीदा MP3 प्लेलिस्ट का आनंद उठा सकते हैं, फिर चाहे आपका स्मार्टफोन आपके पास न हो। यह फीचर खासतौर पर तब बहुत फायदेमंद होता है जब आप घर से बाहर वर्कआउट कर रहे हैं, या सुबह सैर के लिए गए हैं।

 

24 घंटे का प्लेबैक

 

इसकी ऑनबोर्ड रीचार्जेबल बैटरी 24 घंटे का प्लेबैक टाईम देती है, तो आप घण्टों तक म्युज़िक और कॉल्स का आनंद उठा सकते हैं। इस्तेमाल नहीं करने पर यह 200 घंटे का स्टैण्डबाय टाईम देती है। फास्ट चार्जिंग क साथ आपको लम्बा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा 2 घंटे चार्जर से कनेक्ट करने के बाद आ 24 घंटे तक म्युज़िक का लुत्फ़ उठा सकेंगे। तो इंतज़ार किस बात का, नए Urban X2i के साथ अपनी लाईफस्टाइल को स्टाइलिश बनाने के लिए तैयार हो जाइए। ये दो आकर्षक रंगों ब्लैक और माया ब्लू में उपलब्ध है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QYqhO4u

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...