04 जून 2022

Mosquito Killer Machines: घर के कोने-कोने से खींचकर मच्छरों का खात्मा करेंगी ये मशीनें, कीमत 399 रुपये से शुरू

 

गर्मी बढ़ते ही घर हो या बाहर हर जगह मच्छरों की समस्या होने लगती है ऐसे में जरूरी है कि आप मच्छर मारने वाली मशीन का इस्तेमाल करें। आजकल मार्किट में आपको कई एडवांस इलेक्ट्रिक मॉस्किटो किलर मशीन मिल जाती हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक मॉस्क्वीटो किलर मशीन का मॉडल बता रहें हैं जो आपकी पसंद बन सकते हैं। ये ईको फ्रैंडली प्रोडक्ट हैं जो 360 डिग्री काम करता है और ये इंडोर काम कर सकते हैं। ये साइलेंट वर्क करते हैं जिससे आपकी नींद भी ख़राब नहीं होती। आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बारें में..

 

1. Battleland Electronic Mosquito Killer:

 

इस लिस्ट में हम सबसे पहले Battleland ब्रांड की इलेक्ट्रॉनिक मोस्कीटो (BAT-MOSQITO) के बारें में जानकारी दे रहे हैं। यह एक बेहद कॉम्पैक्ट साइज और लाइट वेट मशीन है। खास ब्बात यह है कि यह मशीन 360 डिग्री काम करती है। इसे आप इंडोर अपने घर या ऑफिस में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक शक्तिशाली और पोर्टेबल बग लाइट जैपर है जो आसानी से मच्छरों, मक्खियों और gnats को साफ कर सकते हैं। इसमें आपको 6 हाई-पावर पर्पल एलईडी लगी हुई मिलती है जो मच्छरों की आदतों के आधार परडिज़ाइन किया गया है जो पावरफुल लाइट के जरिए मच्छरों को पकड़ कर उन्हें खत्म करता है। आप इसे माइक्रो यूएसबी के जरिये जल्दी और आसानी से चार्ज कर सकते हैं, जिसमें आपको 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी ख़ास बात है कि आप इसे अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं और इसे किसी भी जगह पर रख सकते हैं। यह चलते वक़्त बिल्कुल आवाज़ नहीं करता जिससे आप इसे रात को सोते वक़्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यह मॉडल ब्लैक कलर में ऑनलाइन 399 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।

2. Fezora Electronic Mosquito Killer

 

फ़ेज़ोरा ब्रांड का मॉडल नंबर ‎B09ZNXTB2Z भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह मॉडल आपको कॉम्पैक्ट साइज और लाइट वेट के ऑप्शन में मिलेगा जिसको आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। यह आपको उम्दा प्लास्टिक क्वालिटी से बना हुआ मिलेगा जो इसे मज़बूत और टिकाऊ बनाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक LED मॉस्क्वीटो किलर आपको कई फीचर्स से लैस मिलेगा। इसे इस्तेमाल करना बेहद आसान है और ये मच्छरों की आदतों के अनुसार काम करता है और उन्हें खत्म करता है। यह 360 डिग्री काम करता है जिससे आपके कमरे में सारे मच्छरों और कीड़ो को पकड़ कर उन्हें खत्म करता है। यह पोर्टेबल डिज़ाइन में मिलता है जो जो बिना आवाज़ के काम करता है जिससे आप इसे रात को सोते वक़्त भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसको आसानी से USB की मदद से कहीं भी और कभी भी चार्ज कर सकते हैं। आपको यह प्रोडक्ट पिंक कलर में ऑनलाइन 499 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।

3. Ozoy Electronic Mosquito Killer

 

 

इस लिस्ट में लास्ट प्रोडक्ट Ozoy ब्रांड (B09ZV7L9RF) है, जोकि एक कॉम्पैक्ट साइज और लाइट वेट के ऑप्शन में मिलेगा। यह प्रोडक्ट आपको हाई क्वालिटी प्लास्टिक से बना हुआ मिल जाएगा जो इसको मज़बूत बनाता है। यह मॉडल आपको हाई वोलटेज पावर के साथ मिलता है जो आपके रूम के मच्छरों,कीड़ों को पकड़ता है जिससे आप चैन की नींद सो पाते हैं। यह LED लाइट के जरिये काम करता है जिससे मच्छर अट्रैक्ट होते हैं और मारे जाते हैं। यह साइलेंट काम करता है जिससे आप इसे रात को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह प्रोडक्ट घर,ऑफिस और जिम के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित जो सकता है। यह ईको फ्रैंडली प्रोडक्ट है जो आपको किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं करता। यह USB की मदद से आसानी से चार्ज भी हो जाता है और आपको यह मॉडल 649 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ThZGapi

Samsung का नया Smart Monitor M8 जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन के मामले में Apple iMac मॉनिटर को दे रहा है टक्कर

Samsung के प्रीमियम लाइफस्टाइल स्मार्ट मॉनिटर सीरीज के नए मेंबर सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 अब जल्द भारत में आने के लिए तैयार है। ग्राहकों की सुविधा के लिए, लॉन्च से ठीक पहले Samsung smart Monitor M8 की प्री-बुकिंग भारत में शुरू हो गई है। Samsung के ऑनलाइन स्टोर से आप 3 जून से 9 जून 2022 तक स्मार्ट मॉनिटर M8 को प्री-बुक कर सकते हैं।



प्री-बुकिंग करने पर होगा फायदा

अगर आप सैमसंग स्मार्ट मॉनिटर M8 की प्री-बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 3,000 रुपये देने होंगे जिसे आप इसे बुक कर सकते हैं। लेकिन खास बात यह है कि प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का कूपन भी मिलेगा जिसे शॉपिंग के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स 2 और एक वायरलेस की-बोर्ड भी मुफ्त में मिलेगा।

 

Samsung smart Monitor M8 के फीचर्स:

 

बात करें फीचर्स की तो Samsung smart Monitor M8 का डिजाइन इम्प्रेस करता है। अगर ध्यान से देखने तो इसका डिजाइन Apple iMac मॉनिटर से प्रेरित है, अब ऐसे में यहां मुकाबला भी काफी तगड़ा होने को है। सैमसंग के इस मॉनिटर के स्टैंड से लेकर बॉडी तक iMac के जैसा नज़र आता है। आपको बता दें कि इस मॉनिटर में सीपीयू नहीं दिया गया है, क्योंकि यह एक All-in One है। सब कुछ इसी के अन्दर है। यह एक स्मार्ट मॉनिटर है।

 

इसके साथ दूसरे कंप्यूटर को भी रिमोटली एक्सेस करने की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं इसमें Microsoft 365 प्रोग्राम भी मिलेगा, साथ ही सैमसंग के फोन को Samsung DeX के जरिए इस मॉनिटर से कनेक्ट किया जा सकता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें एक स्लिम कैमरा भी दिया गया है।

Samsung smart Monitor M8 आपको 32 इंच साइज़ में मिलेगा और यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है जोकि वीडियो एडिटिंग या गेम्स खेलना पसंद करते हैं। इस डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन UHD (3840x 2160 पिक्सल) है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह मॉनिटर महज 11.4mm पतला है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है जिसके साथ 65W चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसके साथ Wi-Fi 5 मिलेगा। इस मॉनिटर का डिजाइन काफी आकर्षित करता है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/734u98I

ये हैं सबसे सस्ते हाई परफॉरमेंस एयर कूलर, EMI सिर्फ 249 रुपये से शुरू

 

अगर आप अपने लिए एक पर्सनल एयर कूलर खरीदने का विचार कर रहे हैं और आपका बजट 5000 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक है तो इस रिपोर्ट में हम आपको इसी बजट में आने वाले कुछ अच्छे ब्रांडेड ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकते हैं। ये कूलर न सिर्फ साइज़ में कॉम्पैक्ट है बल्कि इनकी कूलिंग भी काफी दमदार है। साथ ही इनका रखरखाव भी काफी अच्छा है। आप इन कूलर्स को आसानी से अपने रूम में रख सकते हैं और इनका डिजाइन भी आपको पसंद आएगा। आइये जानते हैं इन कूलर्स के बारे में...

Bajaj PCF 25DLX 24 लीटर रूम एयर कूलर

डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में बजाज का यह कूलर (Bajaj PCF 25DLX 24) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एयर कूलर 24 Ltrs वाटर टैंक के साथ आता है और करीब 8-10 घंटे तक लगातार आपको ठंडी हवा देता है। यह honeycomb cooling pads के साथ आता है, जो सुनिश्चित करता है कि रूम तेजी से ठंडा हो। इसका डिजाइन hexagonal है, जो घर के सभी कॉर्नर को कवर करता है। इसकी टर्बो फैन टेक्नोलॉजी 18 फीट तक एयरफ्लो का दावा करती है यानी इससे बेहतर कूलिंग मिल सकती है। इस एयर कूलर में 3-स्पीड मोड हैं, जिसे अपनी सुविधा के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है। यह मध्यम आकार के कमरे के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 5,290 रुपये है और आप इसे 249 रुपये की शुरूआती EMI में खरीद सकते हैं।

Symphony आइस क्यूब 27L एयर कूलर

 

27L लीटर पानी टैंक के साथ Symphony का यह कूलर आपके रूम के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। यह आपके कमरे को 15 मिनट के भीतर ही ठंडा कर सकता है। है। इसकी बेहतर वाटर डिस्ट्रीब्यूशन टेक्नोलॉजी न सिर्फ बेहतर कूलिंग प्रदान करता है, बल्कि यह पानी की बचत भी करता है। यह तीन साइड honeycomb cooling pads के साथ आता है। यह इनवर्टर फ्रेंडली है यानी बिजली कटने पर इनवर्टर पर भी चला पाएंगे। कंपनी का दावा है कि यह एयर कूलर एक मल्टी-स्टेज एयर प्यूरीफिकेशन तकनीक (air purification technology) से लैस है, जो हवा में धूल के कणों के जमाव को रोकता है। इसलिए आसपास की हवा की क्वालिटी अच्छी हो जाती है। यह रेस्टिंग पीरियड में बंद होने वाली विंडो के साथ आता है। यह कूलर डुरा-पंप तकनीक (Dura-pump technology) से लैस है, जो वाटर पंप की लाइफ को बेहतर बनाता है। इस कूलर की कीमत 5,999 रुपये है और आप इसे 282 रुपये की शुरूआती EMI में खरीद सकते हैं। यह कूलर अमेजन इंडिया और फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध है।

 

Orient Smartcool 249 एयर कूलर

Orient का यह एक अच्छा मॉडल है जोकि आपके रूम के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह एयर कूलर Densenest TM honeycomb pads लैस है, जो नियमित honeycomb pads की तुलना में अधिक कूलिंग प्रदान करता है। एयर कूलर 1300 क्यूबिक मीटर हवा दे सकता है, जो कमरे के हर हिस्से को ठंडा रखने के लिहाज से उपयुक्त है। इसे आप कमरे के किसी भी कोने में आसानी से फिट कर सकते हैं। इसमें 3-स्पीड कंट्रोल मोड (3-speed control modes)हैं, जिसे अपनी सुविधा या फिर जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। अच्छी बात यह कि इस एयर कूलर को इनवर्टर पर भी चलाया जा सकता है। मध्यम आकार के कमरे के लिए यह उपयोगी हो सकता है। इसके 16 लीटर मॉडल की कीमत 5,399 रुपये है, जबकि इसके 20 लीटर मॉडल की कीमत 5,299 रुपये है। आप इसे 340 रुपये की शुरूआती EMI में खरीद सकते हैं।

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Yvgnd1c

03 जून 2022

गर्मी में अगर आपका स्मार्टफोन भी हो रहा है लगातार गर्म, तो तुरंत करें ये काम

इस समय गर्मी तेजी से बढ़ रही है, और इस गर्मी में मोबाइल फोन भी काफी गर्म हो जाते हैं। कई बार ये इतने ज्यादा गर्म हो जाते कि डर लगने लगता है कि कहीं ये ब्लास्ट न हो आयें। मोबाइल फोन के गर्म होने का सबसे हम कारण उसकी बैटरी होती है, इसके अलावा फ़ोन के गर्म होने पीछे प्रोसेसर, कैमरा और एप्स भी होती हैं। कई मामलों में फोन की कम्यूनिकेशन यूनिट को भी इसका कारण माना गया है। इन सबसे अलावा कई और भी कारण हैं जो आपके मोबाइल फोन को हीट करते रहते हैं और इनसे बचना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्यादा गर्मी में फ़ोन की एक्स्ट्रा केयर करना बहुत जरूरी भी हो जाता है। यहां हम ऐसे 5 कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से फ़ोन गर्म होता है, साथ ही कैसे आप अपने फोन को कूल रख सकते हैं।

 

1. अपने फ़ोन में फालतू ऐप्स न रखें

 

यह आम बात है कि लोग अपने फोन में फालतू ऐप्स डाउनलोड और इंस्टाल करते हैं लेकिन उनका इस्तेमाल बहुत ही कम करते हैं या बिलकुल भी नहीं करते। और अगर यूज़ भी करते हैं तो कुछ समय उनका यूज़ करना बंद कर देते हैं। अब ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ऐप्स इस्तेमाल न होने पर भी फोन की लोकेशन, माइक, डाटा, बैटरी और कैमरा को एक्सेस करती रहती है। बैकग्राउंड में रन करने वाली ऐप्स लगातार प्रोसेसर को चलाती रहती है और इसका असर बैटरी पर भी पड़ता है। इसलिए जिन ऐप्स की जरूरत न हो उन्हें अपने फ़ोन से हटा दें।

 

2. ऑटो-ब्राइटनेस हमेशा ऑन रखें

 

सभी स्मार्टफोन में डिस्प्ले में ऑटो-ब्राइटनेस का फीचर मिलता है जोकि काफी अच्छा होता है,अगर आप फ़ोन को हीट होने से बचाना चाहते हैं अपने फोन में इस फीचर को ऑन रखें। अक्सर लोग फोन में फुल ब्राइटनेस करके यूज़ करते हैं जबकि कई मामलों में कम ब्राइटनेस से भी काम चल जाता, अब ऐसे में जब डिस्प्ले फुल ब्राइटनेस के साथ यूज़ होगा तो गर्म भी होगा और बैटरी की लाइफ भी कमजोर पड़ती है। इसके अलावा फोन में स्क्रीन टाइमआउट कम सेकेंड्स पर सेट करने से बैटरी तो बचती ही है।

 

3. कैमरा से भी होता है फोन गर्म

 

शायद आपको मालूम नहीं पर यह सच है कि स्मार्टफोन का कैमरा भी बहुत बार डिवाइस को गर्म कर देता है। लगातार फोन में फोटो क्लिक करना और वीडियो शूट करने से फोन गर्म हो जाता है। इसलिए फ़ोन के कैमरे का इस्तेमाल तभी करें जब आपको जरूरत हो, इसके अलावा वीडियो भी बहुत देर तक रिकॉर्ड न करें।

 

4. फोन कवर भी हैं हीट होने के कारण

 

ज्यादातर लोग अपने फोन में बैक कवर का इस्तेमाल करते है, और कई लोग तो फ़ोन में ऐसे कवर लगा लेते हैं जो फोन का पूरी तरह से पैक देते हैं। अब ऐसे में फोन हिट अंदर ही ट्रैप हो जाती है तथा बाहर नहीं निकल पाती। जिसकी वजह से फोन गर्म होता है। इसलिए फोन को चार्ज करते समय कवर हटा दें और अगर आपका फोन हीट भी रखा हो तो कवर का इस्तेमाल न करें अगर आप भी इस तरह के कवर यूज़ करते हैं तो कोशिश करें कि जब कहीं बाहर धूप में हो या फिर फोन चार्ज कर रहे हों तो कवर को निकाल दें तथा फोन पर हवा लगने दें।

 

5. Power saving modeका करें इस्तेमाल

 

जब फोन की बैटरी कम हो जाती है तब प्रोसेसर पर लोड पड़ता है जिसकी वजह से बैटरी पर भी दबाव पड़ता है और फ़ोन हीटिंग की दिक्कत होती है। ऐसे में फोन में मौजूद Power saving mode का ऑप्शन चुनें। बैटरी लो होने पर लोकेशन, जीपीएस, डाटा व सिंक इत्यादि को बंद कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eMd6vCR

सिर्फ 3600 रुपये में घर लायें ये खास Portable AC, साइज़ इतना छोटा कि कहीं भी ले जाओ

 

टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से काम कर रही है कि आये दिन मार्केट में कुछ न कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च होते रहते हैं। इन दिनों हम सभी देख ही रहे हैं कि गर्मी कितनी ज्यादा पद रही है। हाल ये ही कि बिना AC के बात नहीं बनती। वैसे इस साल AC (Air Conditioner) की मांग भी काफी तेजी से बढ़ी है। लेकिन फिर भी काफी लोग ऐसे हैं जो अभी भी AC खरीदने में सक्षम नहीं है। लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपके घर भी एक AC तो आ ही सकता है क्योंकि यहां हम जिस AC मॉडल की बात कर रहे हैं वो न सिर्फ कीमत के मामले में कम है बल्कि साइज़ भी इतना छोटा है कि आसानी से आप उसे कहीं भी रख सकते हैं... आइये जानते हैं।

 

पंखे की कीमत में AC

अमेजन इंडिया (Amazon India) इस समय एक पोर्टेबल एयर कंडीशनर (Portable Air Conditioner) उपलब्ध है जोकि न सिर्फ साइज़ इ छोटा है बल्कि इसे आप कहीं भी आसानी से लेकर जा सकते हैं, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे इनस्टॉल करने की जरूरत नही है। इस AC का साइज़ काफी ज्यादा कॉम्पैक्ट है, इसकी उंचाई और साइड से लम्बाई 6.5 इंच है जबकि फ्रंट से चौड़ाई 5.7 इंच है, अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना ज्यादा पोर्टेबल है।

 

अमेजन पर मिलते वाले इस AC को बनाया है कि bizofft कंपनी ने, कीमत की बात करें तो इसकी MRP 7,559 रुपये है लेकिन 52% डिस्काउंट के साथ आप इसे 3600 की कीमत में खरीद सकते है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मॉडल की कीमत कम या ज्यादा हो सकती है। कंपनी के मुताबिक यह पोर्टेबल एयर कंडीशनिंग सभी के लिए उपयुक्त है, एक व्यक्तिगत आनंद के लिए भी बेहतरऑप्शन है। इस मिनी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल आप अपने ऑफिस, घर या बेडरूम में कर सकते हैं। इसका आयताकार डिजाइन आपको पसंद आएगा। यह भी पढ़ें: केवल 199 रुपये की शुरूआती कीमत में खरीदें ये हैवी बास वाले खास EarPhones, एक साल की मिल रही है वारंटी

इसमें 3 फेन स्पीड मिलती है जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब यूज़ कर सकते हैं। यह फैन वाइट कलर में आपको मिलता है। यह पोर्टेबल एयर कंडीशनर क्विक कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे खास गर्मियों के हिसाब से डिजाइन किया गया है, यह लंबे समय तक सूखता नहीं है, मॉइस्चराइजिंग और हाइड्रेटिंग करता है। इस प्रोडक्ट पर कोई वारंटी लागू नहीं है। इस AC की जितनी कीमत है उतनी कीमत में तो आपको एक पंखा ही मिलता है। इस प्रोडक्ट की ज्यादा जानकारी के लिए आप अमेजन इंडिया की वेबसाईट से संपर्क कर सकते हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/X8mKGpM

अब Samsung के सस्ते स्मार्टफोन में भी मिलेगा AMOLED डिस्प्ले! कंपनी उठाने जा रही है ये बड़ा कदम

 

AMOLED डिस्प्ले का नाम आते ही दिमाग में रिच और कलरफुल डिस्प्ले की तस्वीर सामने आती है। samsnung ने ही सबसे पहले AMOLED को 2006 में विकसित किया गया था। उसके बाद दूसरी कंपनियों ने भी इस डिस्प्ले का इस्तेमाल अपने डिवाइसेस में करना शुरू किया। आज की तारीख में अधिकतर ग्राहक AMOLED डिस्प्ले वाला फ़ोन ही लेना पसंद करते हैं। आज हम AMOLED डिस्प्ले की बात क्यों कर रहे हैं आप इस खबर को पड़ते हुए यही सोच रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं....

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अब LCD (लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले) का बिजनेस इस महीने से बंद करने जा रही है यानी कि अब कंपनी की फैक्टरी में LCD डिस्प्ले नहीं बनेगा। अब कंपनी का फोकस OLED (Organic Light Emitting Diode) डिस्प्ले और QD (Quantum Dot) डिस्प्ले पर होगा। एक रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि Samsung को ताइवान और चीन की कंपनियों से LCD डिस्प्ले बिजनेस में कड़ी चुनौती मिल रही है।

 

सैमसंग LCD पैनल का प्रोडक्शन क्यों बंद कर रही है इसके पीछे जो वजह सामने आई है उसका प्रमुख कारण प्रॉफिट में गिरावट का आना है। डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसटल्टेंट के मुताबिक साल 2014 में LCD डिस्प्ले की थी कीमत थी, उसकी तुलना में आज के समय डिस्प्ले की कीमत केवल 36.6 प्रतिशत रह गई है। यानी डिस्प्ले की कीमत में आई गिरावट की वजह से कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन काफी कम हो गया है । LCD बिजनेस को बंद करने के अलावा Samsung इस साल मोबाइल फोन प्रोडक्शन में तगड़ी कटौती कर सकती है।

अब सिर्फ AMOLED पैनल वाले फोन ही आयेंगे!

हाल ही में इस बात का दावा किया गया है कि भारत में कंपनी अपने फीचर फोन को बंद करेगी। अब ऐसे में कंपनी के सस्ते स्मार्टफोन में AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि LCD बिजनेस बंद होने के बाद कंपनी के सभी डिवाइसेज OLED या QD पैनल के साथ आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MgkiyUC

केवल 300 रुपये से कम में खरीदें हैवी बास वाले ये खास EarPhones, जानिये फीचर्स

 

आप अगर डेली इस्तेमाल करने के लिए क्वालिटी वाले इयरफ़ोन लेने की सोच रहें हैं तो हमारी ये रिपोर्ट आपके बेहद काम आएगी। यहां हम आपको कुछ शानदार फीचर और किफायती दाम वाले इयरफ़ोन बता रहें हैं। इनको आप आसानी से लैपटॉप या फ़ोन से भी आसानी से कनेक्ट करके इस्तेमाल में ला सकते हैं। इनमें आपको HD माइक्रोफोन, नॉइज़ कंस्लेशन,और बड़ी कोर्ड लेंथ इसे यूज़ करने में आसान बनाता है। आइए आपको बताते हैं इन इयरफ़ोन के बारें में

 

Boult Earphone

बोल्ट ब्रांड का इयरफ़ोन भी आपके लिए बेहतरीन पसंद बन सकता है और हम आपको इस ब्रांड का मॉडल ‎X1 के बारें में जानकारी दे रहें हैं। यह मॉडल लाइट वेट,प्रीमियम फिनिश और उम्दा फिटिंग के साथ आता है। यह IPX5 वॉटर रेसिस्टेंट, वन यूनिवर्सल बटन कंट्रोल और एल्युमीनियम फिनिश से लैस मिलता है। इसमें इन-लाइन नियंत्रण जिसमें कॉल स्वीकार करें / अस्वीकार करें, प्ले / पॉज़ करें और वॉइस कमांड के साथ फीचर मिलते हैं। एयरोस्पेस ग्रेड AL अलॉय ड्राइवर बढ़िया एकॉस्टिक, 3D HD साउंड और एक पंची बेस देते हैं। इसमें लगे माइक्रो-वूफर क्रिस्टल क्लियर HD साउंड सप्लाई करते हैं और 3D सराउंड साउंड के साथ आपको हाई डेफ़िनीशन ऑडियो देते हैं। आप इस इयरफ़ोन को रेड कलर में ऑनलाइन 299 रुपये की कीमत पर ख़रीद सकते हैं और इसके साथ ही आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है।

pTron Earphone

 

pTron ब्रांड का मॉडल ‎Pride Lite आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह बेहद लाइट वेइट और कॉम्पैक्ट साइज में आता है। यह आपको मैटेलिक लुक और इन-लाइन माइक और हैंड्स फ्री कॉल करने की सुविधा देता है। यह प्रोडक्ट आपको नॉइस कंस्लेशन फीचर के साथ मिलता है जो आपको उम्दा साउंड क्वालिटी भी देता है। इसमें लगा HD माइक आपको म्यूजिक ऑन/ ऑफ करने की सुविधा के साथ-साथ आवाज़ कम या ज़्यादा करने का फीचर भी मिल जाता है। यह लाइट वेट इयरफ़ोन आपको 10mm डायनामिक ड्राइवर्स और नेओडीमियम मैगनेट के साथ मिलता है जो आपको फुल रेंज साउंड देता है। इसके अलावा आपको नॉइज़ कंस्लेशन फीचर, 1.2 मीटर लॉन्ग वायर और 3.5 mm Aux की सुविधा भी आपको मिलती है। आप इसको ब्लू कलर में ऑनलाइन 199 रुपये की कीमत पर ख़रीद सकते हैं, जिस पर आपको 6 महीने की वारंटी भी मिलती है।

BoAt EarPhone

 

इस लिस्ट में आपको सबसे पहले बताते हैं बोट ब्रांड के इयरफ़ोन मॉडल बासहेड्स 100 के बारें में जो बेहद लाइट वेट और इजी टो यूज़ है। इसके साथ ही यह दिखने में स्टाइलिश और सुपीरियर कोटेड वायर्ड इयरफ़ोन हैं।इसमें आपको 16 ओम के स्पीकर रेजिस्टेंस के साथ पॉवरफुल10 mm डायनामिक ड्राइवर ईयरफ़ोन को पंची, जो आपको बेहतरीन साउंड देने में सक्षम है। इसके अलावा क्रिस्टल क्लियर कॉल करने के लिए एक आपको इसमें HD माइक्रोफ़ोन की सुविधा,एक क्लिक के साथ म्यूजिक ऑन / ऑफ या कॉल को लेना/ काटना, दो क्लिक्स के साथ ट्रैक फॉरवर्ड या 3 क्लिक के साथ वापस करना जैसे शानदार फीचर्स से लैस है। यह कम्फर्ट के साथ-साथ परफेक्ट कोर्ड लेंथ और एक पाउच के साथ भी आपको मिल जाएगा। आप इस मॉडल को ब्लैक, वाइट,रेड,पिंक जैसे बढिया कलर में ऑनलाइन 299 रुपये की कीमत पर ख़रीद सकते हैं और इस पर आपको 1 साल की वारंटी भी मिलती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ESokgPr

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...