03 जून 2021

Saraswat Bank Recruitment 2021: प्रबंधक के पदों पर निकली भर्ती, saraswatbank.com से करें आवेदन

Saraswat Bank Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे अनुभवी युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। सारस्वत बैंक ने महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 07 जून 2021 तक या उससे पहले सारस्वत बैंक की आधिकारिक वेबसाइट saraswatbank.com पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम तारीख, आवेदन कैसे करें व अन्य जानकारी भी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।

Saraswat Bank Recruitment 2021

ध्यान रखें आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 जून 2021 है। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीकॉम पास की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एलएलबी, एलएलएम और सीएआईआईबी में से किसी एक की डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। महाप्रबंधक पद के उम्मीदवार के लए विभागाध्यक्ष के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष प्रतिष्ठित बैंक अनुभव होना जरूरी है। इसी तरह उप महाप्रबंधक पद के लिए भी प्रतिष्ठित बैंक या कानूनी विभाग में हेड या सेकेंड-इन-लाइन के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Read More: JKSSB Recruitment 2021: पटवारी और जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, 10 जून तक करें अप्लाई

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 07 जून 2021 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.saraswatbank.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार अपन आवेदन पत्र जरूरी दस्ताबेजों के साथ आवेदन पत्र सीलबंद लिफाफे में श्रीमती पर्ल आर वर्गीस, मुख्य महाप्रबंधक, प्रमुख एचआरडी और एसएलसी, सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड, एकनाथ ठाकुर भवन, प्लॉट नंबर 953, अप्पासाहेब मराठे मार्ग, मुंबई 400 025 के पते पर डाक से भी भेज सकते हैं।

Read More: GMC Bhopal Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के सैकड़ों पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Web Title: Saraswat Bank Recruitment 2021 for Manager Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34JR0He

CBSE 12th Board Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई और आईसीएससीई से कहा - 14 दिनों में तय करें वैकल्पिक मूल्यांकन क्राइटेरिया

CBSE 12th Board Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक याचिका पर सुनवाई के बाद 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए सीबीएसई और आईसीएससीआई से दो सप्ताह के अंदर वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड ( alternative evaluation criteria ) तय करने को कहा है। न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीबीएसई और सीआईएससीई को यह आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले पहले सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया था।

Read More: JMI Exam 2021: जेएमआई सम सेमेस्टर छात्रों के लिए आयोजित करेगा ओपन बुक एग्जाम, पढ़ें पूरी डिटेल्स

इस बीच अधिवक्ता अनुभा श्रीवास्तव द्वारा सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में एक याचिका दायर कर 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को अपने-अपने राज्य के बोर्डों को रद्द करने का निर्देश देने की मांग की है। अधिवक्ता ने इसका मकसद 12 की बोर्ड परीक्षा के निर्णय के साथ समानता बनाए रखना बताया है।

आज की सुनवाई में अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड पर तीन सप्ताह में फैसला लेगा। आईसीएससीई के वकील ने यह भी सूचित किया कि उनके पास सांख्यिकीविदों के साथ विशेषज्ञों की एक समिति है जो यथाशीघ्र एक वस्तुनिष्ठ मानदंड पर पहुंचती है। एक वस्तुनिष्ठ मानदंड पर पहुंचने के लिए दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट से चार सप्ताह का समय देने की मांग की। हालांकि, एससी इस पर कहा कि अगर वे चाहें तो इसे रातों-रात कर सकते हैं। इसलिए दो हफ्ते ठीक रहेंगे, जिस पर एजी ने सहमति जताई।वहीं याची और अधिवक्ता ममता शर्मा ने चिंता जताई कि बोर्डों को प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले साल यह प्रक्रिया 15 जुलाई, 2021 से पहले आयोजित की गई थी। राज्य बोर्डों के 1.2 करोड़ छात्र हैं। कुछ राज्य बोर्डों ने अभी तक कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2021 पर फैसला अभी तक नहीं लिया है।

Read More: DU UG admission 2021: डीयू में मेरिट बेस्ड एडमिशन के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कर रहा है सीईटी पर विचार

eme Court Gives CBSE CISCE Two Weeks For Alternative Evaluation Criteria



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fJtUXi

NVS Exam 2021: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एनवीएस परीक्षा स्थगित, navodaya.gov.in से डिटेल करें चेक

NVS Exam 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रस्तावित एनवीएस परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 19 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी। छात्र और उनके अभिभावक इस बारे में अधिक जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एनवीएस परीक्षा 2021 की नई तारीख की सूचना परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले उम्मीदवारों को दी जाएगी।

Read More: RBSE 10th and 12th Exam 2021: सतीश पूनियां बोले - छात्रों के हित में राजस्थान बोर्ड भी ले सीबीएसई जैसा फैसला

नई तिथि के बारे में 15 दिन पहले दी जाएगी सूचना

इससे पहले मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए एनवीएस परीक्षा 2021 ( NVS Exam 2021 ) को स्थगित कर दी गई थी। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से 1 जून, 2021 को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 जो 19 जून 2021 को मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए निर्धारित थी, रद्द कर दिया गया है। अब परीक्षा की तिथि नए सिरे से तय की जाएगी। निर्धारित तिथि के बारे में छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले सूचना दी जाएगी।

छात्र डेट तय होने तक परीक्षा की तैयारी जारी रखें

एनवीएस की अधिकारिक सूचना में बताया गया है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति अनुकूल होने के बाद कक्षा 6 में प्रवेश के लिए NVS परीक्षा 2021 आयोजित होने की संभावना है। तब तक छात्र प्रवेश परीक्षा की तैयारी जारी रख सकते हैं। छात्रों को प्रश्न पुस्तिका और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। प्रश्न पत्र को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा। मानसिक क्षमता परीक्षण 50 अंकों का, अंकगणित परीक्षण 25 अंकों का और भाषा परीक्षण 25 अंकों का होगा।

Read More: RBSE Class 10th 12th Exam 2021 Cancelled: राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द, मार्किंग के संबंध में जल्द लिया जाएगा फ़ैसला

Web Title: NVS Exam 2021 For Class 6 Admission Postponed



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S4PdcZ

02 जून 2021

Rajasthan RVUNL Recruitment 2021:असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर सहित कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

RVUNL Recruitment 2021: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड ने राज्य की पांच विद्युत कंपनियों में 1295 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी की गई नोटिफिरेशन के तहत इस भर्ती के लिए राजस्थान विद्युत कंपनियों में असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफिसर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, जूनीयिर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II पदों पर नियुक्ति की जानी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर काम करने के इच्छुक है वे राजस्थान विद्युत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पर ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया 7 जून 2021 से शुरू की जाएगी।

Read More:- HAL Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल्स

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन के मुताबिक इन 1295 पदों पर आवेदन 7 जून 2021 से शुरू किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तारीख 21 जून 2021 निर्धारित की गई है।

Read More:- JIPMER Jobs 2021 Notification: सीनियर इन्वेस्टिगेटर और रिसर्च नर्स सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन

इन कंपनियों में होगी भर्तियां

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड (आरवीपीएन)

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल)

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडब्ल्यूएनएल)

अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (AWNL)

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीडब्ल्यूएनएल)

पद विवरण

असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर

जूनियर लीगल ऑफिसर जूनियर

अकाउंटेंट स्टेनोग्राफर जूनीयिर असिस्टेंट/कॉमर्शियल असिस्टेंट-II

कुल पद 1295

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विद्युत निगम की वेबसाइटों पर अपनी नजर लगातार बनाए रहें। तारीख आदि में किसी भी प्रकार के बदलाव को केवल इन वेबसाइटों पर अधिसूचिक किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इन वेबसाइट पर जाएं

energy.rajasthan.gov.in

energy.rajasthan.gov.in/rvunl

energy.rajasthan.gov.in/rvpnl

energy.rajasthan.gov.in/jvvnl

energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl

energy.rajasthan.gov.in/avvnl



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ic0FxX

PSPCL Recruitment 2021: पंजाब में बिजली विभाग के कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

PSPCL Recruitment 2021 : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा बिजली विभाग के कई पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तरत असिस्टेंट लाइनमैन, रेवन्यू ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर सहित 2632 रिक्त पदों को भरा जाना है। इसके पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 मई से शुरू होने वाली थी जिसे बदलकर अब 10 जून कर दिया गया है, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख को 20 जून, 2021 से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है।

Read More:- JIPMER Jobs 2021 Notification: सीनियर इन्वेस्टिगेटर और रिसर्च नर्स सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन

महत्वपूर्ण तारीखें.. –

आवेदन की शुरुआत- 10 जून, 2021 –

आवेदन की आखिरी तारीख- 30 जून, 2021 –

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 5 जुलाई, 2021

Read More:- NHM Assam Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के 896 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

पदों का विवरण

रास्व लेखाकार- 18 पद

क्लर्क- 549 पद

जूनियर इंजीनियर / इलेक्ट्रिकल- 75 पद

सहायक लाइनमैन (एएलएम)- 1700 पद

असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए) 290 पद

योग्यता

जारी की कई अधिसूचना के आधार पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है जिन पर उम्मीदवार की जरूरी योग्यताएं भी अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इन पदों की भर्ती के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार जारी किए गए नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TBxzxX

JIPMER Jobs 2021 Notification: सीनियर इन्वेस्टिगेटर और रिसर्च नर्स सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, इंटरव्यू से होगा चयन

JIPMER Jobs 2021 Notification: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पुडुचेरी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत मेडिकल तकनीशियन, रिसर्च नर्स, डाटा एंट्री ऑपरेटर,सीनियर इन्वेस्टिगेटर सहित 8 पदों पर भर्ती की जानी है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक हैं वे JIPMER आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 निर्धारित की गई है। जारी की अधिसूचना के मुताबिक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन वॉक-इन-इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।इंटरव्यू राउंड 15 से 19 जून 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स

क्लीनिकल ट्रायल कोऑर्डिनेटर- 01

लेबोरेटरी टेक्नीशियन- 01

मेडिकल सोशल वर्कर- 01

रिसर्च नर्स- 02

प्रोजेक्ट मैनेजर- 01

फील्ड वर्कर या डाटा एंट्री ऑपरेटर- 01

सीनियर इन्वेस्टिगेटर - 01

रिसर्च मेडिकल ऑफिसर- 0

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

उक्त पदों पर Government Jobs के लिए आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन होना जरुरी है। साथ ही डाटा एंट्री में 2 वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई

इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार भरे हुए आवेदन को सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ paediatrics@jipmer.edu.in पर मेल कर देवें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 है। इसके बाद प्राप्त आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3idthqK

NHM Assam Recruitment 2021: स्टाफ नर्स के 896 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

NHM Assam Recruitment 2021: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) असम की ओर से स्टाफ नर्स के 896 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार इन पदों को पाने के इच्छुक है वे NHM असम की आधिकारिक बेवसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का विशेष ध्यान दें की अंतिम तारीख गुजर जाने के बाद आपके आवेदन स्वीकार नही जाएंगे। और किसी भी तरह की गलती पाए जाने के बाद आपके आवेदन को रिजेक्ट भी किया जा सकता है। इसलिए आवेदन फार्म भरते समय एक बार उसे अच्छी तरह से चेक करें।

शैक्षणिक योग्यता

इस वैकेंसी के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग / जीएनएम कोर्स किसी भी नर्सिंग स्कूल से पास या इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का असम मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना भी आवश्यक है।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाकर 10 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pcEAAZ

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...