27 मई 2021

MP Board 12th Exam 2021: 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियों को लेकर बड़ा फैसला

MP Board 12th Exam: देश में तेजी से फैल रही कोरोना महामारी को देखते हुए म. प्र. सरकार नें 12वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया था अब 12 वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 12वीं के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी ये है कि अब वे लोग परीक्षा की तैयारी पूरी कर लें। 12वीं की परीक्षा को जून के पहले सप्ताह में लिए जाने का फैसला हो सकता है। परीक्षा की घोषणा शुरू होने से 20 दिन पहले कर दी जाएगी। और यह परीक्षा 15 दिनों के भीतर ली जाएगी। जिसका रिजल्ट करीब 80 दिन के पहले तक घोषित किया जा सकता है।

Read More:- Haryana School Reopening 2021: इस राज्य में 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोलने का लिया फैसला

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि कोरोना के हालात सामान्य होने पर ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फिलहाल मध्य प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू है। इसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर परीक्षा पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। स्थिति सामान्य होने पर ही परीक्षा कराने का कोई विकल्प लिया जा सकता है। एमपी बोर्ड और शिक्षा विभाग इस बारें में जून के पहले सप्ताह में समीक्षा करेगा और स्थिति के सामान्य होने पर ही परीक्षा लेने के आदेश जारी करेगा।

Read More:- Maharashtra SSC Exam 2021: 10वीं की परीक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने सरकार पर लगाया क्वेश्चन मार्क, जानें डिटेल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yHHcLz

Jaipur Recruitment 2021: हेल्थ विभाग में बिना परीक्षा के 2205 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

Jaipur Recruitment 2021: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओँ के लिए Jaipur Health Department में 2205 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किए है। जो उम्मीदवार इस पद को पाने के इच्छुक हैं वे Jaipur Health Department की आधिकारिक वेबसाइट jaipur.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 28 मई 2021 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नही किया है वे लोग जल्द से जल्द इन पदों के लिएआवेदन करें।

यह भर्ती कोविड स्वास्थ्य सहायकों के लिए और 95 कोविड स्वास्थ्य सलाहकार के पदों को भरने के लिए निकाली गई है जिसमें 2205 पदों पर भर्ती होनी हैं।

Click Here For Official Notification

Jaipur Recruitment 2021 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि – 28 मई 2021

Jaipur Recruitment 2021 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पद – 2205

कोविड स्वास्थ्य सलाहकार – 95

कोविड स्वास्थ्य सहायक – 2110

Jaipur Recruitment 2021 के लिए योग्यता मानदंड

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होने के साथ बी.एससी नर्सिंग / GNM और RMC से पंजीकृत होना चाहिए।

Jaipur Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 45 साल होनी चाहिए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34pNOjE

District and Sessions Judge Moga Recruitment 2021: मोगा जिला अदालत में क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

District and Sessions Judge Moga Recruitment 2021: जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ने अस्थायी यानि तदर्थ आधार पर क्लर्क के 28 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ( District and Sessions Judge Moga ) की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2TgSo1j पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय 10 जून 2021 सायं 05 बजे है।

योग्य अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सभी स्वयं सत्यापित दस्तावेजों के लिए जमा करें। आवेदन पत्र के साथ स्वयं का दो पीपी साइज फोटो जरूर लगाएं। इनमें एक फोटो आवेदन पत्र पर चिपकाया जाना चाहिए। एक अवधि के लिए तदर्थ आधार पर क्लर्क के निम्नलिखित रिक्त पदों को भरने के लिए आमंत्रित किया जाता है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यकला छह महीने या नियमित नियुक्ति होने तक या पद के अस्तित्व तक जो भी पहले हो तभी तक के लिए मान्य होगा।

Read More: UPSSSC PET 2021: ग्रुप सी पदों पर पीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, upsssc.gov.in पर करें आवेदन

शैक्षिक योग्यता

District and Sessions Judge Moga Recruitment 2021: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला स्नातक या विज्ञान स्नातक या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ने पंजाबी विषय के साथ मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो और कंप्यूटर के संचालन में दक्ष हो। सामान्य वर्ग के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा ( District and Sessions Judge Moga ) की ओर से जारी भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोगा की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2TgSo1j पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2021 है। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन करें। अपूर्ण और गलत आवेदन पत्रों को खारिज कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र डाक द्वारा या अन्य माध्यमों से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

District and Sessions Judge, Moga Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 25 मई 2021

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून 2021 शाम 05 बजे

पदों की संख्या - 28

पद का नाम - क्लर्क

Read More: NFL Recruitment 2021: वरिष्ठ प्रबंधक और लेखा अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्ला

Web Title: District and Sessions Judge Moga Recruitment 2021 for 28 Clerk Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wHJpoB

26 मई 2021

UPSSSC PET 2021: ग्रुप सी पदों पर पीईटी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, upsssc.gov.in पर करें आवेदन

UPSSSC PET 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ) ने अपनी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यूपीएसएसएससी ने 25 मई 2021 को एक अधिसूचना जारी की थी। बता दें कि ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानि पीईटी 2021 आयोजित की जाती है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून जून 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Read More: AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

आवश्यक योग्यता

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission ) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्नातक और स्नातकोत्तर उम्मीदवार भी ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ताजा अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in नियमित रूप से चेक करते रहें ।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर ही उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए गए डायेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जाएं। अप्लीकेशन पेज पर उम्मीदवारों को मांगे गए विवरणों को भरकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आवंटित रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके यूपी पीईटी 2021 ( PET 2021 ) ऑनलाइन अप्लीकेशन सबमिट करें।

Read More: Indian Army SSC Recruitment 2021: तकनीकी कोर में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

UPSSSC PET 2021:

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 25 मई 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021

Read More: NFL Recruitment 2021: वरिष्ठ प्रबंधक और लेखा अधिकारी अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Web Title: Upsssc PET 2021 Application Process Begins Apply Online For Preliminary Eligibility Test



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vpc9SL

NFL Recruitment 2021: ​वरिष्ठ प्रबंधक और लेखा अधिकारी अधिकारी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

NFL Recruitment 2021: नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ( National Fertilizers Limited ) ने वरिष्ठ प्रबंधक, लेखा अधिकारी, सहायक प्रबंधक और सामग्री अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 जून 2021 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें और तय प्रारूप में ही आवेदन करें। नियमानुसार आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार इन पदों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारी के लिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2ZDKSft पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

Read More: GPSC Prelims 2021 Final Answer key released: प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, यहां से करें चेक

एनएफएल भर्ती 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ( National Fertilizers Limited ) भर्ती 2021 के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 जून 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले एनएफएल की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2ZDKSft पर जाना होगा। होम पेज पर संबंधित लिंक को क्लि करें। क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। इस पेज पर जरूरी क्रेडेंशियल भरें और सबमिट कर दें। इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रख लें। बता दें कि नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ( NFL ) में इससे पहले जनवरी 2021 में भी मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए वैकेंसी निकली थी।

Read More: Indian Army SSC Recruitment 2021: तकनीकी कोर में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

NFL Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2021

पदों का विवरण:

सीनियर मैनेजर - 2 पद

एकाउंट्स ऑफिसर - 7 पद

असिस्टेंट मैनेजर - 4 पद

सामग्री अधिकारी - 10 पद

वेतनमान :

सीनियर मैनेजर- 80,000 से 2,20,000 रुपए प्रति माह

एकाउंट्स ऑफिसर- 40,000 से 1,40,000 रुपए प्रति माह

असिस्टेंट मैनेजर – 50,000 - से 11,60,000 रुपए प्रति माह

सामग्री अधिकारी - 40,000 से 140000 रुपए प्रति माह

Read More: AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Web Title: NFL Recruitment 2021 for the post of Senior Manager, Accounts Officer, Assistant Manager & Materials Officer Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fKUQ7X

Indian Army SSC Recruitment 2021: तकनीकी कोर में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

Indian Army SSC Recruitment 2021: भारतीय सेना की तकनीकी कोर से जुड़कर काम करने के लिए सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ( Indian Army ) ने ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी ( ओटीए ), चेन्नई में अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाले 57वें शॉर्ट सर्विस कमीशन ( टेक्निकल ) मेन कोर्स और 28वें शॉर्ट सर्विस कमीशन ( टेक्निकल ) वूमेन कोर्स की कुल 189 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार आर्मी एसएससी ( टेक्निकल ) अक्टूबर 2021 भर्ती के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक हैं, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2021 है।

Read More: Indian army asc group c recruitment 2021: 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता

भारतीय सेना ( Indian Army ) में एसएससी ( टेक्निकल ) में इंट्री पाने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इन्हें 1 अक्टूबर 2021 तक उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2021 को 20 वर्ष से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी ना की आधिकारिक वेबसाइट पर joinindianarmy.nic.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

तकनीकी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर दिए गए ऑफिसर्स इंट्री अप्लाई/लॉगिन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें। इसके बाद आवंटित यूजरनेम और पासवर्ड की माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं।

Indian Army SSC Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि 25 मई 2021

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2021

पदों का विवरण

एसएससी ( टेक ) 57 पुरुष - 175 पद

एसएससी ( टेक ) -28 महिला - 14 पद

रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए अरक्षित - 2 पद

Read More: KSP Constable Recruitment 2021: सीपीसी के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, @recruitment.ksp.gov.in पर करें अप्लाई ने

Web Title: Indian Army SSC Recruitment 2021 For Technical Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fiBS9Q

25 मई 2021

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021: हेल्थ सेक्टर में काम करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) जोधपुर ने 2021 की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। एम्स जोधपुर की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 106 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन किए गए हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर अधिसूचना उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार एम्स जोधपुर की वेबसाइट पर जाकर डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Read More: KSP Constable Recruitment 2021: सीपीसी के 4000 पदों पर निकली भर्तियां, @recruitment.ksp.gov.in पर करें अप्लाई ने

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर ( AIIMS Jodhpur ) में सीनियर रेजिडेंट डॉकटर्स के पदों पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 है। उम्मीदवार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अनिवार्य योग्यता

मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी धारण करने वाले उम्मीदवार सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिएं। इस भर्ती अभियानके तहत एम्स जोधपुर में कुल 106 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एक आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 1000 और एससी और एसटी श्रेणियों के लिए 800 रुपए बतौर आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

पदों की संख्या के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन 1 बटा 6 के अनुपात में किया जाएगा। एक पद के लिए 6 उम्मीदवारों का साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन साक्षात्कार के आधार पर ही किया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को सातवें वेतन आयोग के मुताबिक संशोधित वेतनमान दिया जाएगा। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने की सूचना समय से पहले एसएमएस और ईमेल पते पर दी जाएंगी। उम्मीदवार को इंटरव्यू के दिन जरूरी मूल दस्तावेज और फोटो कॉपी स्वयं सत्यापित दस्तावेज लाने का कहा गया है। इसके अलावा पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पीपी साइज फोटो भी लाना होगा।

AIIMS Jodhpur Recruitment 2021

महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की प्रारंभिक तिथि 22 मई 2021

आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2021

पदों की कुल संख्या - 106

पद का नाम - सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर

चयन - डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा।

वेतनमान - सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक दिया जाएगा।

Read More: GPSC Prelims 2021 Final Answer key released: प्रीलिम्स परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

Web Title: AIIMS Jodhpur Recruitment 2021 For 106 Senior Resident Posts



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fITP09

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...