27 फ़रवरी 2021

Lenovo लॉन्च करेगा गेमिंग फोन Legion Pro 2, मिलेंगे पॉवरफुल फीचर्स

भारत में गेमिंग मोबाइल्स की डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में Lenovo, Asus, Nubia जैसी कई स्मार्टफोन कंपनियां मोबाइल गेमर्स के लिए खास स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी हैं। अब स्मार्टफोन कंपनी Lenovo भी जल्द ही एक गेमिंग फोन लॉन्च करने जा रही है। इस गेमिंग स्मार्टफोन का नाम Lenovo Legion Pro 2 होगा। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर भी इस डिवाइस का जिक्र छेड़ा है।

फीचर-पैक होगा यह फोन
एक की रिपोर्ट के मुताबिक, लेनोवो के महाप्रबंधक चेन जिन ने कहा कि फोन फीचर-पैक होगा और बेहतर गेमिंग अनुभव प्राप्त करने के लिए किसी भी चीज से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने हैंडसेट के लिए स्प्रिंग रिलीज का भी वादा किया। नया हैंडसेट लेनोवो लीजन प्रो 2 मॉनीकर ले जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कुछ खास किस्म की एक्टिव कूलिंग की भी सुविधा होगी जो इन-बिल्ट होगी। इसमें अमोलेड स्क्रीन भी लगी होगी और 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी।

lenovo.png

संभावित फीचर्स
बात करें Lenovo Legion Pro 2 के संभावित फीचर्स की तो इसमें बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। वहीं इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसे पावरफुल Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस गेमिंग फोन में 16GB RAM के साथ ही 512 जीबी स्टोरेज भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप
Lenovo Legion Pro 2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 48 या 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं लेनोवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी। आने वाले समय में लेनोवो के इस धांसू फोन की और भी खूबियों के बारे मे पता चल जाएगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37TZbm9

DDA Patwari Stage II Admit Card 2021: पटवारी भर्ती फेज-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

DDA Patwari Stage II Admit Card 2021: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दूसरे चरण की पटवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो उम्मीदवार DDA फेज 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेज- 2 परीक्षा 28 फरवरी, 2021 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।

Click Here For Download Admit Card

बता दें कि उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से आधा घंटें पहले जाएं। उम्मीदवार अपने साथ में हॉल टिकट और एक वैद्य आईडी कार्ड ले जाना न भूलें, क्योंकि बिना इनके एग्जाम सेंटर में अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर मास्क जरूर पहनकर जाएं। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना जरुरी है। एग्जाम सेंटर पर स्वयं के लिए सैनेटाइजर भी ले जाना होगा। जरुरी इंस्ट्रक्शन एडमिट कार्ड के पीछे अंकित होंगे। अतः परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरुरी गाइडलाइन को फॉलो करें।

Read More: दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

Read More: मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

How To Download DDA Patwari Admit Card 2021 Stage II Exam
दूसरे चरण की पटरवारी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर नोटिफिकेशन के स्थान पर जाएं। इसके साथ ही सूची पर क्लिक करें, डीए डीडीए पटवारी चरण 2 एडमिट कार्ड 2021 पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। इसके बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। लॉगिन करें और चरण 2 के लिए डीडीए पटवारी एडमिट कार्ड 2021 देखें। इसके बाद कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डीडीए पटवारी एडमिट कार्ड 2021 का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Read More: कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: HAL सहित इन विभागों में निकली बंपर भर्तियां, आज ही करें अप्लाई

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dUgUO6

Jio का धमाका: 1999 रुपए में Jio Phone, 2 साल तक सबकुछ फ्री

Reliance Jio अपना नया Jio Phone 2021 लाया है। इसमें जियो ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आया है। यह एक बंडल प्लान है, जिसमें Jio Phone खरीदने पर ग्राहक को 1999 रुपए चुकाने होंगे, साथ ही उसे 2 वर्ष तक की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। दूसरा प्लान 1499 रुपए का है, जिसमें ग्राहक को जियोफोन के साथ 1 वर्ष तक की अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। ऑफर में मौजूदा जियो फोन ग्राहकों का भी ख्याल रखा गया है। एकमुश्त 750 रुपए चुकाने पर उन्हें एक वर्ष तक रिचार्ज के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

अनमिलिटेड कॉलिंग और 2जीबी डेटा
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी प्रतिमाह का डेटा भी मिलेगा। ऑफर 1 मार्च से पूरे भारत भर में लागू हो जाएगा। सभी रिलायंस रिटेल और जियो रिटेलर्स पर ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। 30 करोड़ 2जी उपभोक्ताओं की हालात दयनीय बनी हुई है। जहां स्मार्टफोन उपभोक्ताओं को अक्सर कॉलिंग के लिए कोई पैसा नहीं देना होता, वहीं वॉयस कॉलिंग के लिए फीचर फोन उपभोक्ता जो 2जी इस्तेमाल करते हैं उन्हें 1.2 रुपए से 1.5 प्रति मिनट तक चुकाना पड़ता है। वहीं कनेक्शन चालू रखने के लिए भी 50 रुपए प्रतिमाह तक चुकाने पड़ते हैं।

2जी मुक्त भारत
जियो ने इस ऑफर को 2जी मुक्त भारत के लिए बड़ा कदम बताया है। पिछले कुछ सालों में जियोफोन रखने वालों की संख्या 10 करोड़ पहुंच चुकी है। जियो की नजर उन 30 करोड़ 2जी उपभोक्ताओं पर है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं। रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि जब दुनिया 5G क्रांति की कगार पर खड़ी है, तब भारत में 30 करोड़ लोग 2जी में फंसे हुए हैं। वे इंटरनेट की बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पिछले 4 वर्षों से जियो ने इंटरनेट को सभी तक पहुंचाया है और हर भारतीय को प्रौद्योगिकी का लाभ मिला है।

jio_2.png

'इंडिया का स्मार्टफोन'
प्रौद्योगिकी अब कुछ चुनिंदा लोगों का विशेषाधिकार नहीं रह गई है। न्यू जियोफोन 2021 ऑफर उस दिशा में उठाया गया एक और कदम है। जियो में हम इस डिजिटल डिवाइड को मिटाने का काम जारी रखेंगे। जियोफोन को उनके सस्ते दाम और अच्छी बैटरी की वजह से ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फीचर फोन का इस्तेमाल इस वक्त भारत की एक बड़ी आबादी कर रही है।

इस सीरीज में अभी तक कंपनी ने दो फोन लांच किए हैं। इस सीरीज का पहला फोन जियोफोन था। उसके बाद कंपनी ने जियोफोन 2 लॉन्च किया। यह फीचर फोन बिक्री चार्ट में सबसे ऊपर है और वर्तमान में फीचर फोन बाजार में अग्रणी है। रिलायंस जियो ने जियोफोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' के नाम से ब्रांड किया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q0tIoH

26 फ़रवरी 2021

10,000 रुपए सस्ता हो गया 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत व फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपने 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन के दामों में कटौती कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, Moto Edge+ के दाम 10,000 रुपए घट गए हैं। बता दें कि मोटोरोला ने Moto Edge+ स्मार्टफोन को पिछले साल मई में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अपने 108 मेगापिक्सल कैमरा के कारण सुर्खियों में रहा था। Moto Edge+ को भारत में 74,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब कटौती के बाद इस स्मार्टफोन को 64,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

Moto Edge+ के फीचर्स
बता दें कि Moto Edge+ कंपनी का 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। वहीं बात करें इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की तो इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 12GB रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसकी डिस्प्ले 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 10 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन को Android 11 और Android 12 अपडेट्स भी मिलेगा।

moto_2.png

कैमरा सेटअप
बात करें मोटोरोल के इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की तो इसके रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स
Moto Edge+ में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी गई है, जो कि टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटो एज प्लस स्मार्टफोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। मोटोरोला का फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pWfRQ7

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...