03 फ़रवरी 2021

CGPSC: छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एक ही क्लिक में यहां से करें डाउनलोड

CGPSC State Service Prelims 2020 Admit Card: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 14 फरवरी को आयोजित होनी वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in परजाकर डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने यूजर नेम और पासवर्ड की दर्ज करने होंगे। उम्मीदवार, निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड के पेज पर जा सकते हैं।

Click Here For Download Admit Card

एग्जाम पैटर्न
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में कुल दो पेपर होंगें, जो दोनों शिफ्टों में आयोजित किए जाएंगे। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे पेपर में एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल होगा।

Read More: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

Read More: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। दोनों ही पेपर के लिए कैंडिडेट्स को दो-दो घंटे का समय दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल किया जायेगा। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19, 20 व 21 जून 2021 को किया जाना प्रस्तावित है। इस भर्ती के जरिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 143 रक्त पदों को भरा जाना है।

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

How To Download CGPSC State Service Prelims 2020 Admit Card
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर लॉग इन करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा , यहां कैंडिडेट्स अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। लॉग इन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YBM1Fv

Latest Jobs 2021: प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी, ऐसे करें अप्लाई

CDAC Recruitment 2021: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, मुंबई ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार प्रोजेक्ट टेक्नीशियनऔर प्रोजेक्ट इंजीनियर के कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग की आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/2YBjyzs पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 15 फरवरी 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 100 पद
प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग - 80 पद
प्रोजेक्ट टेक्निशियन - 20 पद

Read More: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

शैक्षणिक योग्यता:
उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर साइंस/आईटी/कम्प्यूटर एप्लीकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में बीई/बीटेक/एमसीए या संबंधित में मास्टर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित कार्यक्षेत्र में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

प्रजोक्ट टेक्नीशियन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस या आईटी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

Read More: ड्राइवर और चपरासी सहित विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Read More: एनएचएम सीएचओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानिए पूरी डिटेल्स

ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले वेबसाइट (https://cdac.in) लॉगइन करें।
-होमपेज पर ऊपर की ओर मौजूद 'करियर्स 'ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगले वेबपेज पर ‘करंट जॉब ऑप्च्युर्निटीज’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। फिर भरे हुए फॉर्म को अच्छे से जांच लें। फिर इसे सब्मिट कर दें। अंत में पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YEAiG1

Latest Jobs: मौसम विभाग में साइंटिस्ट के पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

IMD Recruitment 2021: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस वैकेंसी के जरिए साइंटिस्ट C, D और E पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च 2021 को समाप्त हो जाएगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मार्च 2021 है।

Click Here For Official Notification

पदों का विवरण
कुल पद - 54
साइंटिस्ट (ई लेवल): 08 पद
साइंटिस्ट (डी लेवल): 29 पद
साइंटिस्ट (सी लेवल): 17 पद

Read More: जूनियर इंजीयर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

आयु सीमा
IMD Recruitment 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 22 फरवरी 2021 को 50 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के आधार पर छूट प्रदान की जाएगी ।

Read More: अकाउंटेंट और मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

पात्रता
आईएमडी भर्ती 2021 अधिसूचना के अनुसार विज्ञापित पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने विभाग से सम्बन्धित या सह विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण की है। साथ ही, उम्मीदवारों को सम्बन्धित कार्य का अनुभव होना चाहिए, जो कि पदों के अनुसार अलग-अलग है। वहीं, विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि को 40 वर्ष से 50 वर्ष तक निर्धारित की गयी है। अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना देखें।

Read More: टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के रिक्त पदों पर निकली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के भर्ती पोर्टल पर दिये गये ऑनलाइन फॉर्म के लिंक से या उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। इस पेज पर उम्मीदवारों को पहले न्यू यूजर के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पेज पर जाना होगा, जहां नाम, जन्म-तिथि, ईमेल जैसे मूलभूत विवरणों को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को अपने ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके सम्बन्धित पद के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे।

Read More : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली बंपर भर्तियां, फटाफट करें अप्लाई

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rhR3mE

02 फ़रवरी 2021

NTA सहित विभिन्न सरकारी विभागों में निकली बंपर Govt Jobs, ऐसे करें अप्लाई

Govt Jobs नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने विभिन्न पदों पर 58 रिक्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदकों का चयन क्वालिफिकेशन, कार्य अनुभव और टेस्ट-कम-पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

क्या है योग्यता
एनटीए के विभिन्न पदों पर चयन के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यताओं और कार्य अनुभव से संबंधित जानकारी लेने के लिए इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://jobs.nta.ac.in/ पर जा सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा की गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि यानी 18 फरवरी, 2021 होगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय की गई हैं जिसकी जानकारी ऊपर दी गई वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकतम उम्र केवल अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए होगी। एससी/ एसटी/ ओबीसी/ इडब्ल्यूएस आदि वर्गों के आवेदकों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कहां कितनी वैकेंसी
इन भर्तियों के तहत जॉइंट डायरेक्टर के 4 पदों, डिप्टी डायरेक्टर के 4 पदों, असिस्टेंट डायरेक्टर के 3 पदों, सीनियर प्रोग्रामर के 2 पदों, प्रोग्रामर के 3 पदों, सीनियर सुप्रीटेंडेंट के 6 पदों, स्टेनोग्राफर के 9 पदों, सीनियर असिस्टेंट के 6 पदों, असिस्टेंट के 8 पदों, जूनियर असिस्टेंट के 3 पदों, सीनियर टेक्नीशियन के 3 पदों, जूनियर टेक्नीशियन के 5 पदों, रिसर्च साइंटिस्ट ए के एक पद और रिसर्च साइंटिस्ट सी के एक पद पर वैकेंसी निकाली गई हैं।

कैसे करें आवेदन
इच्छुक आवेदक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर अपॉइंटमेंट के लिए आवेदकों को 1600 रुपए और एससी/एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 800 रुपए की आवेदन फीस भरनी होगी। वहीं, डेप्यूटेशन या शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर अपॉइंटमेंट के लिए सभी आवेदकों को 100 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अलावा भी कई अन्य विभागों में सैंकड़ों सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आप भी इनके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आइएचबीटी
पद- प्रोजेक्ट असिस्टेंट आदि
पद संख्या- कुल 07 पद
अंतिम तिथि- 04 फरवरी, 2021
https://www.ihbt.res.in/

एसबीआइ
पद- स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर
पद संख्या- कुल 05 पद
अंतिम तिथि- 12 फरवरी, 2021
https://www.sbi.co.in/

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस
पद- असिस्टेंट डायरेक्टर (मेडिकल)
पद संख्या- कुल 07 पद
अंतिम तिथि- 20 फरवरी, 2021
https://natboard.edu.in/

ईसीआइएल
पद- टेक्नीकल ऑफिसर आदि
पद संख्या- कुल 11 पद
अंतिम तिथि- 03 फरवरी, 2021
https://careers.ecil.co.in/

केआइओसीएल
पद- मैकेनिकल इंजीनियर आदि
पद संख्या- कुल 11 पद
अंतिम तिथि- 24 फरवरी, 2021
https://kioclltd.in/

बीएआरसी
पद- मेडिकल व साइंटिफिक ऑफिसर
पद संख्या- कुल 63 पद
अंतिम तिथि- 15 फरवरी, 2021
http://www.barc.gov.in/

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
पद- इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी
पद संख्या- कुल 52 पद
अंतिम तिथि- 03 फरवरी, 2021
https://www.bel-india.in/

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक
पद- मैनेजर आदि
पद संख्या- कुल 75 पद
अंतिम तिथि- 07 फरवरी, 2021
https://www.apexbank.in/

डीआरडीओ-पीएक्सई, चांदीपुर
पद- टेक्नीशियन आदि
पद संख्या- कुल 62 पद
अंतिम तिथि- 27 फरवरी, 2021
https://www.drdo.gov.in/

एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर
पद- सीनियर रेजिडेंट आदि
पद संख्या- कुल 06 पद
साक्षात्कार की तिथि- 04 फरवरी, 2021
https://education.rajasthan.gov.in/

यूपीपीसीएल
पद- जूनियर इंजीनियर
पद संख्या- कुल 21 पद
अंतिम तिथि- 23 फरवरी, 2021
https://www.upenergy.in/

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j97OxA

Latest Jobs 2021: दसवीं पास के लिए 377 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

PNRD Assam Recruitment 2021 Notification: असम के पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों चतुर्थ श्रेणी के कुल 377 पदों को भरा जाएगा। उक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnrd.assam.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2021 निर्धारित की गई है।

रिक्तियों का विवरण
चपरासी (PNRD head office ) -27 पद
ग्रेड 4 पीआरआई स्तर - 350 पद

उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम HSLC या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए, जो सामान्यतया असम का निवासी हो। उम्मीदवार को रोजगार पंजीयन कार्यालय में पंजीकृत होना भी जरुरी है। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39L5fyV

Itel ने 5,499 रुपए में लॉन्च किया शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन A47

भारत में उपभोक्ताओं को किफायती कीमतों में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने वाले ब्रांड आईटेल (Itel) ने सोमवार को अपने ए-सीरीज प्रोफाइल में एक नई पेशकश की है, जिसे आईटेल ए47 (Itel A47) का नाम दिया गया है। इसे 5,499 रुपए में अमेजन (Amazon) पर लॉन्च किया गया है। Itel A47 स्मार्टफोन बड़े एचडी प्लस फुल स्क्रीन डिस्प्ले और कर्व्ड किनारों से लैस है। इसमें डुअल सिक्योरिटी, बड़ी बैटरी और बेहतर कनेक्टिविटी जैसे कई आकर्षक फीचर्स हैं। कंपनी ने बताया कि भारत में आईटेल ए47 की बिक्री 5 फरवरी को दोपहर के बाहर बजे से शुरू होगी।

6 हजार रुपए की कैटेगरी में बेहतरीन फोन
ट्रांसन इंडिया के सीईओ अरिजीत तलपत्रा ने इसके लॉन्च पर कहा कि आईटेल ए47 शानदार डिजाइन और तकनीकि का एक परफेक्ट मेल है। साथ ही 6,000 रुपये के सेगमेंट में इसका निर्माण युवाओं के लिए बड़ी ही बारीकि के साथ किया गया है। 6 हजार रुपये की कैटेगरी में यह उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन फोन साबित होगा।

फीचर्स
आईटेल ए47 में 5.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। ईमेज कलर की बेहतरीन क्वॉलिटी और बेहतर स्क्रीन डिजाइन के लिए इसमें 2.5 डी ग्लास दिया गया है। फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 1.4गीगाहर्ट्ज क्वॉड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे मल्टीटास्किंग फंक्शन के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी की अगर बात करें, तो फोन में 3020 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें—जल्द लॉन्च होगा 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन, अंधेरे में भी खींच सकेंगे शानदार फोटो

itel_2.png

कैमरा
इस स्मार्टफोन फोन को फ्लैश के साथ डुअल 5एमपी एआई डुअल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें बेहतर क्वॉलिटी की तस्वीरें खींचने के लिए डिजाइन किए गए सॉफ्ट फ्लैश के साथ एक 5एमपी का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में शामिल रियर और सेल्फी कैमरा से कम रोशनी में भी अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। इसमें स्मार्ट रिकॉग्निशन, पोट्रेट मोड, ब्यूटी मोड सहित कई और कैमरा इफेक्ट्स हैं।

यह भी पढ़ें—Motorola ने लॉन्च किया 6 कैमरे वाला स्मार्टफोन Edge S, जानिए इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

सिक्योरिटी फीचर्स
सिक्योरिटी के लिए भी इसमें दो तरह के फीचर्स हैं, जिनमें से एक है मल्टी-फंक्शनल फिंगरप्रिंट सेंसर और दूसरा है फेस अनलॉक, जिसकी मदद से ग्राहक 0.2 सेकेंड के अंदर अपने फोन को अनलॉक कर पाएंगे। फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है – कॉस्मिक पर्पल और आईसलेक ब्लू। फोन के साथ एक एडैप्टर, एक यूएसबी केबल, एक स्क्रीन फिल्म, एक यूजर मैनुअल, एक प्रोटेक्टिव केस और एक वॉरंटी कार्ड भी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pLtkuI

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...