29 जनवरी 2021

WBHRB Recruitment 2021: हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 1647 पदों पर निकाली भर्तियां, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

WBHRB Recruitment 2021: पश्चिम बंगाल हेल्थ रिक्रूटमेंट बोर्ड ने हेल्थ और फेमिली वेलफेयर विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड- Gr-III, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट पी एंड ओ Gr-III, मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ईईजी, ईएमजी ग्रेड ।।। के पदों पर की जानी हैं। उक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2021 है। उम्मीदवार, आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

Click Here For Check Official Notification

महत्वपूर्ण तारीखें:
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 28 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 फरवरी 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 1647 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {लैब}- 663 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {ओटी} – 566 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {ईसीजी} – 281 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {क्रिटिकल केयर} – 164 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {पी & ओ} – 02 पद
मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट ग्रेड ।।। {ईसीजी/ईएमजी} – 01 पद

शैक्षणिक योग्यताएं:
कैंडिडेट्स को पश्चिम बंगाल बोर्ड {WBCHSE} से फिजिक्स केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ 12 वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके बाद कैंडिडेट्स ने संबंधित ब्रांच में 2 वर्षीय मेडिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा भी किया हो।


आयु सीमा:
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 1 जनवरी 2021 को 21 साल से कम और 39 साल से अधिक नहीं होना चाहिए. पश्चिम बंगाल के आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकार के नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी.

आवेदन शुल्क:
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 160 रूपये का भुगतान करना होगा। जबकि पश्चिम बंगाल के एससी & एसटी एवं विकलांग वर्ग के कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना है। शुल्क का भुगतान GRPS के माध्यम से करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NNY1S4

Govt Jobs 2021: राजस्थान में 8वीं पास से पीजी डिग्रीधारी युवाओं के लिए निकली बंपर जॉब्स, यहां से करें अप्लाई

RCDF Recruitment 2021: राजस्थान को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड, जयपुर ने टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ के पदों पर रिक्तियां निकाली है। यह भर्ती जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के लिए विभिन्न श्रेणी के कुल 503 पदों पर अधिसूचित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, नियत तिथि तक राजस्थान सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं। राजस्थान को-ऑपरेटिव रिक्रूटमेंट 2021 के तहत आवेदन केवल ऑनलाइन से ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर rajcrb.rajasthan.gov.in पर शुरू हो चुकी है।

Click Here For Download RCDF Recruitment 2021 Notification

Click Here For More Govt Jobs

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 29 जनवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 26 फरवरी 2021.

रिक्तियों का विवरण –
महाप्रबंधक: 04 पद
उप प्रबंधक: 27 पद
सहायक प्रबंधक: 96 पद
सहायक खाता अधिकारी- II: 01 पद
सहायक डेयरी केमिस्ट: 10 पद
बॉयलर ऑपरेटर: 31 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 01 पद
लैब असिस्टेंट: 46 पद
डेयरी तकनीशियन: 31 पद
इलेक्ट्रीशियन: 23 पद
जूनियर एकाउंटेंट / पर्चेज / स्टोर सुपरवाइजर: 48 पद
प्लांट संचालक - II: 77 पद
लाइवस्टॉक सुपरवाइजर - II: 07 पद
रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर: 20 पद
फिटर: 15 पद
वेल्डर: 06 पद
हेल्पर / डेयरी वर्कर: 27 पद
डेयरी सुपरवाइजर III: 13 पद
विलेज एक्सटेंशन वर्कर / डेयरी सुपरवाइजर: 20 पद

Read More: दसवीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता –
भर्ती में विज्ञापित सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इसलिए संबंधित पद के लिए विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें। आठवीं पास से लेकर पीजी या डिप्लोमा, डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ में अगर कैंडिडेट के पास अपने विशेषज्ञ क्षेत्र में कुछ साल काम करने का अनुभव भी हो तो उसे ऐडेड एडवांटेज के तौर पर गिना जाएगा।

Read More: आईओसीएल में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

चयन प्रक्रिया –
उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से होगा।

ऐसे करें अप्लाई
कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होम पेज पर न्यू अपडेट सेक्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में नोटिफिकेशन और ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक मिलेगा, जहां से ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपए जबकि आरक्षित श्रेणी के लिए 600 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pIc4Xa

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कायम हुई इस चीनी कंपनी की बादशाहत, Samsung को छोड़ा पीछे

चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में काफी बिकते हैं। भारतीय यूजर्स को ये स्मार्टफोन काफी पसंद आते हैं। हालांकि भारत-चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद को देखते हुए चाइनीज सामानों का विरोध होता रहता है। इसके बावजूद चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन्स की भारतीय मार्केट में काफी डिमांड हैै। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन चाइनीज स्मार्टफोन्स की इंडियन मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। शाओमी (xiaomi) के स्मार्टफोन्स भी यहां काफी बिकते हैं।

शाओमी टॉप पर
भारत में चीनी सामानों के विरोध के बावजूद शाओमी स्मार्टफोन्स की जबरदस्त बिक्री हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 की आखिरी तिमाही में शाओमी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ टॉप पर पहुंच गई है। यहां तक की इस चीनी कंपनी ने दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग को भी इस मामले में पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें-मात्र 5 मिनट में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा यह स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और कीमत

redmi_2.png

सैमसंग को छोड़ा पीछे
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2020 की आखिरी तिमाही में शाओमी ने साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि साल 2020 की तीसरी तिमाही में सैमसंग टॉप पर थी। अब आखिरी तिमाही में शाओमी ने सैमसंग को पछाड़ दिया है। बता दें कि साल 2020 की तीसरी तिमाही में शाओमी ने मार्केट में तीन फीसदी की गिरावट टॉप पॉजिशन से खिसक गई थी। उस वक्त सैमसंग 24 फीसदी हिस्सेदारी के साथ टॉप पर थी। बता दें कि दो साल में पहली बार सैमसंग शाओमी से आगे निकली थी। हालांकि अब एक बार फिर से शाओमी ने टॉप पॉजिषन पर फिर से कब्जा कर लियाहै।

यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy M62 में होगी 6 जीबी रैम और 7000 MAH की दमदार बैटरी, जानिए बाकी फीचर्स

रेडमी 9 सीरीज की वजह से पहुंची टॉप पर
शाओमी को भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में टॉप पॉजिषन अपनी रेडमी 9 सीरीज की वजह से मिली है। इस सीरीज की जबरदस्त डिमांड के चलते शाओमी ने साल 2020 की आखिरी तिमाही के दौरान साल में 13 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। वहीं सैमसंग भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी हिस्सेदारी को सिर्फ एक प्रतिशत बढ़ाने में कामयाब रही। बता दें कि भारत में सैमसंग के स्मार्टफोन्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। शाओमी के बाद दूसरे नंबर पर सैमसंग ही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cqfpXc

Latest Jobs 2021: आरबीआई में ऑफिसर ग्रेड-बी के पदों पर निकली जॉब्स, जानिये पूरी डिटेल्स

RBI Officer Grade-B Recruitment 2021: आरबीआई ने ऑफिसर्स ग्रेड बी के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफिसर के कुल 322 ऑफ पदों भर्तियां की जाएंगी। इन रिक्तियों में ऑफिसर ग्रेड-बी जनरल, डीईपीआर और डीएसआईएम के पद शामिल है। उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जाम और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, 28 जनवरी से 15 फरवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ift.tt/1K0AvFX पर जाना होगा। उक्त पदों पर आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी को अच्छे से पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 28 जनवरी 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 15 फरवरी 2021
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल चरण 1 और डीईपीआर और डीएसआईएम का पहला पेपर- 6 मार्च 2021
अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)-जनरल का दूसरा एग्जाम - 1 अप्रैल 2021
अधिकारी ग्रेड बी डीईपीआर और डीएसआईएम का दूसरा पेपर -31 मार्च 2021

रिक्तियों का विवरण
- ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल - कुल 270 पद
- ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- कुल 29 पद
- ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) (डीएसआईएम)- कुल 23 पद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vtpgx

WhatsApp के वेब वर्जन में आया कमाल का सिक्योरिटी फीचर, अब सिर्फ क्यूआर कोड से नहीं चलेगा काम

पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में विरोध का सामना कर रही है। इसकी डाउनलोडिंग में भी कमी आई है। WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी से नाराज यूजर्स दूसरी मैसेजिंग ऐप्स डाउनलोड कर रहे हैं। हालांकि व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को 15 मई तक के लिए स्थिगित कर दिया है। इस बीच व्हाट्सएप नए-नए फीचर्स पर भी काम कर रही है। व्हाट्सएप अपने वेब वर्जन (WhatsApp web version) के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर लेकर आई है। बता दें कि व्हाट्सएप को लोग मोबाइल के अलावा अपने डेस्कटॉप या कंप्यूटर भी चलाते हैं। अब इसे नया फीचर ज्यादा सिक्योर बना देगा।

व्हाट्सएप वेब के लिए वेरिफिकेशन जरूरी
इस नए फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप वेब ओपन करने के लिए वेरिफिकेशन करना होगा। ये वेरिफिकेशन फिंगरप्रिंट स्कैनिंग या फिर फेस रिकगनिशन से की जाएगी। बताया जा रहा है कि ये फीचर इसी हफ्ते यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा। इसके बाद व्हाट्सएप का वेब वर्जन पहले से ज्यादा सिक्योर हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- करोड़ों Facebook यूजर्स का डाटा खतरे में, हैकर्स ने Telegram को बनाया हथियार, जानिए कैसे

whatsapp_2.png

अब सिर्फ क्यूआर कोड से नहीं खोल पाएंगे
पहले व्हाट्सएप का वेब वर्जन यूज करने के लिए यूजर्स को क्यूआर कोड स्कैन करना होता था और व्हाट्सएप उनके कंप्यूटर पर ओपन हो जाता था। अब इस नए फीचर के रोल आउट होने के बाद यूजर्स को अपना अकाउंट व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले फोन पर फेस या फिंगरप्रिंट अनलॉक का यूज करना होगा। अब सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करने से व्हाट्सऐप वेब यूज नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें-WhatsApp पर भारी पड़ सकते हैं Telegram के ये गजब के फीचर्स, यहां जानें पूरी डिटेल

जानिए क्या करना होगा
व्हाट्सएप वेब को डेस्कटॉप में अपना अकाउंट लिंक करने के लिए व्हाट्सएप ओपन करना होगा। इसके बाद ऊपर की तरफ राइट साइड में दिए गए तीन डॉट पर टैप कर सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आप व्हाट्सऐप वेब या डेस्कटॉप पर क्लिक करें। यहां आपको लिंक ए डिवाइस का विकल्प मिलेगा, उस पर टैप करें। इसके बाद आपको फोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को फॉलो करना होगा। इसके बाद क्यूआर कोड स्कैन कर अपना व्हाट्सएप अकाउंट डेस्कटॉप पर चला पाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aeff2n

34 फीसदी WhatsApp यूजर्स ने डाउनलोड किए दूसरे ऐप्स, 5 प्रतिशत ने डिलीट किए अकाउंट

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में विरोध हो रहा है। बहुत से यूजर्स को अब इस मैसेजिंग एप पर भरोसा नहीं रहा। भारत सरकार ने भी इस नई गोपनियता निति को लेकर WhatsApp की सीईओ को एक चिट्ठी लिखी है। इस बीच व्हाट्सएप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी (WhatsApp Privacy Policy) को 15 मई तक के लिए टाल दिया है। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को नई नीति को समझने के लिए समय मिलेगा। साथ ही व्हाट्सएप ने सफाई में कहा है कि कंपनी यूजर्स की चैट, बिजनेस अकाउंट की चैट समेत कोई जानकारी किसी के भी साथ शेयर नहीं करेगी। वहीं व्हाट्सएप के बारे में लोगों की राय जानने के लिए LocalCircle ने एक सर्वे किया।

व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर यह है लोगोें की राय
LocalCircle के सर्वे में लोगों से व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट (WhatsApp Business Account) को लेकर राय जानी गई। इस सर्वे में देषभर के 24,000 लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में शामिल लोगों में से 15 प्रतिशत यूजर्स ने संकेत दिए कि वे व्हाट्सएप का यूज करना बंद कर देंगे और दूसरे प्लेटफार्म्स पर चले जाएंगे। वहीं 67 फीसदी यूजर्स का कहना है कि अगर फेसबुक और थर्ड पार्टी के साथ व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट पर ट्रांजेक्शन की जानकारी साझा की जाएगी तो वे बिजनेस चैट को बंद कर देंगे। इसके अलावा 91 फीसदी यूजर्स ने कहा कि अगर पेमेंट और ट्रांजेक्शन की जानकारी साझा करते हैं तो वे व्हाट्सएप की पेमेंट सर्विस का यूज नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें-भारत के विरोध के बीच WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी के समर्थन में जुकरबर्ग ने दिया ऐसा बयान

whatsapp_users2.png

व्हाट्सएप डिलीट कर डाउनलोड किए दूसरे ऐप्स
बता दें कि नई प्राइवेसी पॉलिसी से नाराज कई यूजर्स ने व्हाट्सएप छोड़कर दूसरी मैसेजिंग ऐप्स को डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। ऐसे में टेलीग्राम और सिग्नल ऐप जैसी दूसरी मैसेजिंग ऐप्स के यूजर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। लोकलसर्कल के सर्वे में पांच प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप को डिलीट कर दिया है और उसकी जगह दूसरे ऐप डाउनलोड किए हैं और उन्हें एक्टिवली यूज करना शुरू कर दिया है। इस सर्वे के अनुसार 16 फीसदी लोगों ने कहा कि उन्होंने व्हाट्सएप के यूज को कम करते हुए दूसरे ऐप्स को सक्रिय रूप से यूज करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-करोड़ों Facebook यूजर्स का डाटा खतरे में, हैकर्स ने Telegram को बनाया हथियार, जानिए कैसे

कम कर दिया व्हाट्सएप का इस्तेमाल
सर्वे में शामिल 34 फीसदी यूजर्स का कहना है कि उन्होंने दूसरे मैसेजिंग ऐप्स डाउनलोड कर लिए है, लेकिन अभी उन्हें सक्रिय रूप से इस्तेमाल करना चालू नहीं किया है। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि वे अभी भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन पहले से कम। 15 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि वे अभी भी व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं और छह प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने इसका उपयोग कम कर दिया है लेकिन उन्होंने दूसरे ऐप डाउनलोड नहीं किए हैं। सर्वे में 18 फीसदी यूजर्स ने कहना है कि वे पहले की तरह ही व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते रहेेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iZgRBd

Samsung Galaxy S21 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, मिलेगा 7 हजार रुपए तक कैशबैक और...

सैमसंग (Samsung) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी के नए फ्लैगशिप Galaxy S21 सीरीज और Galaxy Buds Pro की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। गैलेक्सी एस21 सीरीज और गैलेक्सी बड्स प्रो शुक्रवार से सैमसंग डॉट कॉम, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स सहित कुछ विशेष ऑनलाइन पोर्टल्स और रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे। गैलेक्सी एस21 के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये, गैलेक्सी एस21 प्लस की कीमत 81,999 रुपये और गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा 5जी की कीमत 1,05,999 रुपये रखी गई है, जबकि गैलेक्सी बड्स प्रो की कीमत भारत में 15,990 रुपये है।

कैशबैक और अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि गैलेक्सी एस21 सीरीज की खरीददारी करने वाले ग्राहक कई बेहतरीन कैशबैक ऑफर्स, अपग्रेड बोनस सहित अन्य लाभों के हकदार होंगे। एचडीएफसी बैंक के डेबिड और क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 10,000 रुपये, गैलेक्सी एस21 प्लस पर 7,000 रुपये और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें-नए साल में Samsung ने घटाए अपने दो पॉपुलर स्मार्टफोन्स के दाम, जानें नई कीमतों और फीचर्स के बारे में

samsung2.png

गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 7,000 रुपये का तक अपग्रेड बोनस
सैमसंग के अपग्रेड प्रोग्राम के हिस्से के तौर पर अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 7,000 रुपये का तक अपग्रेड बोनस मिलेगा, गैलेक्सी एस21 प्लस पर 6,000 रुपये और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। गैलेक्सी एस20 सीरीज, गैलेक्सी नोट 20 सीरीज, गैलेक्सी एस10 सीरीज और गैलेक्सी नोट 10 सीरीज से अपग्रेड होने वाले ग्राहकों को गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा पर 7,000 रुपये, गैलेक्सी एस21 प्लस पर 7,000 रुपये और गैलेक्सी एस21 पर 5,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा।

यह भी पढ़ें-Motorola ने लॉन्च किया 6 कैमरे वाला स्मार्टफोन Edge S, जानिए इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

गैलेक्सी बड्स प्रो पर भी कैशबैक
गैलेक्सी बड्स प्रो की खरीददारी करने वाले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड और ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत का तुरंत कैशबैक मिलेगा। बता दें कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर हैं। हालांकि 2020 की अंतिम तिमाही में चीनी कंपनी शाओमी ने सैमसंग को टॉप पॉजिषन से खिसकाकर दूसरे नंबर पर कर दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cs8WLD

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...