27 नवंबर 2020

UPPSC Recruitment 2020: आयोग ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के लिए निकाली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

UPPSC Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने टीचिंग स्टाफ के 328 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरार, रिसर्च ऑफिसर, यूपी पुलिस रेडियो सर्विस में रिक्त पदों पर निकाली गई है। जिआवेदन करने के लिए यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा सकते हैं।

Click Here For download Official Notification

यूपीपीएसी के फैकल्टी रिक्रूटमेंट 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से शुरू हो चुकी है। उक्त पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2020 है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि का इन्तजार न करें, अंतिम तिथि के नजदीक सर्वर संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि– 24 नवंबर 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि– 24 दिसंबर 2020
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि– 21 दिसंबर 2020

रिक्तियों का विवरण
यूपी पुलिस रेडियो सर्विस – 2 पद
यूपी के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेजेस में असिस्टेंट प्रोफेसर – 128 पद
पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट आर्किटेक्ट – 3 पद
विभिन्न स्पेशियेलिटीज में असिस्टेंट प्रोफेसर – 61 पद
राज्य के गवर्नमेंट होम्योपेथिक मेडिकल कॉलेज में लेक्चरार –130 पद
रिसर्च ऑफिसर – 4 पद

आवेदन शुल्क
अब आते हैं आवेदन शुल्क पर. सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 105 रुपए तय किया गया है। वहीं एससी एससटी वर्ग के लिए शुल्क 25 रुपए है और पीएच श्रेणी के लिए भी शुल्क 25 रुपए ही है।


UPPSC Recruitment 2020 Application
इन पदों के लिए आयु सीमा की बात है तो आयु सीमा 26 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q5c6sT

108MP कैमरे के साथ Redmi Note 9 5G सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में

स्मार्टफोन निर्माता चाइनीज कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपनी Redmi Note 9 में 5G सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। शाओमी ने ये दोनों स्मार्टफोन अपने घरेलू मार्केट यानि चीन में लॉन्च किए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन को Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G के नाम से पेश किया गया है। ये नए 5जी स्मार्टफोन की डिजाइन Redmi Note 9 4G सीरीज से अलग है। इन 5जी स्मार्टफोन्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 'पंच-होल' डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। डिजाइन में भी ये दोनों फोन एक जैसे हैं।

Redmi Note 9 Pro 5G के फीचर्स
Redmi Note 9 Pro 5G में 6.67 इंच का डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर दिया गया है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4,820mAh की बैटरी लगी है। Redmi का यह फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।

कैमरा
Redmi Note 9 Pro 5G की सबसे खास बात है इसका कैमरा। इसके बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 108MP का है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 2MP का डेप्थ और मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा लगा है।

यह भी पढ़ें—Redmi के इस स्मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में बिके एक लाख हैंडसेट

redmi_2.png

कीमत
Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB + 256GB में में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM मॉडल की कीमत CNY 1599 (लगभग 18,000 रुपए) है। वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट को CNY 1799 (लगभग 20,000 रुपए) में लॉन्च किया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 256GB की कीमत CNY 1999 (लगभग 22,000 रुपए) है।

Redmi Note 9 5G की कीमत
शाओमी के दूसरे 5जी फोन Redmi Note 9 5G को भी तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1299 (लगभग 14,500 रुपए) है। वहीं 8GB RAM+ 128GB वेरिएंट को CNY 1499 (लगभग 16,500 रुपए) में लॉन्च किया गया है। वहीं 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1699 (लगभग 18,500 रुपए) है।

यह भी पढ़ें—OPPO लाया कमाल का फीचर, आपके शेड्यूल के हिसाब से चार्ज होगी स्मार्टफोन की बैटरी

Redmi Note 9 5G के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच की डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48MP का है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा लगा है। फोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fCApK5

Air Force Rally Bharti 2020: वायु सेना रैली भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 12वीं पास युवा फटाफट करें अप्लाई

Indian Air Force Rally Bharti 2020: भारतीय वायु सेना रैली भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। यह भर्ती नई दिल्ली, कानपुर, पटना, भोपाल और पुडुचेरी स्थित एयर फोर्स स्टेशन/बेस एयरमेन ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एयर फोर्स रिक्रूटमेंट रैली के लिए 28 नवंबर तक प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लीकेशन विंडो सीएएसबी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर 27 नवंबर को सुबह 11 बजे से ओपेन हो गई है और उम्मीदवार 28 नवंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

Click Here For More Information

Air Force Rally Recruitment 2020 Notification
भारतीय वायु सेना ने नई दिल्ली, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, तमिल नाडु, पुदुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एयरमेन ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई के पदों के लिए भर्ती रैली की अधिसूचना जारी की है। केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड (CASB) द्वारा अलग-अलग स्थानों पर 10 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच रैली भर्ती आयोजित की जाएगी। इन राज्य एवं संघ शासित क्षेत्रों के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Air Force Rally Bharti 2020 Eligibility
ग्रुप एक्स और ग्रुप वाई एयरमेन के पदों के लिए संबंधित राज्य/यूटी के स्थायी निवासी ही रजिस्ट्रेशन के पात्र हैं। नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स स्टेशन में होने वाली वायु सेना भर्ती रैली में दिल्ली और उत्तराखण्ड के सभी जिलों के उम्मीदवार शामिल होने के योग्य हैं। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के कानपुर या बिहार के पटना या मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित होने वाली रैली के लिए इन राज्यों के उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं।

अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र हैं। उम्मीदवार का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ होना चाहिए, जिसमें दोनो तिथियां भी शामिल हैं।

Education Qualification For Indian Air Force Rally Bharti 2020
एयर फोर्स रिक्रूटमेंट रैली 2020 नोटिफिकेसन के अनुसार एयरमैन (ग्रुप एक्स – टेक्निकल ट्रेड्स) पदों के लिए वे ही उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं जिन्होंने गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 अंकों सहित 12वीं उत्तीर्ण की है। साथ ही, अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। दूसरी तरफ, किसी पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट से विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेड्स में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा किये उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JcMmtI

भारत में 30 नवंबर को लॉन्च होगा Moto G 5G स्मार्टफोन, जानिए इसकी संभावित कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola जल्द ही भारत में अपना 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इसे Moto G 5G के नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन 30 नवंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा मोटरोला एक और स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार Moto G9 Power को भी कंपनी अगले महीने भारत में लॉन्च करेगी।

बताया जा रहा है Moto G9 Power को दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि मोटरोला के ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष की शुरुआत में यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं।

Moto G 5G के फीचर्स
यूरोपियन मार्केट में लॉन्च हुए Moto G 5G के आधार पर फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ LTPS डिस्प्ले पैनल मिलेगा। यह स्मार्टफोन Android 10 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर दिया गया है। मोटरोला का यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—पुराने एंड्रॉयड फोन पर अगले साल से नहीं चला पाएंगे इंटरनेट, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

moto2.png

कैमरा
इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार इसका मेन लेंस 48MP का हो सकता है। इसके अलावा 8MP का वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है। वहीं फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 20W का टर्बो पॉवर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें—अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

संभावित कीमत
Motorola अपने Moto G 5G को अर्फोडेबल 5जी फोन के रूप में प्रमोट कर रही है। बता दें कि यूरोपीय बाजार में इसे EUR 299.99 में लॉन्च किया गया था। भारत में इसे 22,000 से 24,000 रुपए की कीमत में लॉन्च किए जाने की संभावना है। भारत में मोटरोला के इस स्मार्टफोन का मुकाबला OnePlus Nord 5G स्मार्टफोन से होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fFnYgp

Twitter को टक्कर देने आया देसी एप Tooter, पीएम मोदी, अमित शाह सहित इन लोगों ने बनाए अकाउंट

चाइनीज एप्स पर बैन के बाद मेड इन इंडिया एप्स काफी पॉपुलर हो रही है। अब एक और देसी एप चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल पॉपुलर सोशल नेटवर्किंग साइट Twitter को टक्कर देने भारतीय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Tooter शुरू हुआ है। यह स्वदेशी एप Tooter सुर्खियों में आ गया है। इसे मेड इन इंडिया (Made in India) के तहत शुरू किया गया है। खास बात यह है कि इसे देश के कई गणमान्य व्यक्ति यूज कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी Tooter पर अपना अकाउंट बनाया है। उनके अकाउंट का एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है।

इन लोगों ने बनाया Tooter पर अपना अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा Tooter पर गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी अकाउंट हैं। इनके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का भी अकाउंट बन गया है। इनके अकाउंट वेरिफाईड भी कर दिए गए हैं।

पीएम के अकाउंट का स्क्रीशॉट वायरल
Tooter पर पीएम मोदी के अकाउंट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में उनका अकाउंट वेरिफाईड दिख रहा है। ट्विटर की तरह इसमें ब्लग बैगेज दिख रहा है। वहीं अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित अन्य लोगों के अकाउंट भी वेरिफाईड दिख रहे हैं। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये अकाउंट पीएम मोदी और अन्य लोगों ने खुद बनाएं हैं या फिर किसी की शरारत है।

यह भी पढ़ें— TikTok बैन के बाद बढ़ी इंडियन 'Chingari' की पॉपुलैरिटी, हुए इतने करोड़ यूजर्स

tooter2.png

आईओएस वर्जन नहीं
रिपोर्ट के अनुसार इस स्वदेशी एप Tooter को इसी साल जून-जुलाई में लॉन्च किया गया और अगस्त में पीएम मोदी ने इस पर अपना अकाउंट बनाया। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। फिलहाल इसका एंड्रॉयड वजन ही लॉन्च किया गया है। इसका आईओएस वर्जन अभी नहीं आया है।

यह भी पढ़ें—भारतीय यूजर्स के लिए फ्री रहेगा Google Pay, पैसे ट्रांसफर पर नहीं देना पड़ेगा कोई चार्ज

शंख की तरह लोगो
दिखने में यह एप ट्विटर जैसा ही है। इसका इंटरफेस और कलर ट्विटर जैसा है। हालांकि इसका लोगो शंख की तरह है। Tooter ने Made in India टैग पर जोर दिया है। इस पर किए गए पोस्ट को toots कहा जा रहा है। इसकी वेबसाइट पर लिखा है कि हमारा मानना है कि भारत में एक स्वदेशी सोशल नेटवर्क होना चाहिए। Tooter हमारी स्वदेशी आंदोलन 2.0 (Swadeshi Andolan 2.0) है। इस आंदोलन में हमसे जुड़ें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lfa5GW

26 नवंबर 2020

CSBC: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, एग्जाम शेड्यूल यहां देखें

CSBC Bihar Constable Recruitment 2020 Exam Dates: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल, बिहार ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। इच्छुक उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे 14 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाना होगा।

Click Here For Download Official Notice

सीएसबीसी बिहार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 21 मार्च 2021 को किया जाएगा। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई थी। कुल 8415 पदों को भरने के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

CSBC Bihar Constable Admit Card Exam 2020
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा, एडमिट कार्ड सहित सभी जरुरी जानकारी के लिए अपडेट पत्रिका डॉट कॉम पर भी शेयर की जाएगी।


इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए शुल्क 450 रुपए है, जबकि एससी और एसटी श्रेणी के लिए शुल्क है 120 रुपए निर्धारित किया गया है।


CSBC Bihar Constable Recruitment 2020 Exam Pattern
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 कुल दो घंटों की होगी। जिसमें कुल 100 प्रश्न आएंगे। परीक्षा 10 + 2 लेवल की होगी और इस लिखित परीक्षा को पास करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। यह परीक्षा क्वालीफाइंग नेचर की होगी। जो परीक्षा पास कर लेंगे उन्हें फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों की पदों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। चिकित्सा परीक्षण पश्चात नियुक्ति के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fBxWiU

Sarkari Naukri: आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका के रिक्त पदों पर निकली भर्ती, जिलेवार डिटेल्स यहां देखें

Sarkari Naukri: कर्नाटक सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में विभिन्न स्थानों पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में वर्कर और हेल्पर के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है। उक्त पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार कर्नाटक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल, anganwadirecruit.kar.nic.in पर उपलब्ध कराये गये ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 24 दिसंबर 2020 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। विभाग द्वारा रामनागरा, मैसूर, बेंगलूरू अर्बन, कोलार और उत्तर कन्नड़ में कुल 798 से अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं।

Click Here For Download Official Notification

जिले वार रिक्तियों की संख्या
रामनागरा – 153 पद
मैसूर – 160 पद
बेंगलूरू अर्बन – 264 पद
कोलार – 221 पद
उत्तर कन्नड़ - विभिन्न

पात्रता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/8वीं उत्तीर्ण या समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही, उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योग्यता से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।

How To Apply Anganwadi workers Recruitment 2020
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कर्नाटक आंगनवाड़ी भर्ती पोर्टल, anganwadirecruit.kar.nic.in पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये सेक्शन में जिस जिले के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसका चुनाव करना होगा। इसके बाद आवेदन किये जाने वाले हेल्पर या वर्कर का चुनाव करके सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार निर्धारित कर्नाटक आंगनवाड़ी भर्ती 2020 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन से पूर्व उम्मीदवारों को होम पेज पर ही दिये गये विभिन्न जिलों की रिक्तयों से सम्बन्धित नोटफिकेशन को डाउनलोड करके पूरी तरह से पढ़ लेना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fzPXhF

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...