26 नवंबर 2020

RPSC School Lecturer Results 2020 जारी, स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) के परिणाम जारी, यहां से करें चेक

RPSC School Lecturer Results 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) 2018 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार कटऑफ अंक और परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। परिणाम विषयवार देखने के लिए निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक पर भी जा सकते हैं।

परिणाम सामान्य व्याकरण, व्याकरण, साहित्य, अंग्रेजी, हिंदी और इतिहास जैसे विषयों के लिए घोषित किया किए गए हैं। आयोग द्वारा परीक्षा 4 और 6 अगस्त, 2020 को आयोजित की गई थी। पात्रता की जाँच के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी की गई है। अंतिम वरीयता सूची दस्तावेज़ सत्यापन के बाद जारी की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के समय विधिवत भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेज लाने होंगे।

विषयवार परिणामों के डाइरेक्ट लिंक
स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (सामान्य साक्षात्कार)

स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (व्याकरण)

स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (साहित्य)

स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (अंग्रेजी)

स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (हिंदी)

स्कूल लेक्चरर (संस्कृत एजुकेशन) के लिए रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स - 2018 (इतिहास)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V0zYjc

भारत में लॉन्च हुआ Nokia 2.4 स्मार्टफोन, जानिए कीमत और इसकी खूबियों के बारे में

HMD Global ने इंडियन मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नोकिया ने इसे Nokia 2.4 के नाम से लॉन्च किया है। यह एक बजट रेंज स्मार्टफोन है, जिसमें यूजर्स को बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इसमें यूजर्स को कैशबैक जैसे लाभ भी दिए जा रहे हैं। Nokia 2.4 में कंपनी ने एडवांस्ड एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसके कैमरे में नाइट मोड और पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जियो की ओर से इस फोन पर 3,550 रुपए के फायदे भी मिलेंगे।

Nokia 2.4 की कीमत और उपलब्धता
Nokia 2.4 की कीमत की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम व 63 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,399 रुपए है। इस स्मार्टफोन को डस्क, एफजॉर्ड और चारकोल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Nokia 2.4 को नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर यह सेल सिर्फ पहले 100 ग्राहकों के लिए शुरू की गई है। वहीं 4 दिसंबर से नोकिया का यह फोन रिेटेल स्टोर्स और ई—कॉमर्स वेबसाइट्स अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

फीचर्स
Nokia 2.4 के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित एंड्रॉयड वन पर काम करता है। हालांकि कंपनी इसमें एंड्रॉयड 11 और 12 अपडेट भी देगी। इसके खास बात यह है कि इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग से बटन दिया गया है।

वहीं प्रोसेसर की बात करे तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर से लैस है। यह फोन 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज के साथ उपलब्ध होगा। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G के प्री-ऑर्डर शुरू, जानें इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में

nokia_3.png

कैमरा
इसके कैमरे की बात करें तो Nokia 2.4 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें मुख्य लेंस 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलाव 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर लेंस भी दिया गया है। रियर कैमरे के साथ इसमें फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी लेंस को डिस्प्ले की नॉच में जगह मिली है। इसके कैमरे में नाइट मोड और पोट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें—लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत मात्र 699 रु, स्मार्टफोन पर भेज सकते हैं मैसेज और फोटो

कनेक्टिविटी फीचर्स
नोकिया के इस फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो माइक्रो यूएसबी पोर्ट के सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी का दावा है इसका बैटरी बैकअप दो दिन का है। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G VoLTE जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q09Vqt

10,000 रुपए की रेंज में खरीदना चाहते हैं बेहतरीन फीचर्स वाले स्मार्टफोन तो ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शन

पिछले कुछ समय में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने देश में कई बजट रेंज स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इन स्मार्टफोन्स में कंपनियों ने कम कीमत में अच्छे फीचर्स यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए हैं। अगर आप भी बजट रेंज में कोई स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको 10000 रुपए के बजट में कई शानदार स्मार्टफोन मिल जाएंगे। इसमें आप अपनी जरूरतों के हिसाब से अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं।

Oppo A15
ओप्पो का Oppo A15 स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब इस फोन की कीमतों में कटौती कर दी गई है। अब आप Oppo A15 को 9990 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलेगी। इसकी डिस्प्ले 6.52 इंच की एचडी प्लस है। साथ ही इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर रन करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य लेंस 13MP का है। इसके अलावा 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा मौजूद है।

Infinix Smart 4 Plus
Infinix Smart 4 Plus स्मार्टफोन का 3 GB रैम + 32 GB वेरिएंट 7,999 रुपए में उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.82 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें आपको रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

Tecno Spark Power 2
Tecno Spark Power 2 सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर मिलेगा। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की दमदार बैटरी लगी है। इसमें आपको फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का क्वाड रियर कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें—लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत मात्र 699 रु, स्मार्टफोन पर भेज सकते हैं मैसेज और फोटो

smartphone_3.png

Redmi 9
Redmi 9 भी आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस स्मार्टफोन को आप 8,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके फीचर्स भी अच्छे हैं। इसमें आपको 6.53-इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही यह फोन MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें—भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बंपर उछाल, सितंबर तिमाही में हुई 5.43 करोड़ शिपमेंट, जानिए किसका रहा दबदबा

Moto E7 Plus
मोटोरोला का Moto E7 Plus स्मार्टफोन में आपको कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। इसमें एचडी+ रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.5-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। मोटोरोला का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4 जीबी रैम दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस स्मार्टफोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Moto E7 Plus की कीमत 9,499 रुपए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mlHph3

Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G, जानें इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में

HMD Global Nokia ने अपने दो 4जी फीचर फोन Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G लॉन्च कर दिए हैं। बता दे कि नोकिया के ये दोनों मोबाइल फीचर फोन हैं। हालांकि Nokia 8000 4G को नई डिजाइन में लॉन्च किया है, जो दिखने में काफी कूल लग रही है। इन दोनों फोन की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि रूस के ब्लॉग के अनुसार की मानें तो यह फीचर फोन Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G रूस में प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

कीमत
Nokia के इन दोनों फीचर फोन की कीमत की बात करें तो Nokia 8000 4G फीचर फोन को रूस में RUB 7,500 (लगभग 7,300 रुपए) में लॉन्च किया गया है। वहीं Nokia 6300 की कीमत RUB 5,000 (लगभग 4900 रुपए) रखी गई है। खास बात यह है कि नोकिया के ये दोनो फीचर फोन KaiOS पर आधारित हैं। इनमें यूजर्स को WhatsApp, गूगल मैप्स और असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे। साथ ही इनमें Wi-Fi hotspot भी मिलेगा।

Nokia 6300 4G फीचर्स
Nokia 6300 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले मिलेगी। साथ ही इसमें स्टैंडर्ड न्यूमैरिक कीपैड दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 210 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन में 512MB RAM के साथ आएगा।

फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 1500mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यूजर्स को इसमें VGA रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही यह डिवाइस Google Assistant और Google Maps सपोर्ट के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें—भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बंपर उछाल, सितंबर तिमाही में हुई 5.43 करोड़ शिपमेंट, जानिए किसका रहा दबदबा

nokia2.png

Nokia 8000 4G फीचर्स
वहीं Nokia 8000 4G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। नोकिया 6300 के मुकाबले इसमें फीचर्स ज्यादा अच्छे दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि फ्रंट में कैमरा नहीं मिलेगा। इस फोन में Snapdragon 210 प्रोसेसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें—लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता मोबाइल, कीमत मात्र 699 रु, स्मार्टफोन पर भेज सकते हैं मैसेज और फोटो

इसके अलावा इसमें 512MB RAM और 4GB स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को MicroSD card की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 1500mAh की बैटरी लगी है। इसमें भी गूगल असिस्टेंट और गूगल मैप का सपोर्ट मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fCASfc

SSC Stenographer Exam 2020 Preponed: स्टेनोग्राफर ग्रेड-C और D की परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, यहां देखें

SSC Stenographer Grade C&D Exam 2020 Preponed: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और ग्रेड-डी के पदों पर आयोजित होने वाली परीक्षा का शेड्यूल संशोधित कर दिया गया है। परीक्षा को आगे खिसकाने की बजाय पहले आयोजित किया जा रहा है। एसएससी ने इस बाबत जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि स्टेनोग्राफर एग्जाम पूर्व में 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 तक आयोजित होनी थी, अब यह 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 तक आयोजित की जायेगी। इस बार परीक्षा अपने तय शेड्यूल से दो दिन पहले आयोजित होगी। ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, या निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here For Download Exam Schedule

दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
स्टेनोग्राफर सी और डी भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस आएंगे, यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी और दूसरा चरण होगा स्किल टेस्ट का। पहली चरण की परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही दूसरे चरण की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। परीक्षा से जुडी लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। समय-समय पर आयोग द्वारा जारी अपडेट को पत्रिका डॉट कॉम पर भी देख सकते हैं।

SSC Stenographer Exam 2020 Admit Card
एसएससी स्टेनोग्राफर सी और डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड, परीक्षा से कुछ दिन पहले ही रिलीज होंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

जहां तक परीक्षा प्रारूप की बात है तो यह एग्जाम बहुविकल्पीय प्रकार की होगी, जिसमें मल्टीपल च्वॉइस प्रश्न आएंगे. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी जिसे हल करने के लिए भी दो घंटे का ही समय दिया जाएगा। हर प्रश्न एक अंक का होगा जिसका गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे, यानी एग्जाम में निगेटिव मार्किंग है, संभलकर उत्तर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3l8SwIH

Xiaomi ने लॉन्च किया अनोखा Power Bank, फोन चार्ज करने के साथ ठंड में सेक सकते हैं हाथ

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi इन दिनों स्मार्टफोन्स के अलावा लाइफस्टाइल प्रोडक्ट भी लॉन्च कर रही है। शाओमी ने जूतों से लेकर बैग और टी—शर्ट तक मार्केट में लॉन्च किए हैं। अब यह एक अनोखा पावरबैंक लेकर आई है। शाओमी ने एक ऐसा पावरबैंक लॉन्च किया है, जिससे आप अपना फोन चार्ज करने के साथ ठंड में हाथ भी सेक सकते हैं। शाओमी ने इस नए पावरबैंक को ZMI Hand Warmer Power Bank के नाम से लॉन्च किया है।

5000mAh की बैटरी
MI Hand Warmer Power Bank फोन चार्ज करने के साथ सर्दी में आपके हाथों को ठंड से भी बचाएगा। ZMI Hand Warmer पावरबैंक में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एप्पल के पांच वॉट वाले चार्जर के मुकाबले यह पावरबैंक iPhone 12 को अधिक तेजी से चार्ज करेगा।

यह भी पढ़ें—अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

xiaomi_2.png

52 डिग्री सेल्सियस तक होता है गर्म
शाओमी का यह पावरबैंक हाथ सेकने के लिए 52 डिग्री सेल्सियस तक गर्म होता है। इससे आप करीब दो घंटे तक हाथ सेंक सकते हैं। ZMI Hand Warmer पावरबैंक PTC टाइप टेंपरेचर हीटिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। ZMI Hand Warmer पावरबैंक की कीमत की बात करें तो यह 89 चीनी युआन यानी करीब 1,000 रुपए में लॉन्च किया गया गया है।

यह भी पढ़ें—Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

54 मिनट में फुल चार्ज होगा आईफोन 12
कंपनी ने दावा किया है कि है कि ZMI Hand Warmer पावरबैंक आईफोन 12 को 54 मिनट में फुल चार्ज कर सकता है। इस पावरबैंक से मोबाइल चार्ज करने के अलावा ब्लूटूथ हेडफोन, स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच भी चार्ज कर सकते हैं। इसमें अलावा इसमें एक एलईडी टॉर्च भी दी गई है। फिलहाल इस पावरबैंक की बिक्री चीन में ही हो रही है। भारत में इस पावरबैंक की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3688bDL

अगले हफ्ते लॉन्च हो सकते हैं Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी शाओमी (Xiaomi) जल्द अपनी Mi 11 सीरीज से पर्दा उठा सकती है। दरअसल अगले माह यानि दिसंबर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन Tech Summit 2020 का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम 1 व 2 दिसंबर को होगा। इस इवेंट में शाओमी अपने Mi 11 और Mi 11 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। क्वालकॉम ने पुष्टि की है कि Xiaomi सह-संस्थापक और सीईओ Lei Jun नेक्स्ट जेनरेशन प्रोडक्ट की घोषणा करने के लिए वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर
अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी के दोनों स्मार्टफोन Mi 11 और Mi 11 Pro में Snapdragon 875 दिया जा सकता है। इस इवेंट में कई अन्य नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप को भी पेश किया जा सकता है। बता दें कि Mi 11 सीरीज को लेकर पिछले कुछ समय से कई लीक्स और अफवाहें सामने आ चुकी हैं। पिछले साल स्नैपड्रैगन टेक समिट में Xiaomi ने Mi 10 की घोषणा की थी।

QHD+ रेजोलूशन पैनल वाला डिस्प्ले
कुछ दिन पहले ही शाओमी की इस सीरीज से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई थीं। टिप्स्टर Digital Chat Station की रिपोर्ट में बताया गया था कि Mi 11 Pro में QHD+ रेजोलूशन पैनल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके अलावा Mi 11 Pro के कुछ फीचर्स MIUI 12 बीटा कोड में भी सपॉट किए गए हैं। इसके अनुसार, इस स्मार्टफोन में MEMC, SDR-to-HDR अपमैपिंग और AI अपस्केलिंग भी मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें—Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

mi_112.png

50 मेगापिक्सल का कैमरा
Mi 11 Pro के कैमरा को लेकर भी कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की रिपोर्ट के अनुसार, Mi 11 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर भी हो सकता है। इसका कैमरा सामने मौजूद ऑब्जेक्ट को डिटेक्ट कर पाएगा और AI क्षमता का इस्तेमाल कर HDR इफेक्ट लेवल प्रोवाइड कराएगा।

यह भी पढ़ें—इस स्मार्टफोन की जबरदस्त डिमांड, कंपनी नहीं कर पा रही सप्लाई, जानिए क्या है असली वजह

Mi 11 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं इस सीरीज के दूसरे फोन Mi 11 में भी पॉवरफुल लैंस वाले कैमरे होंगे। बताया जा रहा है कि इसके कैमरा सेंसर की रेंज 108 मेगापिक्सल से 192 मेगापिक्सल तक होने की संभावना है। इसमें 48 मेगाफिक्लस का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m7M1qB

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...