02 नवंबर 2020

Sarkari Naukri: शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट करें अप्लाई

Teacher Recruitment 2020: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका।नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in - के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। उक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर, निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 149 पदों को भरा जाएगा। रिक्रूटमेंट शिलॉन्ग क्षेत्र के लिए किया जाना है।

Read More: 10वीं-12वीं पास बेरोजगारों को मिल रहा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू

Teacher Bharti 2020 Important Dates

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 28 अक्टूबर, 2020
आवेदन की आखिरी तारीख- 7 नवंबर, 2020

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)
पीजीटी- 4 पद
आर्ट टीचर- 26 पद
म्यूजिक टीचर- 26 पद
पीईटी (पुरुष)- 27 पद
पीईटी (महिला)- 26 पद
लाइब्रेरियन- 28 पद
स्टाफ नर्स (महिला)- 12 पद

Read More: डीआरडीओ ने विभिन्न पदों पर निकाली रिक्तियां, ऐसे करें अप्लाई

NVS Teacher Recruitment Selection Process
कैंडीडेट्स को एकेडमिक्स में उनके परफॉर्मेंस और इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. कैंडीडेट्स पद के अनुसार सेलेक्शन प्रोसेस को चेक कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/361dmnU

ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर करना पड़ा महंगा, चुकाने पड़े 21,865 रुपए, आप भी रहें सावधान

एक महिला को ऑनलाइन बर्गर ऑर्डर करना बहुत महंगा पड़ गया। महिला को एक बर्गर की कीमत 21,865 रुपए चुकानी पड़ी। जबकि बर्गर की कीमत मात्र 178 रुपए थी। यह घटना नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई। इस महिला ने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालकर फोन किया था और वह फ्रॉड का शिकार हो गई। अगर आप भी गूगल से कस्टमर केयर के नंबर ढूंढकर फोन करते हैं तो सावधान हो जाएं। आपके साथ भी इस तरह का फ्रॉड हो सकता है।

यह है पूरा मामला
नोएडा सेक्टर-45 में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला ने एक बर्गर ऑर्डर किया। महिला ने बर्गर के 178 रुपए का प्री-पेड पेमेंट भी कर दिया। बर्गर 35 मिनट में महिला को डिलीवर होने वाला था, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी बर्गर की डिलीवरी नहीं हुई। ऐसे में महिला ने संबंधित रेस्टोरेंट के कर्मचारी से चैट की तो उसने बताया कि ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें—Amazon से ऑर्डर किया Redmi 8A Dual स्मार्टफोन, बॉक्स खोलकर देख तो उड़ गए होश

गूगल से ढूंढा कस्टमर केयर का नंबर
इसके बाद महिला ने पैसे रिफंड के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर खोजा। नंबर ढूंढने के बाद महिला ने उस कस्टमर केयर के नंबर पर फोन किया। उस नंबर पर जिस व्यक्ति ने फोन उठाया, उसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। महिला ने पैसे रिफंड करने की बात कही तो उस व्यक्ति ने कॉल मैनेजर लेवल एग्जीक्यूटिव को ट्रांसफर करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने महिला से कहा कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे और उसने महिला को एक मोबाइल में डानलोड करने को कहा।

cyber_fraud.png

रिमोट कंट्रोल एप से जुड़ा है मामला
महिला ने आरोपी द्वारा बताई गई एप मोबाइल में डाउनलोड कर ली। यह रिमोट कंट्रोल एप थी। इसके बाद आरोपी ने महिला का मोबाइल अपने कंट्रोल में ले लिया। आरोपी ने महिला के अकाउंट से 21,865 रुपए निकाल लिए। रुपए निकालने के बाद आरोपी ने महिला से अभद्र तरीके से बात की और कहा कि अगर उसने शिकायत की तो उसके अकाउंट से और पैसे निकाल लिए जाएंगे। इसके बाद महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें—Telegram पर इस टूल के जरिए बनाई जा रहीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, लाखों फोटोज हुईं वायरल

गूगल से कस्टमर केयर नंबर न लें
इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए गूगल से कस्टमर केयर का नंबर लन लें। इसके बाजय कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही नंबर लें। साथ ही किसी ने कहने से कोई एप अपने मोबाइल में डानलोड न करें। ये रिमोट कंट्रोल एप हो सकती है,जिससे आपका फोन सामने वाले के कंट्रोल में चला जाता है। बता दें कि पहले भी इस तरह के कई साइबर फ्रॉड मामले सामने आ चुके हैं। थोड़ी सी समझदारी दिखाकर आप इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/383OONI

Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 सीधे यहां से करें डाउनलोड, SSO पोर्टल पर जल्द होंगे जारी

Rajasthan Police Constable Admit Card 2020: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाले परीक्षा के एडमिट कार्ड सीधे SSO पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। पुलिस में विभिन्न जिला / यूनिट / बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, कांस्टेबल चालक के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा 17 लाख से अधिक पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए 6 नवंबर 2020 से विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जानी है। राजस्थान पुलिस भर्ती पोर्टल, police.rajasthan.gov.in पर जारी अपडेट के अनुसार कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 नंवबर 2020 से जारी किया जाना था। हालांकि, कार्यालय द्वारा राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल एडमिट कार्ड 2020 को लेकर फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे उम्मीदवार भर्ती पोर्टल पर विजिट करते रहें।

Read More: 10वीं-12वीं पास बेरोजगारों को मिल रहा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू

Rajasthan Police Admit card 2020

कोविड-19 महामारी के चलते जरूरी सोशल डिस्टैंसिंग जैसे नियमों के पालन को देखते हुए राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय, जयपुर द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित शहर की जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गयी थी। जिन उम्मीदवारों ने राज्य पुलिस बल में टीएसपी और नॉन-टीएसपी एरिया में कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) और कॉन्सटेबल (ड्राइवर) के कुल 5438 रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये लिंक से अपने परीक्षा शहर की जानकारी ले सकते हैं। अपना परीक्षा शहर जानने के लिए उम्मीदवारों को अपना अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी।

Read More: डीआरडीओ ने विभिन्न पदों पर निकाली रिक्तियां, ऐसे करें अप्लाई


How To Download Rajasthan Police Admit card
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं। इसके बाद लॉगिन करें। आगे होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन पर क्लिक करें। यहां राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के सामने दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करें। लिंक क्लिक करने के साथ ही एडमिट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JoWJKZ

फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

लगभग सभी ई कॉमर्स वेबसाइट्स पर फेस्टिव सीजन सेल चल रही हैं। इस सेल में प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट देने के अलावा ग्राहकों को लुभाने के लिए ई—कॉमर्स कंपनियां कई लुभावने ऑफर्स पेश कर रही हैं। Flipkart पर भी Big Diwali sale चल रही है। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट बायर्स के लिए एक खास कॉन्टेस्ट लेकर आई है। इसमें यूजर्स को फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका मिलेगा, वह भी अपनी पसंद का। आप अपनी पसंद से कोई भी स्मार्टफोन खरीदें और अगर आप लकी विनर्स में से एक हुए तो आपको वह स्मार्टफोन फ्री में मिलेगा।

Phone For Free
दरअसल, फ्लिपकार्ट बायर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है, जिसमें स्मार्टफोन खरीदने वाले चुनिंदा बायर्स को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट के इस खास ऑफर का नाम 'Phone For Free' रखा गया है। यह एक कॉन्टेस्ट है, जिसमें कुल 100 विनर्स होंगे। विनर्स को इस सेल में खरीदे गए स्मार्टफोन की परी कीमत कैशबैक के तौर पर वापस कर दी जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने वाले बायर्स में से 100 लोेगों को लकी विनर चुना जाएगा और सिर्फ उन्हीं को कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें—Amazon से ऑर्डर किया Redmi 8A Dual स्मार्टफोन, बॉक्स खोलकर देख तो उड़ गए होश

smartphone2.png

ऐसे मिलेगा फायदा
Flipkart के Phone For Free कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए आपको दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच फोन ऑर्डर करना होगा। आप अपनी पसंद का और किसी भी कीमत का फोन ऑर्डर कर सकते हैं। इसके बाद फ्लिपकार्ट बायर्स में 100 लकी विनर्स चुनेगा। इन लकी विनर्स को खरीद गए स्मार्टफोन की कीमत कैश बैक के रूप में मिल जाएगी। ऐसे में आप फ्री में फ्लिपकार्ट से स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें—बिना इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं Google Maps, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

अगले महीने घोषित किए जाएंगे विनर्स
फ्लिपकार्ट के इस कॉन्टेस्ट का रिजल्ट अगले महीने यानि दिसंबर में घोषित किया जाएगा। 10 दिसंबर, 2020 को कॉन्टेस्ट के 100 लकी विनर्स घोषित किए जाएंगे। हालांकि सिर्फ उन्हीं ऑर्डर्स को कॉन्टेस्ट का हिस्सा माना जाएगा, जो डिलीवर हो चुके हैं। अगर आपने स्मार्टफोन खरीदने का बाद ऑर्डर कैंसल कर दिया तो आप कॉन्टेस्ट से बाहर हो जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oKE0cZ

01 नवंबर 2020

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

इंटरनेट के इस युग में कनेक्टिविटी और सोशल मीडिया (social media) के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए हम वाइफाइ (wi-fi) का भी इस्तेमाल करते हैं। घर से काम करने (work from home) से लेकर दूरस्थ शिक्षा (distance learning) और ऑनलाइन क्लासेज (online classes) से वीडियो मीटिंग्स तक वाइफाइ हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन इसकी लोकप्रियता के बावजूद, हम में से अधिकतर यूजर इस वायरलेस तकनीक (wireless technique) के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

क्या है वाइफाइ तकनीक
वाइफाइ एक वायरलेस नेटवर्किंग तकनीक है जो लोगों को विभिन्न उपकरणों जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, वीयरेबल्स जैसे स्मार्ट वॉच या फिटनेस बैंड, प्रिंटर, वीडियो कैमरा और ऐसे ही अन्य उपकरणों के माध्यम से इंटरनेट से कनेक्ट करने की सुविधा देती है। यह एक साथ कई उपकरणों को जोड़कर हमें सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा देती है। इस तरह वाइफाइ एक मल्टी-नेटवर्किंग के जरिए हमें अपनों से कनेक्ट करने का करती है। कोई भी वायरलैस राउटर का उपयोग कर इंटरनेट का उपयोग कर सकता है, जो डिजिटल उपकरणों को वाइफाइ से कनेक्ट करता है। आइए जानते हें वाइफाइ के बो में ऐसे 10 मजेदार और हैरान करने वाले फैक्ट्स जिससे बहुत से लोग अभी तक अनजान हैं।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

01. असफल प्रयोग का नतीजा है वाइफाइ
आपको जानकर हैरानी होगी कि वाइफाइ दरअसल एक असफल प्रयोग का नतीजा है। ऑस्ट्रेलियाई रेडियो-खगोलविदों डॉ. जॉन ओ'सुलीवान, टेरेंस पर्किवल, डाइट ओस्ट्री, जॉन डीन और ग्राहम डेनियल ने वाइफाइ का पेटेंट करवाया था। यह उनके परमाणु-आकार (atom sized) के black hole का पता लगाने वाले एक असफल प्रयोग का उत्पाद था। खगोविज्ञानियों की यह टीम प्रयोग को राष्ट्रमंडल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संगठन (CSIRO) के लिए यह शोध कर रहे थे। 1996 में, इस संगठन को कंप्यूटर नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले संचारित रेडियो संकेतों पर मल्टीपाथ हस्तक्षेप कम करने की तकनीक विकसित करने के लिए पेटेंट से सम्मानित किया गया था।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

02. वाइफाइ शब्द का कोई मतलब नहीं होता
1997 में, वाइफाइ सिग्नल को प्रसारित करने के लिए 802.11 या रेडियो फ्रीक्वेंसी के लिए प्रोटोटाइप का पहला संस्करण लॉन्च किया गया था। इसमें 2 एमबिट/सेकंड स्पीड (2 Mbit/s speed) की सुविधा दी गई थी। हर उत्पाद का एक नाम होता है जो उसकी पहचान बन जाता है। वाइफाइ रिसर्च की देखरेख कर रही EEE समिति (EEE committee) इसके लिए एक आकर्षक नाम चाहती थी। उन्होंने उस दौैर की प्रसिद्ध मार्केटिंग फर्म इंटरब्रांड से परामर्श किया और फर्म ने इस प्रोटोटाइप को वाइफाइ नाम दिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वाइफाइ शब्द का कोई विशेष अर्थ नहीं है, लेकिन यह प्रोटोटाइप के प्रायोगिक नाम 'आइईईई 802.11' (IEEE 802.11) की तुलना में बहुत बेहतर था।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

03. माइक्रोवेव ओवन जितनी फ्रीक्वेंसी होती है
वाइफाइ एक माइक्रोवेव ओवन के समान ही 2.4 गीगाहर्ट्ज जितनी फ्रीक्वेंसी प्रसारित करता है। हालांकि ओवन की फ्रीक्वेंसी को लंबी रेंज के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है क्योंकि वातावरण में मौजूद आद्र्रता इसके सिग्नल को अवशोषित कर लेती है। हालांकि, माइक्रोवेव ओवन में 5 गीगाहर्ट्ज की उच्चतम फ्रीक्वेंसी भी होती है जो बहुत तेज है, लेकिन इसकी रेंज 2.4 गीगाहर्ट्ज की धीमी फ्रीक्वेंसी से कम होती है। वहीं माइक्रोवेव का उपयोग वाइफाइ सिग्नल में व्यवधान भी पैदा कर सकता है।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

04. 45 करोड़ रुपए का जुर्माना वाइफाइ ब्लॉक करने पर
साल 2014 के एक हैरान करने वाले मामले में अमरीका की फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन ने 2013 के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए नैशविले में आयोजित एक कार्यक्रम में निजी वाइफाई कनेक्शन को ब्लॉक करने के लिए मैरियट होटल पर 6 लाख डॉलर यानी करीब 44.72 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। कमीशन की जांच में पाया गया कि वाइफाई कनेक्शन को ब्लॉक करने के बाद होटल ने अपने वायरलेस नेटवर्क का इस्तेमाल करने देने के लिए ग्राहकों से प्रति व्यक्ति एक हजार डॉलर का शुल्क वसूला था।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

05. एनजीओ जो देगा दुनिया भर में मुफ्त वाइफाइ
न्यूयॉर्क स्थित गैर-लाभकारी संगठन एमडीआइएफ का लक्ष्य अंतरिक्ष उपग्रहों (स्पेस सैटेलाइट) का उपयोग कर दुनिया भर में मुफ्त वाइफाइ की सुविधा देना है। 'एनजीओ की 'अदरनेट' (Othernet project) परियोजना दुनियाभर के गरीब देशों की लाखों-करोड़ों आबादी की इंटरनेट तक पहुंच सुनिश्चित करना है। इसके लिए एनजीओ ऑनलाइन धन एकत्र कर रही है। इस परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए 2 लाख डॉलर की आर्थिक मदद की जरुरत है। साल 2015 तक उन्होंने 628,305 डॉलर जुटा भी लिए थे। लेकिन इसके बाद एनजीओ की इस परियोजना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

06. निकोला टेस्ला की प्रतिमा से वाइफाइ सिग्नल
अमरीका के उत्तरी कैलिफोर्निया स्थित सैन-फ्रांसिस्को में दुनिया की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) कहने वाली के नाम से मशहूर की सैंटा क्लेरा बे-एरियाय में दुनिया की शीर्षतम टेक्नोलॉजी कंपनियोंं के ऑफिस हैं। इस एरिया में अपने जमाने के सबसे ज्यादा पेटेंट रखने वाले सर्बियन-अमरीकी मूल के दुनिया के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और विजनरी सर निकोला टेस्ला ( Nikola Tesla statue) की प्रतिमा भी लगाई गई है। लेकिन इस प्रतिमा की खासियत है कि यह मुफ्त वाइफाइ सिग्नल भी प्रदान करती है। दरअसल, यह टेस्ला की प्रतिमा एक टाइम कैप्सूल है, जिसे साल 2043 या 7 दिसंबर, 2013 को जमीन में दफ्नाए जाने के 30 साल बाद खोला जाएगा।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

07. जब वाइफाइ से महिला को हुई एलर्जी
क्या आपने कभी सोचा है कि वाइफाइ से किसी को एलर्जी भी हो सकती है? लेकिन एक ब्रिटिश महिला का दावा है कि उसे वाइफाइ की वजह से एलर्जी हो गई है। वाइफाइ की इस हाइफाइ एलर्जी से बचने के लिए उसने तांबे और चांद के कवर वाला 500 डॉलर का एक खास स्लीपिंग बैग बनवाया है जो वाइफाइ और सेलफोन से निकलने वाले विद्युत चुम्बकीय क्षेत्रों से उसे बचाता है। कुछ समय बाद ही उसे इस बैग की मरम्मत या नया बैग बनवाने में फिर से इतने ही डॉलर खर्च करने पड़ते हें जो उसके लिए बहुत महंगा साबित हो रहा है। उसे डर है कि कहीं 5G नेटवर्क से उसके स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी आर्थिक हालत और भी न बिगड़ जाए।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

08. फोर्ब्स पत्रिका का वाइफाइ हॉटस्पॉट
साल 2013 में, फोब्र्स मैगजीन (Forbes Magzine Edition 2013) की 6 मई, 2013 की कुछ चुनिंदा प्रतियों में किसी एक अंदरूनी पेज पर वाइफाइ राउटर अटैच था। इन्हें प्रौद्योगिकी और व्यावसायिक उद्योगों से जुड़े कुछ पेशेवरों को विशेष तौर से भेजा गया था।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

09. पोर्टेबल टॉलेट में भी वाइफाइ की सुविधा
इसी प्रकार साल 2003 में, माइक्रोसॉफ्ट ने वाइफाइ इनेबल्ड (Wi-Fi enabled portable toilet) एक पोर्टेबल शौचालय बनाने की योजना बनाई, जिसे आईलो (iLOO) कहा जाता है। हालांकि, बाद में इस योजना को रद्द कर दिया गया क्योंकि यह कंपनी के एमएसएन (MSN) ब्रांड को बढ़ावा देने में मदद नहीं करता। लेकिन अफवाहें यह फैल गईं कि माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्रोजेक्ट को इसलिए रद्द कर दिया गया था क्योंकि एंड्रयू क्यूबिट नाम की एक अन्य कंपनी उनपर मुकदमा दायर कर सकती थी क्योंकि उन्होंने भी इसी नाम से एक वाइफाइ राउटर (i-LOO) बनाया था।

अजब-गज़ब: यहां डॉगी की पॉॅटी का वजन कर देते हैं फ्री वाइफाइ कनेक्शन

10. कुत्ते की पॉटी और वाइफाइ कनेक्शन
साल 2012 में, मेक्सिको सिटी की एक विज्ञापन एजेंसी ने पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर पॉटी करवाने की बजाय घर पर ही रखने के बदले उनके मालिकों को मुफ्त वाइफाइ की पेशकश की थी। एजेंसी की तरफ से यह ऑफर सार्वजनिक पार्कों में उसके सफाई अभियान का एक हिस्सा था। इतना ही नहीं जो लोग सार्वजनिक पार्कों से कुत्तों की पॉटी और गंदगी साफ करने वालों को भी वाइफाइ सुविधा देती है। उन्हें कितनी देर कनेक्शन मिलेंगा यह उनके द्वारा हटाई गई दुर्गंध वाली वस्तुओं के वजन से तय किया जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34NG0ZW

High Court LDC Bharti 2020: लिपिक भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, इस फॉर्मेट से करें अप्लाई

Rajasthan High Court Bharti 2020: राजस्थान हाईकोर्ट में लिपिक और कनिष्ठ सहायक के 1760 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। यह भर्ती र्क्लक, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और आज 1 नवंबर शाम 5 बजे अंतिम तिथि है।

Rajasthan High Court Bharti 2020 आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या -1760 पद
र्क्लक- 1127 पद
जूनियर असिस्टेंट- 367 पद
जूनियर असिस्टेंट -268 पद

इस फॉर्मेट से करें अप्लाई
सबसे पहले उम्मीदवार फोटो और हस्ताक्षर 25 kb से कम साइज में स्कैन करके रख लें। सभी दसवीं से स्नातक की अंकतालिका भी अपने पास रखें। राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें। आगे की टैब में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। यहां मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें और फिर आईडी पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन का चरण पूरा करें। आगे के चरण में शुल्क का भुगतान करें। सबसे लास्ट चरण है आवेदन का प्रिंट लेना। सभी चरणों को पूरा करने के लिए निर्धारित समय दिया जा रहा है।

हालांकि इसके पहले कोर्ट ने कोरोना वायरस (COVID-19) प्रकोप बढ़ने की वजह से राजस्थान हाईकोर्ट ने विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियां स्थगित कर दी थी। राजस्थान हाईकोर्ट भर्ती की ओर से निकाली गई भर्तियों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता Govt jobs in rajasthan
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा कैंड्डीटे्स को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 01 अक्टूबर 2020
आवेदन की अंतिम तिथि - 01 नवंबर 2020
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 02 नवंबर 2020 है

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी के उम्मीदवारों को कुल 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं अन्य कैंड्डीटे्स को 350 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/321E1iY

DRDO Recruitment 2020: डीआरडीओ ने विभिन्न पदों पर निकाली रिक्तियां, ऐसे करें अप्लाई

DRDO Recruitment 2020: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 02 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती जेआरएफ (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA) के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत कुल 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जूनियर रिसर्च फैलो के 18 पद और रिसर्च एसोसिएट के 3 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://drdo.gov.in जाकर लॉगइन करना होगा। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 2 जनवरी 2021 निर्धारित की गई है।

Click Here For Download Official Notification

DRDO Recruitment 2020 Education Qualification
जेआरएफ पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पीएचडी की उपाधि होनी चाहिए। पात्रता संबंधी अन्य जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Read More: 10वीं-12वीं पास बेरोजगारों को मिल रहा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू

DRDO Recruitment 2020 Important Dates
ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तिथि - 31 अक्टूबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 2 जनवरी, 2021

DRDO Recruitment 2020 Age Limit
जेआरएफ पद के लिए आवेदक की आयु अधिकतम 28 वर्ष और आरए के लिए अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आयु में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

Read More: : शिक्षकों के 15508 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन सहित पूरा प्रोसेस

DRDO Recruitment 2020 Pay-Scale
जेआरएफ की पोस्ट पर चयनित उम्मीदवरों को 31,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं आरए की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 54,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की ऑफिशियल पोर्टल पर चेक कर लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oIgKMJ

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...