01 जून 2020

SSC JE परीक्षा पास करने के ये हैं मूलमंत्र, सलेक्शन में होगी आसानी

कर्मचारी चयन आयोग ने कोविड-19 व लॉकडाउन के कारण भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों के लिए आयोजित होने वाली कनिष्ठ अभियंता (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) भर्ती प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। ऐसे में इस समय का सही उपयोग किया जाना चाहिए। यदि कुछ मूल बातें ध्यान में रखी जाए तो आसानी से सलेक्शन हो सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ मूलमंत्र जो परीक्षा के लिए जरूरी है -

पेपर के बारे में
एसएससी जेई परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर- I (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) और पेपर- II (वर्णनात्मक प्रकार)। पेपर I के अंतर्गत आने वाले विषय जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, पार्ट-ए जनरल इंजीनियरिंग (सिविल एंड स्ट्रक्चरल)/पार्ट-बी जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)/पार्ट-सी जनरल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) हैं। पेपर- II विषय पार्ट-ए जनरल इंजीनियरिंग (सिविल एंड स्ट्रक्चरल) या पार्ट-बी जनरल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) या पार्ट-सी हैं।

नकारात्मक अंकन होगा
पेपर I के लिए, उम्मीदवार द्वारा चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नकारात्मक अंकन होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्नों का उत्तर देते समय इसे ध्यान में रखें। उम्मीदवारों को केवल पेपर -2 परीक्षा के लिए अपनी स्लाइड-रूल, कैलकुलेटर, लॉगरिदम टेबल और स्टीम टेबल लाने की अनुमति है। एसएससी जेई परीक्षा पास करने के लिए विषयवार तैयारी रणनीति बनाई जानी चाहिए।

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
पेपर I यानी जनरल इंटेलिजेंस के सेक्शन में मौखिक और गैर-मौखिक दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। अन्य वर्गों की तुलना में यह सबसे आसान है। पेपर I की कुल अवधि दो घंटे है और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीज़निंग 50 अंकों की है। पेपर ढ्ढ अमूर्त विचारों और प्रतीकों और उनके संबंधों, अंकगणितीय संगणना और अन्य विश्लेषणात्मक कार्यों से निपटने के लिए उम्मीदवारों की क्षमताओं का परीक्षण करेगा।

सामान्य जागरूकता
यह खंड उनके आसपास के वातावरण और समाज के लिए आवेदन के बारे में उम्मीदवारों की सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना है। प्रश्न वर्तमान घटनाओं और रोजमर्रा की टिप्पणियों के ऐसे मामलों और उनके वैज्ञानिक पहलू में अनुभव के ज्ञान का भी परीक्षण करेंगे। जनरल अवेयरनेस सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे जो 50 अंकों के हैं।

सामान्य इंजीनियरिंग
पेपर- II वर्णनात्मक प्रकार है जो 300 अंकों का होता है। इस पेपर की कुल अवधि दो घंटे है। अंकों के हिसाब से चूंकि यह खंड अधिक भार वहन करता है। इसलिए उम्मीदवारों को इसके लिए तैयारी करने के लिए अधिक समय देना चाहिए। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पेपर II वर्णनात्मक प्रकार है, इसलिए उम्मीदवारों को इस अनुभाग के तहत आने वाले प्रत्येक विषय का गहन ज्ञान होना चाहिए।

समय आवंटित करें
एक अध्ययन अनुसूची बनाएं और प्रत्येक विषय के लिए समय आवंटित करें। उन विषयों पर अधिक समय व्यतीत करें जो आपके लिए कठिन हैं। इसके अलावा, अध्ययन के लिए सही समय चुनें।

पिछले साल के प्रश्न पत्र
पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों के साथ अभ्यास करना एसएससी जेई परीक्षा को क्रैक करने का सबसे अच्छा तरीका है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MjHL7q

Flipstart Days Sale 2020: कई प्रोडक्ट्स पर 80% तक का Discount Offer

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आज से फ्लिपस्टार्ट डे सेल ( Flipkart Flipstart Days Sale 2020 ) शुरू कर दिया गया है। ये सेल ( Flipstart Days Sale 2020 ) 3 जून तक के लिए आयोजित की गयी है। इस दौरान ग्राहकों को कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट ऑफर ( Flipstart Discount Offers ) दिया जा रहा है। चलिए विस्तार से इस सेल की जानकारी आपको देते हैं।

सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करकें तो Flipstart Sale के दौरान ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने या फिर EMI ट्रांसैक्शन पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट ( Flipkart Instant Discount ) मिलेगा। इसके अलावा घर और किचन के सामान पर 70 फीसदी तक की छूट ( Flipkart Days Sale Discount ) दी जा रही है। इसके अलावा बच्चे के डायपर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को 99 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Flipstart Days Sale में जूते और सैंडल पर 30-70फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा वॉच, बैकपैक और वॉलेट जैसा सामान पर 70फीसदी की छूट मिलेगी। सेल में टी-शर्ट और शर्ट पर 40-70 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं इस सेल में कई होम अप्लायंसेज जैसे कि टीवी, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, कूलर और मिक्सर पर 75 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही हर दिन Hot Deals का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लैपटॉप और टीवी समेत कई सामान पर बंपर छूट मिलेगी।

जानें कौन से Star Rating वाला AC घर का बिजली बिल करेगा आधा

होम एंड फर्नीचर कैटेगरी प्रॉडक्ट्स पर 30-75 फीसदी तक का डिस्काउंट है। ऑनलाइन फूड प्रॉडक्ट खरीदने वालों के लिए यह सेल काफी आकर्षक है. फ्लिपस्टार्ट डेज में ग्रॉसरी 1 रुपये में खरीदी जा सकती है। इस सेल में लैपटॉप, हैडफोन्स, मोबाइल केस और पावर बैंक्स पर 80 फीसदी तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है। कूलर पर 50 फीसदी की छूट मिल रही है और एसी पर 40 फीसदी की छूट दी जा रही है।फिलहाल सेल से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cfuE1y

RPSC भर्ती 2020: फिजियोथेरेपिस्ट व अन्य पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, आज से करें आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) फिजियोथेरेपिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। इसके अलावा इंस्पेक्टर फैक्ट्री और ब्वॉयलर पदों पर भी आवेदन की विंडो फिर से खोली गई है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आज (1 जून) से 15 जून के बीच rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पद व योग्यता का ब्योरा इस प्रकार है -
फिजियोथेरेपिस्ट - 28 पद
- 18 से 40 वर्ष
- उम्मीदवार के पास फिजियोथेरी में डिप्लोमा हो।

ब्वॉयलर-01 पद व इंस्पेक्टर फैक्ट्री - 1 पद
- 23 से 40 वर्ष
- मैकेनिकल या प्रोडक्शन या पॉवर प्लांट या मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री

आयु में छूट
SC/ST/SBC वर्ग को आयु में 5 वर्ष और SC/ST/SBC महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस
जनरल कैटेगरी - 350 रुपये
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)- 250/- रुपये
एससी/एसटी व फिजकली हैंडिकैप उम्मीदवार - 150 रुपये

चयन
स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू।
स्क्रीनिंग टेस्ट में प्राप्तांक को 40, एकेडमिक डिग्री को 20 और इंटरव्यू को 40 मार्क्स का वेटेज दिया जाएगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eC4ZS9

जानें कौन से Star Rating वाला AC घर का बिजली बिल करेगा आधा

नई दिल्ली। इन दिनों गर्मी की वजह से हर कोई परेशान है। ऐसे में इससे निपटने के लिए लोग अपने घरों में एसी ( AC Star Ratings ) लगवाना बेहतर अच्छा ऑप्शन समझ रहे हैं, लेकिन बिजली बिल की टेंशन भी लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में AC खरीदें या नहीं ( AC Cooling Capacity ) । ये एक बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो जाता है। चलिए आज आपको इस परेशानी से निकालने के लिए बताते हैं कि घर के लिए कौन सी एसी ( What Star Rating in AC ) बेहतर होगी और इससे बिजली बिल ( Save Elecricity Bill ) भी कम आएगा।

घर में AC लगवाने से पहले उसका सही चुनाव बहुत जरूरी होता है। ये तो सभी जानते हैं कि गर्मी में घर का बिजली बिल एसी की वजह से दोगुना हो जाता है, जिससे घर का बजट पूरी तरह से प्रभावित होता है। ऐसे में जरूरी है कि घर में एक अच्छी एसी का इस्तेमाल करें ताकि बिजली बिल कम आए और गर्मी से भी राहत मिल सके। अगर आप अपने घर के लिए 1.5 टन का AC लगवाते हैं और उसकी रेटिंग 3 स्टार है तो ये 10 घंटे में करीब 11 यूनिट से ज्‍यादा बिजली की खपत करता है। वहीं अगर 5 स्‍टार रेटिंग है तो एसी सिर्फ 9 यूनिट ही खपत करेगा। यानी आप 2 यूनिट बना सकते हैं।

10 अंकों का ही रहेगा आपका Mobile Number, TRAI ने दी सफाई

अगर आप भी अपने घर के लिए एसी खरीद रहे हैं तो उसकी रेटिंग पर ध्यान जरूर दे, क्योंकि अच्छी स्टार रेटिंग वाले एसी कम बिजली बिल खपत करते हैं और गर्मी से राहत देते हैं। इसके अलावा घर में पुराने एसी का इस्तेमाल करने से बचे, क्योंकि इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है। साथ ही गर्मी शुरू होने से पहले एसी को एक बार साफ जरूर कर लें ताकि खराब होने की समस्या से बच सके।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ao8T2i

10 अंकों का ही रहेगा आपका Mobile Number, TRAI ने दी सफाई

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India ) की तरफ से साफ कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर को 11 अंकों ( 11 Digit Mobile Number ) का नहीं किया जाएगा, बल्कि 10 अंकों का ही मोबाइल नंबर ( 10 Digit Mobile Number,) रहेगा। TRAI ने जानकारी देते हुए कहा कि लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे शून्य यानी 0 लगाने की मांग की गयी है। ट्राई का कहा कि इससे भविष्य में मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही ट्राई ने साफ कर दिया गया है कि ट्राई की ओर से 11 अंक के मोबाइल नंबर ( 11 Digit Numbering ) की कोई सिफारिश नहीं की गयी है।

गौरतलब है कि ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियों ने 11 डिजिट नंबर का विरोध करते हुए कहा था कि 11 डिजिट मोबाइल नंबर स्कीम से सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर समेत बड़े पैमाने पर कन्फिग्युरेशन मॉडिफिकेशन करने पड़ेंगे। इससे लागत पर असर पड़ेगा और यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं ट्राई का मानना है कि 11 डिजिट नंबर होने से यूजर्स को एक्स्ट्रा डिजिट डायल करने के साथ फोन मैमोरी को अपडेट करना पड़ेगा। इससे परेशानी बढ़ेगी और कंपनियों को रेवेन्यु का नुकसान सहना पड़ेगा।

Lockdown में स्लो Computer को बनाएं सुपर फास्ट, फॉलो करें ये स्टेप

बता दें कि ट्राई ने कहा था कि लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले 0 लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मौजूदा मोबाइल में अंकों की संख्या को 10 से 11 करने का भी सुझाव दिया गया था। TRAI ने PMO को चिट्टी लिखकर जानकारी दी थी कि भारत में 65 करोड़ लोग इंटरनेट यूज़र्स हैं। जबकि महज 2 करोड़ लोगों के पास लैंडलाइन ब्रॉडबैंड है। इसलिए ब्रांडबैंड को ज्यादा संख्या में उपलब्ध कराए जाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले TRAI ने 2017 में ब्रॉडबैंड बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन उसपर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zO6hLc

10 अंकों का ही रहेगा आपका Mobile Number, TRAI ने दी सफाई

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (Telecom Regulatory Authority of India ) की तरफ से साफ कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर को 11 अंकों ( 11 Digit Mobile Number ) का नहीं किया जाएगा, बल्कि 10 अंकों का ही मोबाइल नंबर ( 10 Digit Mobile Number,) रहेगा। TRAI ने जानकारी देते हुए कहा कि लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करते समय मोबाइल नंबर के आगे शून्य यानी 0 लगाने की मांग की गयी है। ट्राई का कहा कि इससे भविष्य में मोबाइल सेवाओं के लिए 254.4 करोड़ अतिरिक्त नंबर संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही ट्राई ने साफ कर दिया गया है कि ट्राई की ओर से 11 अंक के मोबाइल नंबर ( 11 Digit Numbering ) की कोई सिफारिश नहीं की गयी है।

गौरतलब है कि ज्यादातर टेलिकॉम कंपनियों ने 11 डिजिट नंबर का विरोध करते हुए कहा था कि 11 डिजिट मोबाइल नंबर स्कीम से सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर समेत बड़े पैमाने पर कन्फिग्युरेशन मॉडिफिकेशन करने पड़ेंगे। इससे लागत पर असर पड़ेगा और यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वहीं ट्राई का मानना है कि 11 डिजिट नंबर होने से यूजर्स को एक्स्ट्रा डिजिट डायल करने के साथ फोन मैमोरी को अपडेट करना पड़ेगा। इससे परेशानी बढ़ेगी और कंपनियों को रेवेन्यु का नुकसान सहना पड़ेगा।

Lockdown में स्लो Computer को बनाएं सुपर फास्ट, फॉलो करें ये स्टेप

बता दें कि ट्राई ने कहा था कि लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर फोन करने से पहले 0 लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही मौजूदा मोबाइल में अंकों की संख्या को 10 से 11 करने का भी सुझाव दिया गया था। साथ ही TRAI ने PMO को चिट्टी लिखकर बताया कि भारत में 65 करोड़ लोग इंटरनेट यूज़र्स हैं। जबकि महज 2 करोड़ लोगों के पास लैंडलाइन ब्रॉडबैंड है। इसलिए ब्रांडबैंड को ज्यादा संख्या में उपलब्ध कराए जाने पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले TRAI ने 2017 में ब्रॉडबैंड बढ़ाने की सिफारिश की थी, लेकिन उसपर अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zO6hLc

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...