01 मई 2019

घर बैठे बिना नंबर बदले Jio नेटवर्क से जुड़े, नहीं खर्च करना पड़ेगा एक भी रुपया

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने ग्राहकों को अपनी ओर करने के लिए Join Jio without changing your number स्कीम शुरू किया है। इसके तहत airtel , vodafone , Idea और bsnl यूजर्स अपने सिम को जियो नेटवर्क में बदल सकते हैं। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है सिर्फ अपने स्मार्टफोन में जियो ऐप ( My Jio App ) डाउनलोड करना है या फिर कंपनी की साइट पर जाकर अपने नंबर को एंटर करके जियो नेटवर्क में करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दीवार पर फिट होता है ये कूलर, AC जैसी मिलेगी ठंडक, कीमत बहुत कम

बता दें कि ये सुविधा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है। इसके जरिए प्रीपेड को पोस्टपेड में और पोस्टपेड को प्रीपेड में कनवर्ट करा सकते हैं। इसके लिए आपको एक भी पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। गौरतलब है कि जियो ने पहली तिमाही में सबसे ज्यादा यूजर्स को जोड़ा है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल बना चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा हथियार, PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ले रहे हैं इसका सहारा

ऐसे करें नंबर चेंज

इसके लिए सबसे पहले www.jio.com पर जाएं और Join Jio without changing your number पेज पर क्लिक करें। अब जिस नेटवर्क के नंबर को जियो में बदलना चाहते हैं, उसे यहां डालें। इसके बाद प्रीपेड या पोस्टपेड सिम के ऑप्शन को चुनें। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा,जिसे एंटर करके आगे बढ़ें। इस दौरान जियो प्रीपेड या पोस्टपेड की डीटेल दिखाई देगी। यहां अपने एरिया का पिन कोड डालकर सिम बुक करें। इस दौरान कंपनी की तरफ से आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें सिम डिलिवरी का टाइम मेंशन होगा। इसके बाद कंपनी अपने ऑफिसियल एक्टिविटी करने के बाद आपको सिम डिलिवर करवा देगी।

गौरतलब है कि हाल ही में काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार हिस्सेदारी 2019 की पहली तिमाही की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन की रिपोर्ट भी जारी की गयी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय फीचर फोन बाजार में साल 2019 की पहली तिमाही में Reliance Jio Phone 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पहले पायदान पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UR2lOf

Xiaomi Redmi Go जल्द होगा Big Bazaar में भी बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन redmi go को अभी तक सिर्फ ऑनलाइन और कंपनी के स्टोर्स पर ही बेचा जा रहा था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को Big Bazaar में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के दी है। मतलब कि अब ग्राहकों को फोन की डिलीवरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक आसानी से अपने घर के आस-पास के Big Bazaar के रिटेल स्टोर से हैंडसेट को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने Mi Wireless Handheld Sweeper को किया लॉन्च, एक बार के चार्ज पर करेगी 2 घंटे तक सफाई

Xiaomi Redmi Go स्पेसिफिकेशंस

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दीवार पर फिट होता है ये कूलर, AC जैसी मिलेगी ठंडक, कीमत बहुत कम

Xiaomi Redmi Go कैमरा और कीमत

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस हैंडसेट की कीमत 4,499 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 60% तक का डिस्काउंट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GNVgZT

UPSC civil services prelims 2019 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Civil Services (IAS) Prelims Admit Card 2019 : संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) (UPSC) ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा (civil services examination) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं। 896 पदों को भरने के लिए परीक्षा देशभर में 2 जून, 2019 को आयोजित होगी।

UPSC cse prelims 2019 : ऐसे करें डाउनलोड
-आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in, upsc.gov.in पर लॉग इन करें

-‘download admit card’ लिंक पर क्लिक करें

-नई विंडो खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर एंटर करें

-स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डिस्पले हो जाएगा

-एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 200-200 अंक के सामान्य अध्ययन पेपर 1 (General Studies Paper 1) और सामान्य अध्ययन पेपर 2 (General Studies Paper II) आएंगे।

मुख्य परीक्षा में दो पेपर आएंगे : पेपर ए-एक भारतीय भाषा, पेपर बी-अंग्रेजी, 300-300 अंकों के होंगे पेपर। परीक्षा में और कौन कौन से पेपर आएंगे, उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन का अध्ययन कर लें। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर कुल 2025 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wnc9kN

Xiaomi Redmi Go जल्द होगा Big Bazaar में भी बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन redmi go को अभी तक सिर्फ ऑनलाइन और कंपनी के स्टोर्स पर ही बेचा जा रहा था। लेकिन अब इस स्मार्टफोन को Big Bazaar में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर के दी है। मतलब कि अब ग्राहकों को फोन की डिलीवरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ग्राहक आसानी से अपने घर के आस-पास के Big Bazaar के रिटेल स्टोर से हैंडसेट को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Xiaomi ने Mi Wireless Handheld Sweeper को किया लॉन्च, एक बार के चार्ज पर करेगी 2 घंटे तक सफाई

Xiaomi Redmi Go स्पेसिफिकेशंस

Redmi Go के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच HD डिस्प्ले है और इसका रेज्यूलेशन (720×1280 पिक्सल) है। फोन Android 8.1 ओरिओ (एंड्रॉएड गो एडिशन) ओएस पर काम करता है। हैंडसेट में Snapdragon 425 SoC का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है, जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दीवार पर फिट होता है ये कूलर, AC जैसी मिलेगी ठंडक, कीमत बहुत कम

Xiaomi Redmi Go कैमरा और कीमत

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैंक में LED Flash के साथ 8 मेगापिक्सल का कमैरा दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट और एसडी स्लॉट दिया गया है जो 4G VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में ब्लूटूथ v4.1, FM रेडियो, माइक्रो USB पोर्ट, GPS, WIFI, और 3.5MM ऑडियो जैक समेत कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इस हैंडसेट की कीमत 4,499 रुपये है।

यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale: इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 60% तक का डिस्काउंट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GNVgZT

AP EAMCET Result 2019 ऐसे करें डाउनलोड

ap eamcet Result 2019 : जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (JNTU) द्वारा जल्द ही आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EAMCET) के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। परिणाम आज शाम तक जारी किए जा सकते हैं। जो उम्मीदवार एपी ईएएमसीईटी एग्जाम 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम AP EAMCET की आधिकारिक वेबसाइट - sche.ap.gov.in पर देख सकते हैं।

AP EAMCET Exam, 20 से 24 अप्रैल, 2019 तक आयोजित की गई थी। एपी ईएएमसीईटी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी - सुबह की पारी 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी। विद्यार्थियों की एक मेरिट-लिस्ट, रैंक-वार, आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के नाम और हॉल टिकट नंबर के साथ डाल दी जाएगी।

AP EAMCET Result 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे परिणाम देखने के लिए पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त करने के लिए एक प्रिंट विकल्प भी उपलब्ध है। इंजीनियरिंग और, कृषि और मेडिकल प्रवेश के लिए अलग-अलग मेरिट सूची दी गई है। स्कोरकार्ड के आधार पर उम्मीदवारों को वेब काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।

How To Check AP EAMCET Result 2019
परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - sche.ap.gov.in पर लॉग ऑन करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए AP EAMCET 2019 Result के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी जिसमें लॉग-इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और हॉल टिकट नंबर दर्ज करना होगा। मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ITCBiy

JEE Main Result 2019: दो बार की परीक्षा ने बदल डाले 15 राज्यों के टॉपर

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2019 के रिजल्ट में राजस्थान का जलवा एक बार फिर कायम रहा। 100 में से 100 परफेक्ट परसेंटाइल हासिल करने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा चार छात्र राजस्थान के रहे। हालांकि तेलंगाना के चार छात्रों ने भी पहली बार परफेक्ट परसेंटाइल हासिल कर नया कीर्तिमान रचा है। दो बार परीक्षा देने का मौका मिलने का नतीजा यह रहा कि 15 छात्रों ने अपने राज्यों के टॉपर्स को ही बदल डाला।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पहली बार वर्ष में JEE Main की दो परीक्षाएं कराई थी। असर यह हुआ कि जनवरी में परीक्षा देने के बाद छात्र खामियों का आसानी से अंदाजा लगा सके और कामयाबी हासिल की। जनवरी के मुकाबले अप्रैल की परीक्षा कठिन होन के बावजूद बेहतर परिणाम देकर फाइनल रिजल्ट में बड़ा उलटफेर किया।

इनका कमबैक
JEE Main के जनवरी अटेम्प्ट में हरियाणा, दिल्ली का कोई भी छात्र 100 परसेंटाइल हासिल नहीं कर सका था, लेकिन इन राज्यों के छात्र अप्रेल में दोबारा मौका मिलते ही कमबैक करने से नहीं चूके। फाइनल रिजल्ट में हरियाणा से 2, दिल्ली और झारखंड से 1-1 छात्र परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले सुपर 24 छात्रों की सूची में पहुंचे। मध्यप्रदेश से जनवरी की सूची में एक ही विद्यार्थी शामिल था, लेकिन फाइनल रिजल्ट में यह संख्या बढ़कर तीन हो गई। राजस्थान में भी दो से बढ़कर चार और आंध्रप्रदेश से एक से बढ़कर दो हो गई।

यों बदले
JEE Main जनवरी के रिजल्ट के मुताबिक शुभंकर गंभीर तथा संबित बेहरा को संयुक्त रूप से राजस्थान का स्टेट टॉपर घोषित किया गया था, लेकिन फाइनल रिजल्ट में इस जगह निशांत अभांगी पहुंच गए।

इकलौती महिला टॉपर राजस्थान से
JEE Main के फाइनल रिजल्ट में राजस्थान के निशांत अभांगी, संबित बेहरा, शुभंकर गंभीर और समीक्षा दास ने परफेक्ट 100 परसेंटाइल हासिल कर एक बार फिर सूबे का नाम रोशन किया है। समीक्षा सौ परसेंटाइल हासिल करने वाली देश की इकलौती छात्रा बनी है।

बदल गए स्टेट टॉपर्स
एनटीए ने जनवरी अटेम्प्ट के रिजल्ट के साथ ही स्टेट टॉपर्स की सूची जारी की। अप्रेल में दोनों के फाइनल रिजल्ट के आधार पर स्टेट टॉपर्स की लिस्ट निकली। फाइनल में जनवरी के रिजल्ट से ज्यादा संघर्ष और कठिन होने के बावजूद 13 राज्यों व 2 केन्द्रशासित प्रदेशों के टॉपर्स बदल गए।

स्टेट - जनवरी टॉपर - फाइनल टॉपर
राजस्थान - शुभंकर गंभीर और संबित बेहरा - निशांत अभांगी
हरियाणा - आशुतोष सिंगला - द्रव्य मारवाह
लक्ष्यद्वीप - अब्दुल जावेद - टॉम साजू
दादरा एवं नगर हवेली - विश्वजीत देशमुख - अथर्व शारावागी
आंध्र प्रदेश - बोज्जा चेतन रेड्डी - कोंडा रेनू
दिल्ली - नवनीत जिंदली - शुभान श्रीवास्तव
गुजरात - राघव सोमानी - परवीक नीलेश कुमार दवे
हिमाचल - सार्थक गुप्ता - आकाश सोलंकी
झारखंड - अंकित कुमार जैन - गुडीपति अंकित
नागालैंड - कार्तिकेय चंद्रा - मनीष कुमार चौहान
उड़ीसा - सिबासिस नायक - प्रतीक चौधरी
तमिलनाडु - गौरव पी - के.वी. विक्रम
उत्तराखंड - पल्लव सेमवाल - प्रतीक टिबरीवाल
पश्चिम बंगाल - सास्वत दत्ता - कोस्तव सेन
बिहार - अभिषेक कुमार - अभिनव भारद्वाज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IRfENd

दीवार पर फिट होता है ये कूलर, AC जैसी मिलेगी ठंडक, कीमत बहुत कम

नई दिल्ली: गर्मी से आज हर कोई परेशान है और ऐसे में घर के लिए एसी या कूलर लेना शुरू कर दिया है, लेकिन बजट कम होने की वजह से एसी लेने से कतराते हैं और सोचते हैं कि इस कूलर ही खरीद लेते है, जिससे की घर का बिजली बिल कम आए। चलिए आज आपको इस परेशानी से निकालने के लिए एक ऐसे कूलर के बारे में बताते हैं, जिसे आप एसी की तरह दीवार में फिट कर सकते हैं और ठंडी हवा का आनंद ले सकते हैं। इसकी कीमत भी एसी से कम है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi ने Floor Standing AC किया लॉन्च, गर्मी-ठंडी दोनों मौसम में कर सकते हैं यूज

इस कूलर को symphony कंपनी ने तैयार किया है और इसका नाम Symphony Cloud है। इस कूलर को स्प्लिट AC की तरह डिजाइन किया गया है ताकि ग्राहक घर या ऑफिस की दीवार पर इसे फिट कर सकें। इस कूलर के अंदर एक वाटर टैंक दिया गया है जिसमें पाइप की मदद से पानी डाल सकते हैं। बता दें कि पाइप कूलर में ही मौजूद है। अगर कूलर का वाटर टैंक फुल या खाली होता है तो अलार्म बजने लगेगा।

यह भी पढ़ें- मोबाइल बना चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा हथियार, PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ले रहे हैं इसका सहारा

कूलर 200 Sq फीट एरिया को ठंडा करता है। इसे ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन इसकी कीमत मात्र 13,449 रुपए है। यानी घर में इस कूलर को लगाकर एसी जैसी ठंडी हवा का ले सकते हैं। अगर बात करें AC की तो 1 टन स्प्लिट एसी की कीमत भारतीय मार्केट में 25 हजार रुपए के करीब है यानी ये कूलर पैसा वसूल है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WbdyKZ

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...