01 मार्च 2019

13 मार्च को Redmi Note 7 Pro की पहली सेल, 1,120GB डेटा मिलेगा फ्री

नई दिल्ली: Xiaomi ने भारत में redmi note 7 Pro लॉन्च कर दिया गया है और इसके पहले सेल का आयोजन 13 मार्च को रखा गया है। फोन को ग्राहक Flipkart और MI ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत है कि इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

फोन पर शानदार ऑफर

अगर हैंडसेट खरीदते हैं को डबल डेटा का बेनिफिट्स मिलेगा। इसऑफर के तहत एयरटेल अपने कुछ प्लान पर 100 पर्सेंट एक्सट्रा डेटा दे रहा है। जैसे- 249 रुपये के रिचार्ज पर 2GB के बजाय 4GB डेटा , 349 रुपये के रिचार्ज पर 3GB की जगह 6GB डेटा मिलेगा। यानी ग्राहकों को कुछ 1,120GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही नॉरटॉन एंटीवायरस और Airtel TV प्रीमियम का एक्सेस भी मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। इसमें 4GB व 6GB RAM और 64GB व 128GB स्टोरेज मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Vivo के इस स्मार्टफोन में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करने पर फोन 2 दिन का पावर बैकअप देगा।

कीमत

Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है। इसके साथ कंपनी आपको फोन कवर फ्री में देगी, जिसकी कीमत 349 रुपये है।

फोन की खासियत

Redmi Note 7 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर का बैक में इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा फोन में यूनिवर्सल रिमोट भी दिया गया है, जिसकी मदद से टीवी, लाइट और सैटअप बॉक्स जैसे हजारों डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tN98x7

Vodafone ने लॉन्च किया 129 रुपये का नया प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा मिलेंगे ये बड़े फायदे

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी vodafone ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। कंपनी के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 129 रुपये है। यह कंपनी की तरफ से बोनस कार्ड प्लान है। फिलहाल इसे कंपनी ने गुजरात और चेन्नई समेत कुछ ख़ास सर्किलों में उपलब्ध कराया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल, एसडीटी और रोमिंग कॉल्स की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को 1.5 जीबी 3जी/4जी डाटा का लाभ मिलेगा। साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 एसएमएस का फायदा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro खरीदने पर मिलेगा दो गुना फायदा, 2 दिन तक चलेगी स्मार्टफोन्स की बैटरी

Vodafone 1,999 रुपये प्लान

हाल ही में वोडाफोन ने साल भर की वैलिडिटी वाला 1,999 रुपये का प्लान लॉन्च किया था। कंपनी के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी 4जी/3जी डाटा का फायदा मिलेगा। मतलब की यूजर्स को कुल 547.5 जीबी डाटा का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान के रिचार्ज के बाद यूजर्स को पूरे साल भर के लिए कॉलिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A सीरीज के 3 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 8,490 रुपये

Vodafone 1,499 रुपये प्लान

इससे पहले वोडाफोन ने 1,499 रुपये का सालाना प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रोजाना 1 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा। मतलब यूजर्स को 365 जीबी डाटा का फायदा होगा। वहीं, डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स 50 पैसा प्रति एमबी की दर से इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रोजाना मुफ्त 100 एसएमएस भी दिया जा रहा है। यूजर्स ये सारी सर्विस पूरे 1 साल तक ले सकते हैं। इस प्लान के साथ यूजर्स को प्ले सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग भी मिल रही है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2T6MJKr

Vivo के इस स्मार्टफोन में हुई भारी कटौती, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: Vivo ने अपने स्मार्टफोन Vivo Y91 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। इस हैंडसेट को जनवरी में 10,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब ग्राहक इस फोन को 9,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस नई कीमत के साथ ग्राहक फोन को ऑनलाइन स्टोर, Amazon India, पेटीएम मॉल और ऑफलाइन स्टोर से ले सकते हैं। इसके साथ ही हैंडसेट पर शानदार ऑफर के तहत 1,200 रुपये का ब्लूटूथ हेडफोन भी फ्री में मिल रहा है। इतना ही नहीं, जियो की तरफ से 4,000 रुपये का बेहतरीन फायदा और 3TB डेटा भी मिल रहा है।

Vivo Y91 की स्पेसिफिकेशन

Vivo Y91 में 6.22 इंच की फुल व्यू एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज भी दिया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.8 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को पावरफुल बैकअप देने के लिए 4030 एमएएच की बैटरी दी गयी है।फोन के अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। यह फोन ओशियन ब्लू और स्टैरी ब्लैक कलर वेरियंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

Vivo Y91i जल्द होगा लॉन्च

गौरतलब है कि कंपनी भारत में जल्द ही Vivo Y91i स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर सकती है, जो Vivo Y91 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी का यह एक बजट स्मार्टफोन है जिसकी कीमत भारत में 7,990 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल 6.22 इंच फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉलूशन 1520X720 पिक्सल्स है। स्मार्टफोन में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है। पावर के लिए 4,030mAh बैटरी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 13+2 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xx9TZc

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro खरीदने पर मिलेगा दो गुना फायदा, 2 दिन तक चलेगी स्मार्टफोन्स की बैटरी

नई दिल्ली: चीन की कंपनी Xiaomi ने अपने दो नए स्मार्टफोन को कल भारत में लॉन्च किया था। इनमें redmi note 7 और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। इन स्मार्टफोन की खरीदारी पर airtel के यूजर्स को शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी के 249 रुपये के प्लान में 2 जीबी डाटा की जगह 4 जीबी डाटा दिया जाएगा। वहीं, 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 3 जीबी डाटा की जगह 6 जीबी डाटा मिलेगा। मतलब यूजर्स को सामान्य तौर पर मिलने वाले डाटा के बजाय दोगुना डाटा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इन प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एयरटेल Tv प्रीमियम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro कीमत

भारत में Redmi note 7 के 3GB रैम व 32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। वहीं, Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि 6GB रैम व 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।इस फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट, एमआई ऑनलाइन स्टोर पर 13 मार्च को होगी।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस हैंडसेट में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन चलती है। फोन क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है। Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी 2 दिन का पावर बैकअप देगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H8y4Ho

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...