30 अगस्त 2018

BECIL में डाटा एंट्री अाॅपरेटर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

becil recruitment 2018, ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) ने डाटा एंट्री अाॅपरेटर के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार 14 सितंबर 2018 तक या उससे पहले इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

डाटा एंट्री अाॅपरेटर - 20 पद

वेतनमानः
प्रति माह 17,498 / - रुपये

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में मॉनिटर के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड,शैक्षणिक योग्यता और अनुभव-
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट उत्तीर्ण।
- कम्प्यूटर पर इंग्लिश टार्इपिंग 35 शब्द प्रति मिनट की गति।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में मॉनिटर के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन को अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 14 सितंबर 2018 तक बेसिक भवन, सी -56 / ए -17, सेक्टर -62, नोएडा-201307 (यू.पी.) को भेज सकते हैं।

आवेदन शुल्क:
500 / - रुपये कैश या डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली के पक्ष में देय

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 17 सितंबर 2018

BECIL Data Entry Operator Recruitment 2018:

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) में डाटा एंट्री अाॅपरेटर के 20 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) का परिचयः

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ( BECIL ) एक आईएसओ 9 001: 2015, आईएसओ 27001: 2013 और आईएसओ / आईईसी 20000: 2012 प्रमाणित, मिनी रत्न, भारत सरकार का केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम है, जाे 24 मार्च 1995 को स्थापित किया गया था। बीईसीआईएल परियोजना परामर्श सेवाएं प्रदान करता है। यह रेडियो और टेलीविजन प्रसारण इंजीनियरिंग के श्रेत्र में सक्रिय है।यह प्रसारण सेवाओं से संबंधित डिजाइन और निर्माण, मानव संसाधन से संबंधित गतिविधियों जैसे प्रशिक्षण और मानव शक्ति प्रदान करने जैसी संबंधित सेवाएं भी प्रदान करता है। बीईसीआईएल रक्षा, पुलिस और पैरा-सैन्य विभागों को विशेष संचार, निगरानी, सुरक्षा और निगरानी प्रणाली की आपूर्ति भी करता है। बीईसीआईएल का अपना मुख्य कार्यालय दिल्ली में और नोएडा में कॉर्पोरेट कार्यालय है। क्षेत्रीय कार्यालय बैंगलोर में है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LHdegZ

CTET 2018: CBSE ने अभ्यर्थियों के लिए जारी एक अहम नोटिस, ctet.nic.in पर करें चेक

सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 (सीटैट 2018) के आवेदकों के लिए एक जरूरी नोटिस जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सीबीएसई ने उन आवेदकों को अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना मौका दिया है जिन्होंने 27 अगस्त, 2018 तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन करवाया था। जो कोई आवेदक अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड नहीं कर सका है तो वह 2 सितंबर तक फोटो व सिग्नेचर अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। सीबीएसई ने अपने पोर्टल पर 2 सितंबर तक के लिए यह सुविधा खोल दी है।

ऐसे उम्मीदवार 5 सितंबर 2 बजे तक ई-चालान, क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। सीबीएसई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ये उम्मीदवार फोटो व सिग्नेचर अपलोड कर अपनी आवेदन प्रकिया पूरी कर लें क्योंकि इसके बाद किसी भी स्थिति में कोई डेट नहीं बढ़ाई जाएगी। बत दें इस बार सीबीएसई सीटैट परीक्षा 9 दिसंबर 2018 को करने वाला है।


सीबीएसई ने योग्यता संबंधी शर्तो में भी कुछ बदलाव किया है। संशोधित योग्यता के अनुसार जो उम्मीदवार बीएड पास कर चुके हैं और पहले ही दूसरे पेपर के लिए आवेदन एवं भुगतान कर चुके हैं वे अब दोनों पेपर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता सात साल की होती है।

 

बिहार के पंचायती राज विभाग में निकली बंपर भर्ती, बिना किसी शुल्क के करें आवेदन
बिहार के पंचायती राज विभाग ने टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट के 2096 और अकाउंटेंट के 2096 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानि वेकेंसी से कुल 4192 लोगों की नियुक्ति मिलेगी। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर 2018 है। उम्मीदवार इन पदों पर अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से संबंधित नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NAfUi3

OPTCL में मैनेजमेंट ट्रेनी के 100 पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में मैनेजमेंट ट्रेनी ( इलेक्ट्रीकल ) के 100 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 27 सितम्बर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अाैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
मैनेजमेंट ट्रेनी ( इलेक्ट्रीकल ) - 100 पद

वेतनमान -
ट्रेनिंग के दाैरान - 24000 हजार रूपए प्रतिमाह।
सफलता पूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने के बाद - 56,100 - 1,77,500 रूपए।

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में मैनेजमेंट ट्रेनी के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 प्रतिशत अंकों के साथ इलेक्ट्रीकल/ इलेक्ट्रीकल अाैर इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री। या संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ IE का सेक्शन A&B उर्तीर्ण।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

आयु सीमाः 21 से 32 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें काे आयु सीमा में नियमानुसार छूट )

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदाें पर चयन प्रक्रियाः

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदाें पर आवेदकों का चयन कम्प्यूटर बेस टेस्ट अाैर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.optcl.co.in के माध्यम से 27 सितम्बर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अावेदन शुल्क: 1000 रूपए।

महत्वपूर्ण तिथिः 27 सितम्बर 2018

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन काॅरपोरेशन लिमिटेड ( OPTCL ) में मैनेजमेंट ट्रेनी ( इलेक्ट्रीकल ) के 100 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

 

ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल), देश की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन कंपनियाें में से एक है। जिसे मार्च 2004 में कंपनी अधिनियम, 1956 के तहत ओडिशा सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में स्थापित किया गया। कंपनी का पंजीकृत कार्यालय ओडिशा राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। इसकी परियोजनाएं और क्षेत्र इकाइयां पूरे राज्य में फैली हुई हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2olFoF5

सरकारी नाैकरीः स्टेटिकल इंस्पेक्टर के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

TNPSC Statistical Inspector recruitment , तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) ने स्टेटिकल इंस्पेक्टर के 13 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 सितम्बर 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

• स्टेटिकल इंस्पेक्टर ( Statistical Inspector ) - 13 पद

वेतनमान - रूपए. 36,900 - 1,16,600/-

 

TNPSC Statistical Inspector के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड, शैक्षिक / तकनीकी योग्यता और अनुभव:
- मान्यता प्राप्त संस्थान से स्टेटिक्स या गणित मुख्य विषय के साथ ग्रेजुएट डिग्री।
- तमिल भाषा का ज्ञान आवश्यक।

आयु सीमाः 30 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें का नियमानुसार छूट दी जाएगी )

TNPSC Statistical Inspector के पदाें पर चयन प्रकि्रयाः

TNPSC Statistical Inspector के पदाें पर उम्मीदवाराेें का चयन लिखित परीक्षा के अाधार पर किया जाएगा।

लिखित परीक्षाः

लिखित परीक्षा का आयाेजन दिनांक 23 सितम्बर 2018 से 30 सितम्बर 2018 तक किया जाएगा। परीक्षा दाे पारियाें में 3 - 2 घंटे के लिए आयाेजित की जाएगी। जिसमें कुल 570 अंकाें के लिए 300 प्रश्न हल करने हाेंगे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।


तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में सांख्यिकीय निरीक्षक के रिक्त पदाें पर आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.tnpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्कः 300 रूपए।

महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन की अंतिम तिथिः 26 सितम्बर 2018।
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथिः 28 सितम्बर 2018।
लिखित परीक्षा तिथि: 24 नवम्बर 2018


TNPSC Statistical Inspector recruitment 2018:

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) में सांख्यिकीय निरीक्षक के 13 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ( TNPSC ) के कार्यः

- राज्य के लिए विभिन्न शासकीय सेवाओं पर नियुक्तियां करना।

- राज्य की सिविल सेवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पर परामर्श देना।

- राज्य में नियुक्तियों एवं नीति निर्धारण के साथ ही विभिन्न विभागीय पदोन्नतियों स्थानांतरणों तथा एक सेवा से दूसरी सेवा में तबादले पर भी लोक सेवा आयोग से परामश किया जाता है।

- शासकीय सेवकों की सेवा के मामले में अनुशासनात्मक सलाह देना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wvs6cT

केवल 6,699 रुपये में लॉन्च हुआ LG Candy स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन LG Candy को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के खासियत की बात करें तो इसका इंटरचेंजेबल बैक कवर हैं। स्मार्टफोन ब्लू, सिलवर और गोल्ड कलर अॉप्शन के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के साथ तीन एक्सट्रा कवर भी आते हैं। भारत में कंपनी ने इसे 6,999 रुपये में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए 1 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अगर Facebook पर 'Hi-Hello' का दिया जवाब तो हो सकती है मौत, 'वो' लोग कर रहे ऐसी प्लानिंग

LG Candy स्पेसिफिकेशंस

एलजी के इस स्मार्टफोन में 5.0 इंच का एचडी ऑन-सेल टच डिस्प्ले है जो (1280 x 720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है।

यह भी पढ़ें: गलती से भी डाउनलोड न करें ये App, नहीं तो आसानी से हैक हो जाएगा आपका Smartphone

LG Candy कैमरा

कैमरे सेक्शन की बात करें तो एलजी के इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा फ्लैश जंप शॉट के साथ आता है जिसकी मदद से हर तीन सेकेंड में 20 फोटो क्लिक किया जा सकता है। पावर देने के लिए इस स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Nokia 6.1 plus की पहली सेल आज, मिल रहा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट दिया गया है। एलजी कैंडी की लंबाई-चौड़ाई 146.3 x 73.2 x 8.2 मिलीमीटर और इसका वजन 152 ग्राम है। यह हैंडसेट एलटीई, 3 जी और 2 जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N43RN5

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकली टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट 939 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। MPSC recruitment 2018 के तहत Tax Assistant and Clerk Typist के कुल 939 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। आवेदन करने की लास्ट डेट 11 सितंबर 2018 है। इस भर्ती के तहत टैक्स असिस्टेंट के 478 और क्लर्क टाइपिस्ट 392 पदों पर भर्ती की जा रही है।

पदों का विवरण

टैक्स असिस्टेंट- 478 पद

क्लर्क टाइपिस्ट- 392 पद

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 11 सितंबर 2018

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार की इंग्लिश एवं हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा: टैक्स असिस्टेंट के लिए आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 38 वर्ष होनी चाहिए। वहीं क्लर्क-टाइपिस्ट के लिए अभ्यर्थी की उम्र 19 से 38 वर्ष होनी चाहिए।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 524 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों से 324 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों के लिए आवेदन कैसे करें: योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक या उससे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकता है।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों के लिए आॅफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wwF4Hk

JPSC बैकलाॅग भर्ती - असिस्टेंट प्राेफेसर के 566 पदाें पर आज ही करें आवेदन

JPSC Assistant Professor recruitment 2018, झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्राेफेसर के बैकलाग 566 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

झारखंड लोक सेवा आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार झारखंड राज्य के अंतर्गत विभिन्न् विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागाें एवं अंगीभूत महाविद्यालयाें में विभिन्न विषयाें के लिए सहायक प्राध्यापक ( Assistant Professor ) के पदाें पर नियमित नियुक्ति की जाएगी। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

झारखंड लोक सेवा आयोग ( JPSC ) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट प्राेफेसर: 566 पद

वेतनमानः 15,600-39,100+ ग्रेड पे - 6,000 रूपए।


योग्यता:
- अच्छे शैक्षणिक रिकार्ड के साथ संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट या समकक्ष।
- यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) आैर झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) उत्तीर्ण।
- पीएचडी धारक उम्मीदवार को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) आैर झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) उत्तीर्ण की बाध्यता नहीं है।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवाराें का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व साक्षात्कार में योग्यता प्रदर्शन के आधार पर होगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट www.jpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। अाैर निर्धारित प्रारूप में, परीक्षा नियंत्रक, झारखंड लोक सेवा आयोग सर्कुलर रोड रांची, 834001, झारखंड के पते पर भेजे। आवेदन 31 अगस्त 2018 तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए।


आवेदन शुल्क:
सामान्य / पिछड़ा वर्ग और उच्च पिछला वर्ग 600 के लिए।
झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये।
दिव्य उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क से छूट है।
परीक्षा शुल्क डेबिट / क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग / चालान के माध्यम से एसबीआई क्लेक्ट के जरिए स्वीकार किया जाता है।

महत्वपूर्ण तिथिः आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2018

JPSC Assistant Professor recruitment 2018 , झारखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्राेफेसर के बैकलाग 566 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2POuvbp

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...