04 मार्च 2023

Twitter Blue हुआ 22 और देशों में लॉन्च, जानिए क्या है खास

एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को 44 बिलियन डॉलर्स में टेकओवर करने के बाद से ही अब तक इसमें कई चेंज देखे जा चुके हैं और कई नए फीचर्स भी। इन्हीं फीचर्स में से एक है ट्विटर ब्लू (Twitter Blue)। ट्विटर की सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस ट्विटर ब्लू के तहत यूज़र्स को प्रति महीने निर्धारित फीस का भुगतान करने पर ऑफिशियल ब्लू चेकमार्क/टिक मिलता है। ट्विटर के वेब वर्ज़न पर इसकी मंथली फीस 8 डॉलर (653.70 रुपये) और आईओस (iOS) पर इसकी मंथली फीस 11 डॉलर (898.84 रुपये) है। कुछ समय पहले ही इसे भारत (India) में भी लॉन्च किया जा चुका है। भारत में इस सर्विस की मंथली फीस ट्विटर वेब पर 650 रुपये और मोबाइल डिवाइसेज़ पर 900 रुपये है। इस सर्विस का सालाना पैक भी ट्विटर की तरफ से दिया जाता है, जिस पर डिस्काउंट मिलता है। अब हाल ही में इस सर्विस को 22 और देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है।

किन देशों में हुआ हाल ही में लॉन्च?

आइए नज़र डालते हैं इन देशों की लिस्ट पर जहाँ हाल ही में ट्विटर ब्लू लॉंन्च हुआ है।

1. नीदरलैंड ।
2. पोलैंड।
3. आयरलैंड।
4. बेल्जियम।
5. स्वीडन।
6. रोमानिया।
7. चेक रिपब्लिक।
8. फिनलैंड।
9. डेनमार्क।
10. ग्रीस।
11. ऑस्ट्रिया ।
12. हंगरी।
13. बुल्गारिया।
14. लिथुआनिया।
15. स्लोवाकिया।
16. लातविया।
17. स्लोवेनिया।
18. एस्टोनिया।
19. क्रोएशिआ।
20. लक्समबर्ग।
21. माल्टा।
22. सायप्रस।

अब ट्विटर ब्लू करीब 37 देशों में अवेलेबल हैं।

twitter_blue_new_plan.jpg


यह भी पढ़ें- Twitter पर लॉन्च हुआ नया कम्युनिटी फीचर, जानिए कैसे आएगा लोगों के काम

क्या है खास?

मिलेंगे कई फीचर्स और अपग्रेड्स ट्विटर ब्लू में यूज़र्स को कई फीचर्स और अपग्रेड्स मिलते हैं। इनमें वैरिफिकेशन के बाद ब्लू चेकमार्क, आपके ट्वीट्स और रिप्लाईस को प्रायोरिटी, ट्वीट्स एडिट करने की सुविधा, 1080p क्वालिटी के लंबे वीडियो अपलोड करने की सुविधा, रीडर मोड, सर्च और मेंशन में प्रायोरिटी रैंकिंग, स्कैम, स्पैम, बॉट्स की कम विज़िबिलिटी, लॉन्ग ट्वीट्स फीचर, टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन टेक्स्ट अलर्ट और दूसरे कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Twitter के रेवेन्यू में हुई भारी गिरावट, जानिए वजह



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/egpNXaY

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...